New Delhi, 14 July (NNS): The supply of gram kabuli showed downfall, due to this, the selling seems weak in local and upcountry, due to this, the medium quality stock of Maharashtra also strengthened at Rs 67/72 per kg. The reality is that there is a lack of demand in the local markets. During the previous week, the prices Indian mexico stock also improved by Rs 4/5 per kg, due to this, the prices may increase due to the increment in the prices.
काबुली चना- तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) काबुली चने की आपूर्ति घटने से लोकल एवं चालानी में बिकवाली कमजोर हो गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 67/72 रुपए प्रति किलो पर मजबूत हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि ग्राहकी का लोकल में कमी बनी हुई है। बीते सप्ताह में इंडियन मेक्सिको माल में भी 4/5 रुपए किलो की तेजी लिए बाजार बंद हुए। इसलिए पड़ते के अभाव में तेजी आ सकती है।
Wheat: no trade of increment
New Delhi, 14 July (NNS): The arrivals of wheat showed uptrend in all the markets of North India, due to this reason, the stockists are constant selling the stock, due to this, its prices went down by Rs 20/30 to Rs 2780/2790 per quintal during the last three to four days in the markets of NCR along with Delhi. The government has purchased the stock more than the target in the country. The all-round temperature showed uptrend and the arrival pressure will likely to remain constant in MP, UP, Rajasthan, Haryana and Punjab. Huge amount of old stock has been lying in the government godowns, due to this, the trade should not be done at the higher level. The government has opened the export of wheat and its products during the previous days, but it will not affect the market as its prices seems sluggish.
गेहूं-तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) गेहूं की आवक उत्तर भारत की सभी मंडियों में बढ़ गई है, जिसकारण स्टाकिस्टों की बिकवाली आने से 20/30 रुपए तीन चार दिनों में और टूटकर घटे दिल्ली सहित एनसीआर की मंडियों में बाजार 2780/2790 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। देश में अब तक सरकारी खरीद लक्ष्य से अधिक हो चुकी है। मौसम का तापमान चारों तरफ काफी बढ़ गया है, मध्य प्रदेश यूपी राजस्थान हरियाणा पंजाब में आवक का दबाव अभी भी बना हुआ है। पुराना स्टाक भी सरकारी गोदामों में भारी मात्रा में पड़े हैं, इसलिए और तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। पिछले दिनों सरकार द्वारा गेहूं व इसके उत्पादों का निर्यात खोल दिया गया था, लेकिन अन्य देशों में सस्ता होने से अभी प्रभाव नहीं पड़ा है।
Fine rice: will increase again after the availability of the container
New Delhi, 14 July (NNS): The buying seems sluggish from the exporters during the last one week, dueto this, the prices of all varieties of basmati rice reduced by Rs 5/7 per kg. Its prices improved to Rs 35/36 per kg from the lower level. The prices of rice sela 1509 also ruling at Rs 810/8200 per quintal in the rice mills. Rice sela 1718 and steam 1401 also ruling at Rs 8300/8500 and Rs 9400 per quintal respectively and its prices slipped by Rs 500/600 per quintal during the last four days. Notably, the exporters have done a lot of shipments for July and the war has been started in Iran, Israel and America. The trade seems nominal at the current level because there is a heavy shortage of rice in the gulf and the Qatar countries, on seeing this, the prices of basmati rice may show again uptrend, but the prices may increase after some time.
चावल बारीक- कंटेनर मिलने पर फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) पिछले एक सप्ताह के अंतराल निर्यातकों की लिवाली घटने से सभी तरह के बासमती चावल में 5/7 रुपए की गिरावट आ गयी है। चालू सीजन में नीचे के भाव से 35-36 रुपए प्रति किलो की तेजी आ गई थी। राइस मिलों में ट्रक लोड 1509 सेला चावल भी 8100/8200 रुपए पर पहुंच गया था। चावल 1718 सेला के भाव 8300/8500 रुपए एवं चावल 1401 स्टीम के भाव 9400 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं, इसमें 4 दिनों में 500/600 रुपए घट गए हैं। गौरतलब है कि निर्यातकों के शिपमेंट जुलाई हेतु अब तक प्रचुर मात्रा में हुए हैं, ईरान इजरायल अमेरिका की जंग शुरू हो गई है। आगे छिटपुट व्यापार हो रहा है, क्योंकि खाड़ी व कतर के देशों में चावल की भारी किल्लत बन गई है, इसे देखते हुए बासमती चावल में फिर तेजी की संभावना प्रबल हो गई है, बल्कि ठहरकर कर और तेजी आएगी।
Maize: possibility of again downfall
New Delhi, 14 July (NNS): The new stock of maize has been selling out constantly in the ethanol companies of Khagadiya, Begusarai, mansi, Kursela, Purnia, Darbhanga, Gulab bagh line of Bihar. There, it is being traded at Rs 2050/2150 per quintal as per the quality. The maize of UP has been arriving constantly in the markets and almost 7/8 racks of big companies reported to arrived. On seeing the crop of UP, it is profitable to purchase the stock at the current level because the government is focusing towards the blending in ethanol. In Haryana and Punjab reach, the prices of maize of UP have been ruling at Rs 2200/2275 per quintal. In Punjab reach, it is being quoted at Rs 2350 per quintal and it is expected that he prices may increase by Rs 200 per quintal during the near future.
