New Delhi, 15 July (NNS): The prices of green vegetables, spinach, okra, edge gourd and Cauliflower showed uptrend during the previous week after the rainfalla and the sale of tomato showed uptrend due to the constant selling at the lower level in the current week. Apart from this, there is a shortage of stock, due to this, the prices of lemon tur Rose by Rs 100 to Rs 8200 per quintal. In Burma, the prices of tur may increasse at the current level in Burma and the shipment seems delayed and there is a shortage of the stock in Chennai. Therefore, the market may rose to Rs 8500 per quintal.

तुवर- फिर बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) हरी सब्जियां एवं पलक तोरी भिंडी गोभी के भाव गत सप्ताह की बरसात के बाद महंगे हो गए हैं तथा टमाटर भी चालू सप्ताह में सस्ते भाव में बिकने से तुवर दाल की बिक्री बढ़ गई है। इधर हाजिर माल की भारी कमी होने से 300 रुपए प्रति कुंतल की बढ़त पर लेमन तूवर यहां 8400 रुपए बिक गया है। बर्मा में भाव बढ़ने से इसमें और तेजी की संभावना प्रबल हो गई है. वहां से शिपमेंट भी लेट हो गया है तथा चेन्नई में माल ज्यादा नहीं है। अत: बाजार पुन: बढ़कर 9000 रुपए हो जाएगा।

Wheat: should purchase at the current level

New Delhi, 15 July (NNS): the production of wheat reported to be high and the procurement of wheat increased by 10/11 lakh metric tonnes to 355/356 lakh metric tonnes due to the intelligence of the government. The demand from the South India has been started increasing at the lower level from the last fortnight, after this, it’s prices gained by Rs 100/120 per quintal from the lower level. Here, the prices of dropped down from Rs 2800/2825 to Rs 2770/2790 per quintal as per the quality. It is profitable to sell the stock at the current rates because there is a arrival pressure in both the government and non government godowns. Apart from this, the farmers are selling the stock at the higher level. On the other hand, it is expected that the government will sell the stock in OMSS.

गेहू-वर्तमान भाव में बेचिए

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा सरकार की अच्छी सूझबूझ से गेहूं की खरीद निर्धारित लक्ष्य से 10-11 लाख मीट्रिक टन बढ़कर 355-356 लाख मीट्रिक टन हो गया है। पिछले पखवाड़े के घटे भाव में साउथ की मांग निकलते ही 100/120 रुपए प्रति कुंतल की नीचे भाव से तेजी आ गई थी, यहां मिल क्वालिटी गेहूं ऊपर में 2800/2825 रुपए प्रति कुंतल बिकने के बाद 2770/2790 रुपये एक सप्ताह से भाव चल रहे हैं रह गया। अब इन भावों में एक बार माल बेचते रहना चाहिए, क्योंकि सरकारी एवं गैर सरकारी गोदाम में माल का प्रेशर ज्यादा है तथा बढ़े भाव में किसान भी माल बेचने लगे हैं दूसरी ओर सरकार भी ओ एम एस एस में बेच सकती है।

Fine rice: all round shortage of stock

New Delhi, 15 July (NNS): the supply of basmati paddy reduced by 62/63 percent as compared to the same period of the previous year. On the other hand, it’s prices jumped by Rs 200/300 per quintal owing to the constant procurement of paddy at every price from the Mills and good all round demand from the exporters despite the ongoing war between Iran, Israel and America. Whereas, the importers of Qatar along with other countries were purchasing the stock constantly after the improvement in the situation, due to this reason, it is expected that the prices of all varieties of basmati paddy and rice will increase in the near future. Here, the exporters are constantly purchasing the stock at the current prices. The productivity of all varieties of basmati rice and paddy showed downfall, due to this reason, the prices of rice steam 1401 have been ruling at Rs 9500/9600 per quintal. Apart from this, the prices of paddy and rice 1509, 1408 and 1718 showed uptrend. Therefore, the prices of fine rice may improve by Rs 10 per kg.

