New Delhi, 15July (NNS): the prices of cumin reported to be sluggish due to the lack of demand stock from the last some days. Recently, the prices have gone down by Rs 1000, due to this, the prices of copra in bags remained stable at Rs 36000/37000 per quintal. The crop of coconut reported to be good in the famous producing areas like Kerala, Tamil Nadu and Andhra Pradesh. Apart from this, the arrivals of raw coconut also showed uptrend. The demand of copra reported to be sluggish after the wedding and festival season in the wholesale markets, due to this, the offtake gets affected and the traders have reduced the prices to selling out their stock. There is a selling pressure from the purchasers, due to this, the wholesale prices of copra reported to be at the lower level in the wholesale markets.
गोला : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) गोला की कीमतों मे पिछले कुछ दिनों से मांग का समर्थन न मिलने से इसमें सुस्ती छाई हुई है। हाल ही में इसकी कीमतों में 1000 रुपए की गिरावट आई थी, जिससे गोला (कट्टे में) 36000/37000 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में नारियल की बेहतर फसल के कारण मंडियों में गोला और कच्चे नारियल की आवक काफी बढ़ गई है। थोक बाजारों में त्योहारों और शादियों के सीजन के बाद उपभोक्ता मांग सुस्त बनी हुई है, जिससे उठाव प्रभावित हुआ है और व्यापारी स्टॉक निकालने के लिए कीमतें घटा रहे हैं।खरीदारों की ओर से बिकवाली का दबाव बनने से भी थोक मंडियों में कीमतें निचले स्तर पर आ रही है।
Cashew: will remain sluggish
New Delhi, 15July (NNS): the prices of cashew remained stable at the same level as huge amount of old stock has been lying in the market and the demand reported to be sluggish. As a result, here, the prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 840/860 per kg. The wholesale procurement of cashew seems sluggish from both the traders and confectioners. Both the consumers and the traders are purchasing the stock as per their needs. There is a shortage of cash flow to the traders in domestic markets, due to this reason, they are not doing big deals, due to this, prices have remained stable at the same level. The consumption of cashew reported to be sluggish in the domestic markets as there is no big upcoming festival. The import of RAW cashew seems high in the markets, along with this, the availability of the stock reported to be appropriate at the international level. There is a lack of consumption season, due to this the market sentiments reported to be sluggish. The crisis of cashew will likely to remain weak during the coming days.
काजू : सुस्त बना रहेगा
नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) मांग कमजोर होने तथा पुराना स्टॉक अधिक होने से काजू की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (320 नंबर) 840/860 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिका हुआ है। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में सुस्ती देखी जा रही है। उपभोक्ता और व्यापारी बड़े स्टॉक जमा करने के बजाय जरूरत के हिसाब से ही खरीद रहे हैं। घरेलू बाजारों में व्यापारियों के पास नकदी की तंगी होने के कारण भी बड़े सौदे नहीं हो पा रहे हैं, जिससे कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। अभी त्योहारों का बड़ा सीजन न होने के कारण घरेलू बाजार में काजू की खपत सुस्त बनी हुई है। बाजारों में कच्चे काजू का आयात बढ़ा है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पर्याप्त उपलब्धता है। कुल मिलाकर खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है। आगामी दिनों में हाजिर में काजू सुस्त बना रह सकता है।
Almond kernel: will remain strong
New Delhi, 15July (NNS): this time, the demand of almond kernel reported to be strong. Here, the prices of almond kernel California improved by Rs 5/10 to Rs 870/950 per kg. There is a shortage of production at the international level and the rupee seems weak against the American dollar, due to this, the import prices of almond reported to be at the higher level. Apart from this, the import prices showed increment and the war is ongoing between Iran and Israel, due to this reason, the supply of its precious variety like mamra and California reported to be sluggish. Due to the flight cost and shortage of containers, the international transportation has become more expensive which affect directly the wholesale prices. Strong bind from the stockist and spot demand end domestic markets such as Delhi wholesale market have recently increased the prices by Rs 50/60 per kg.
बादामगिरी : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 15 जुलाई (एनएनएस) बादामगिरी में इस समय मांग मजबूत बनी हुई है। यहां पर कैलिफोर्निया के भाव 5/10 रुपए तेज होकर 870/950 रुपए प्रति किलो हो गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पादन में कमी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का कमजोर होने से बादाम का आयात काफी महंगा हो गया है। इसके अलावा, आयात लागत का बढ़ना और मध्य-पूर्व के तनाव ईरान-इज़राइल के कारण कुछ खास किस्मों जैसे मामरा, कैलिफोर्निया की सप्लाई कम हो रही है। माल ढुलाई और कंटेनरों की कमी के कारण अंतरराष्ट्रीय परिवहन महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर थोक कीमतों पर पड़ रहा है।घरेलू बाजारों जैसे दिल्ली थोक बाजार में स्टॉकिस्टों द्वारा की जा रही मजबूत खरीदारी और हाजिर मांग ने भी हाल ही में कीमतों को 50/60 प्रति किलो तक बढ़ाने में मदद की है।