बारीक चावल-माल की चौतरफा कमी

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) बासमती धान में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में आपूर्ति में 62-63 प्रतिशत की कमी रही। दूसरी ओर युद्ध होने के बावजूद भी चौतरफा निर्यातकों की मांग अच्छी होने तथा राइस मिलों की हर भाव में धान की खरीद चलने से बाजार 200/300 रुपए उछल गए हैं। दूसरी ओर कतर सहित दूसरे देशों में हालात सुधरते ही वहां के आयातकों की हर भाव में खरीद बनी रही, जिस कारण बासमती प्रजाति के चावल व धान के भाव आगे जबरदस्त उछलने वाले हैं। यहां निर्यातक मंडियों से चावल की खरीद लगातार कर रहे हैं। बासमती प्रजाति के धान व सभी प्रजाति की उत्पादकता और घटी है। यही कारण है कि चावल 1401 स्टीम 9500/9600 रुपए हो गये हैं। इसके अलावा 1509 धान, 1408 एवं 1718 धान एवं चावल में भी तेजी का रुख बना हुआ है। अत: 10 रुपए प्रति किलो की फिर तेजी संभव है।

Maize: no down fall in the markets

New Delhi, 15 July (NNS): the arrivals of maize showed up trend in the markets of Bihar, due to this, both the stockist and the big companies are purchasing the stock constantly. On the other hand, the new stock has been arrived in UP, despite this, the companies are purchasing the stock at the higher level as they are getting the stock at the reasonable prices, due to this, the prices of maize remained close with the uptrend. In Haryana and Punjab reach, the maize of Bihar has been selling around Rs 2350/2400 per quintal Rajpura and Khanna reach. There, it is being traded at Rs 2150/2200 per quintal. In UP, the new maze is being traded between Rs 2250/2380 per quintal. On seeing the crop of UP, the prices of maize may gain by Rs 100/120 per kg. After this, its trade will be profitable in the near future.

मक्की-वर्तमान भाव में खरीदते रहिए

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) बिहार की मंडियों में मक्की की आवक बढ़ जाने से स्टॉकिस्टों एवं बड़ी कंपनियों की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। दूसरी ओर यूपी में भी नया माल आने के बावजूद पड़ता लगने से कंपनियां बढ़ाकर खरीद कर रही हैं, इसलिए मकई के भाव सुर्खी लिए बंद हुए हैं। गत सप्ताह हरियाणा पंजाब पहुंच में 100 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई।हरियाणा पंजाब पहुंच में बिहार की मक्की राजपुरा खन्ना पहुंच में 2350/2400 रुपए नमी व डस्ट के हिसाब से बिक रही है। वहां 2150/2250 रुपए का व्यापार हो रहा है। यूपी में नयी मक्की 2250/2380 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच बिक रही है, यूपी की फसल को देखकर चारों तरफ 100/120 रुपए मक्की के भाव और बढ़ सकते हैं। उसके बाद भविष्य में लाभ मिलेगा।

Millet: no possibility to decrease

New Delhi, 15 July (NNS): the new crop of millet has been started arriving in Mathura, Agra and Raya line, but the prices of the stock reported to be high in Mauli and Barwala reach. Presently, in Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2160/2200 per quintal as per the quality and colour and there is no risk in the trade at the current prices. Therefore, the trade will be profitable in the near future.

बाजरा-घटने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) बाजरा आगरा मथुरा राया लाइन में आ रहा है, लेकिन उन मालों के पड़ते अभी मौली बरवाला के लिए नहीं लग रहे हैं। वर्तमान में बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2160/2200 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है तथा मंडियों में 2050/2100 रुपए के बीच नमी एवं कलर के अनुसार व्यापार हो रहा है तथा इन भाव में रिस्क नहीं लग रहा है। अत: आगे चलकर लाभ दे जाएगा।

Masoor: profitable at the current prices

New Delhi, 15 July (NNS):  the supply of masoor reported to be weak in mungaoli, Ganj basauda, binaganj, Bhopal and Ashok Nagar line of Madhya Pradesh. Now the stockists started purchasing the stock for the storage. In Bilti, it is being traded between Rs 6900/6920 per quintal as per the quality. We believe that the masoor of Canada also quoting at Rs 6000/6050 per quintal, but the productivity reported to be weak, due to this, the Mills are purchasing less amount of processed stock, due to this reason, there, it is selling at the lower level as compared to the desi masoor and it’s prices have been ruling at the higher level. Therefore, it is expected that the prices may increase on seeing the shortage of desi stock.

मसूर-वर्तमान भाव में लाभ

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज भोपाल एवं अशोक नगर लाइन में मसूर की आपूर्ति कम रह गई है। अब स्टाक के माल हेतु लिवाल आने लगे हैं। यहां बिल्टी में व्यापार 6900/6920 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार हो रहा है। हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर 6000/6050 रुपए यहां बोल रहे हैं, लेकिन उसमें कश कम बैठने से दाल मिलें उसका प्रोसेसिंग कम खरीद रही है। यही कारण है कि वहां देसी मसूर की अपेक्षा ज्यादा नीचे बिक रही है, उसमें पड़ता नहीं है। अत: देशी माल की कमी को देखते हुए तेजी लग रही है।

Urad: increased sale of Dal

New Delhi, 15 July (NNS): the crop of kharif urad has already been sold out in the markets. In Rangoon stock, the stock of urad SQ is being traded at Rs 9850 per quintal due to the competitive Bank from Chennai, due to this, here, it’s prices went up by Rs 300 to Rs 10200/10300 per quintal. The prices of urad went up from the stock of Myanmar but there is a lack of rupee in the markets, due to this, it is being traded at the higher level from the last some days. The stock of FAQ also ruling at Rs 9350 per quintal. On seeing the shortage of spot stock, the demand seems constant from the Mills, due to this reason, the prices of urad may increase by Rs 400 per quintal after sometime. Currently, it is profitable to purchase both the small and the bold stock at the current prices.

उड़द-दाल की बिक्री बढ़ी

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) गर्मी वाली सभी प्रति की उड़द आकर निपट चुकी है। रंगूनी मालों में चेन्नई से लिवाली प्रतिस्पर्धात्मक होने से एस क्यू 9950 से कम में बेचू नहीं है, जिससे यहां बाजार 400 रुपए बढ़कर 10350/10400 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। उड़द के भाव म्यांमार में पड़ते से ऊपर हो गये हैं, लेकिन रुपए की तंगी से बाजार यहां कई दिनों से यहां बेपड़ता व्यापार हो रहा है। एफ ए क्यू 9650 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा है। हाजिर माल की कमी से दाल मिलों की मांग बनी हुई है, जिस कारण बाजार थोड़ा ठहर कर 400 रुपए और बढ़ेगा। वर्तमान भाव पर उड़द छोटे-मोटे दोनों की खरीद करते रहनी चाहिए।

Moong : no more downfall

New Delhi, 15 July (NNS): The arrival pressure of new stock showed downfall in the markets from UP and Bihar, but nominal demand of best quality stock reported to be constant from China, due to this reason, there is a shortage of stock in the private sector. The tender of stored stock of MP and Rajasthan has been done at the lower level in the previous days. The tender stock has been selling at the lower rates. The Mills are purchasing both the inferior and superior quality stock at the lower level, due to this reason, the prices of new and old stock also being available at Rs 6500/8200 per quintal as per the quality and the prices may not show more downfall during the near future. On the other hand, there is a lack of arrival pressure of the stock from MP, due to this, it is profitable to purchase the stock at the current level.

मूंग-अभी मंदा नहीं

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) यूपी बिहार से मूंग के नये माल का दबाव सभी मंडियों में घट गया है, लेकिन बढ़िया माल में चीन की अभी भी छिटपुट लिवाली चल रही है, जिस कारण इसका स्टॉक भी प्राइवेट सेक्टर में अब ज्यादा नहीं है। पिछले दिनों में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के स्टाक किए हुए सरकारी माल के टेंडर मंदे भाव में हुए हैं, वही कम भावों की आपूर्ति हो रही है। हल्के भारी माल धोया हेतु दाल मिलें खरीद रही हैं, जिस कारण क्वालिटी के अनुसार मूंग यहां नए पुराने माल के 6500/8200 रुपए प्रति कुंतल की सरकारी और गैर सरकारी बिक रही है तथा आगे निकट में मंदी नहीं दिखाई दे रही है। दूसरी ओर एमपी का भी प्रेशर कम हो गया है, इसलिए खरीद कर चलना चाहिए।

Gram desi: possibility to increase gradually

New Delhi, 15 July (NNS): There is a lack of arrival pressure of Gram desi from Rajasthan and MP, due to this reason, the stock of Australia and Rajasthan also ruling at Rs 6100/6150 per quintal. Both the local and upcountry demand of Dal showed strong Trend from the lower level. There is a lack of arrival pressure in Rajasthan, Karnataka and Maharashtra, due to this reason, the prices may increase after the increment in the demand. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level. There is a shortage of crop in all the states.

देसी चना -धीरे-धीरे तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) राजस्थान मध्य प्रदेश से चने की आवक नहीं है, जिससे यहां राजस्थानी एवं ऑस्ट्रेलिया के माल बढ़कर 6100/6150 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो गए हैं। दाल में लोकल एवं चालानी मांग, नीचे भाव से मजबूती आ गई है। राजस्थान कर्नाटक व महाराष्ट्र में आवक का प्रेशर नहीं बनने से ग्राहकी निकलते ही और तेजी दिखाई दे रही है। अत: वर्तमान भाव पर बढ़िया चना की खरीद करते रहना चाहिए। सभी राज्यों में फसल की कमी है।

Rajma Chitra: should purchase at the current rates

New Delhi, 15 July (NNS): The all-round selling of rajma Chitra seems constant from Delhi NCR, Haryana and Punjab, due to this, it’s prices will increase by Rs 400/500 per quintal. Here, the stock of Indian Brazil also selling between Rs 10000/10500 per quintal and the demand seems weak at the current prices. The reality is that, almost 90% of rajma Chitra Brazil stock has been purchased by the stockists and in China, the prices of spot shipments also being quoted up by $15/20 per tonne because there is a shortage of farmer’s stock, due to this, the traders are not selling their stock. The trade of Indian Brazil reported to be high. In Barsi line, there were around 6 lakh bags of rajma Chitra reported to arrive in the Barsi line, on seeing this, the prices may increase after some time.

राजमां चित्रा-वर्तमान भाव में खरीदिए

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा में दिल्ली एनसीआर एवं हरियाणा पंजाब की चौतरफा बिकवाली आने से 400/500 रुपए प्रति कुंतल की इंडियन ब्राज़ील माल में तेजी के बाद ठहराव आ गया है। यहां इंडियन ब्राज़ील माल क्वालिटी के अनुसार 10000/10500 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिकने की खबर है, इन भाव में भी ग्राहकी में कमजोरी बनी हुई है। वास्तविकता यह है कि इंडियन ब्राज़ील माल 90 प्रतिशत स्टॉकिस्टों के घर में जा चुका है तथा चाइना में हाजिर शिपमेंट के 15-20 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर बोल रहे हैं, क्योंकि वहां भी किसान माल की कमी से बेचू कम आ रहे हैं। इंडियन ब्राज़ील माल का ही ज्यादा व्यापार हो रहा है। आई हुई फसल बारसी लाइन में 6 लाख बोरी आने की ताजा रिपोर्ट आ रही है, इसे देखते हुए इसमें रुक-रुक कर और तेजी आएगी।

Gram kabuli: no downfall in the roots

New Delhi, 15 July (NNS): The prices of gram kabuli Maharashtra also ruling between Rs 66/72 per kg. We believe that there is a lack of demand in the markets, but the traders are not selling the stock at the lower level in the producing markets. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the situation will likely to be normal in the markets and here, the market may increase. Here, the arrivals of the crop slipped by 40/42 percent in the Dabra line of MP. Huge amount of old stock has been lying, but the crop gets affected in Maharashtra, in these circumstances, the prices may increase at the current level.

काबुली चना- जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) काबुली चना महाराष्ट्र का 66-72 रुपए के बीच चल रहा है। हम मानते हैं कि बाजारों में ग्राहकी का सन्नाटा चल रहा है, लेकिन नीचे भाव में उत्पादक मंडियों में कारोबारी और घटाकर बिकवाल नहीं है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे भाव होने से जैसे-जैसे सामान्य स्थिति विश्व के बाजारों मे बनने लगेगी, यहां भी बाजार उछल जाएगा। इधर मध्य प्रदेश के डाबरा लाइन में बोई हुई फसल 40-42 प्रतिशत कम आई है। पुराना स्टाक ज्यादा बचा है, लेकिन महाराष्ट्र में भी फसल को नुकसान हुआ था, इन परिस्थितियों में वर्तमान वाले भाव में तेजी लग रही है।

Pea: should purchase at the current level

New Delhi, 15 July (NNS): The production of pea reported to be weak and the import prices have been ruling at the higher level, due to this, there is a shortage of spot stock in the distributive markets. Today, the stock is being available at the higher level while importing the stock from the Mundra port. There is a lack of demand, due to this, the Delhi Mandi has been selling in Desperately. On the other hand, there is a lack of pea stock in west Bengal, Orissa, Assam and Jharkhand, due to this, the stock has been loading constantly from the Indian markets, in t these circumstances, there is no risk in the trade at the current prices.

मटर-यहां से खरीदिए

नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने तथा आयात महंगा होने से वितरक मंडियों में हाजिर माल की कमी बनी हुई है। आज की तारीख में मुंदड़ा पोर्ट से माल मांगने पर यहां काफी ऊंचे पड़ते का मिल रहा है, ग्राहकी कमजोर से दिल्ली मंडी, डिस्पेरेटी में बिक रही है। उधर उड़ीसा असम झारखंड एवं पश्चिम बंगाल में मटर की शॉर्टेज बनने लगी है, जिससे भारतीय बंदरगाहों से लोडिंग वहां के लिए हो रही है, इन परिस्थितियों में मटर, वर्तमान भाव में रिस्क नहीं है।