मक्की- अभी घटने की उम्मीद
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) मक्की बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी कुर्सेला पूर्णिया दरभंगा गुलाब बाग लाइन इथेनॉल कंपनियों में लगातार जा रही है, वहां नमी के हिसाब से 2050/2150 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। यूपी की मक्की भी मंडियों में जोरो पर आ रही है तथा बड़ी कंपनियां भी चालू सप्ताह में 7-8 रैक लगा चुकी है। यूपी की फसल को देखकर वर्तमान भाव में खरीद करते रहना चाहिए, क्योंकि एथेनॉल में ब्लेडिंग पर सरकार का पूरा जोर बना हुआ है। हरियाणा पंजाब पहुंच में मकई के भाव यूपी के माल के 2200/2275 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। पंजाब पहुंच में 2350 रुपए प्रति कुंतल तक बोलने लगे हैं तथा अभी आगे 200 रुपए और बढ़ने के आसार बन गए हैं।
Millet: no downfall in the roots
New Delhi, 14 July (NNS): The arrival of millet reported to be weak. On the other hand, the new crop of millet has been started arriving in Raya and Mathura line, but the crop reported to be unfavourable. The stored stock has been selling out constantly. Almost 80 percent of the stock has been sold out in the markets of Haryana and Rajasthan which is being traded at Rs 2120/2130 per quintal as per the quality. Apart from this, there is a shortage of the stock in Itawa line because of the shortage of production. Here, the sale of millet showed uptrend during the previous week. On the other hand, the stock of bold rice has been available at the higher level to the ethanol companies from the government. Therefore, it is expected that the market may increase during the near future.
बाजरा-जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) बाजरे की आवक पूरी तरह टूट चुकी है। वहीं नया बाजरा राया मथुरा लाइन में शुरू हो गया है, लेकिन फसल अनुकूल नहीं है। स्टॉक के माल भी तेजी से पिछले सप्ताह बिके हैं। हरियाणा एवं राजस्थान में इसका स्टॉक मंडियों में आकर 80 प्रतिशत निबट चुका है, जो 2120/2130 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार ट्रक लोड बिक रहा है। इसके अलावा इटावा लाइन में भी माल ज्यादा नहीं है, क्योंकि उत्पादन में इस बार भारी कमी रही है। यहां भी बीते सप्ताह बाजरे की बिक्री बढ़ गई। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को मोटे चावल भी, बाजरे से ऊंचे पड़ रहे है। अत: भविष्य में तेजी आएगी।
Masoor: prices may increase after the correction
New Delhi, 14 July (NNS): This year, the domestic production of masoore seems unfavourable as per the consumption, after the downfall during the previous days, the mills are trading constantly. On the other hand, there is a lack of demand in the markets, due to this, the sale of dal, malka and chanti seems weak, due to this, the prices of masoor reduced by Rs 50/60 to Rs 6650/6675 per quintal in Bilti. The masoor of Canada also slipped by Rs100 to Rs 5850 per quintal. Whereas, the small masoor has been selling at the higher level amid shortage of stock because of the feeble production. Therefore, it is expected that the market may increase in future and the prices of bold masoor will likely to remain high during the near future.
मसूर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) मसूर का घरेलू उत्पादन इस बार खपत के अनुरूप नहीं है, पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद दाल मिलें भरपूर व्यापार कर रही हैं। दूसरी ओर बाजारों में हाजिर ग्राहकी की कमी होने से दाल व मलका तथा छांटी की बिक्री चालानी में घट गई है। यही कारण है कि बाजार 50/60 रुपए घटकर 6650/6675 रुपए प्रति कुंतल बिल्टी में ढाई किलो कंडीशन रह गए हैं। कनाडा की मसूर भी 100 रुपए घटकर 5850 रुपए रह गई है। जबकि शॉर्टेज में छोटी मसूर ऊंची बिक रही है, क्योंकि उत्पादन की कमी होने से छोटी आपूर्ति नहीं हो रही है। अत: बाजार आगे चलकर बढ़ जाएगा, मोटी मसूर भी भविष्य में तेज लग रही है।
Urad: uptrend due to the shortage of the stock
New Delhi, 14 July (NNS): Both the local and upcountry demand of urad has been started increasing and also a shortage of the stock, due to this, the prices of urad SQ and FAQ also ruling at Rs 10200 and Rs 9350 per quintal respectively. Here, its prices have been quoted at the lower level by Rs 50/60 per quintal after the afternoon, but the previous deals of loading remained stable at the same level. Notably, there is a lack of rupee in the current fiscal year, due to this, the market has not showed uptrend as expectedly because the capital of the traders are stucked between rice and the silver. The stock has not been available in Chennai, due to this, the prices may improve by Rs 10 per kg during the near future.
उड़द- माल में कमी से तेजी
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) उड़द में लोकल एवं चालानी मांग में निकलने और माल की भारी शॉर्टेज होने से एसक्यू 10200 तथा एफ ए क्यू भी 9350 रुपए प्रति कुंतल हो गये हैं। यहां दोपहर बाद 50/60 रुपए प्रति क्विंटल भाव सुस्त बोलने लगे थे, लेकिन पिछे से लोडिंग के सौदे भी ठहर गए हैं। गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष में रुपए की भारी तंगी से पिछले दिनों बाजार नहीं बढ़ पाया था, क्योंकि अभी कारोबारियों की पूंजी चावल चांदी में फंस गया है। चेन्नई में ज्यादा माल नहीं मिलने से भविष्य में ठहरकर फिर 10 रुपए प्रति किलो की और तेजी लग रही है।
Moong: should sell the stock constantly
New Delhi, 14 July (NNS): The arrival pressure of moong reported to be weak, but the availability of the moong seems high to the chilka manufacturing mills amid arrivals of the tender stock of MP, due to this, the prices moong Rajasthan slipped by Rs 100 to Rs 6600/7400 per quintal. The new selected stock of Prayagraj also ruling at Rs 8000/8200 per quintal. Most of the spotted stock has already been booked. The market of moong has been ruling at the higher level owing to the constant buying of best quality stock from the exporters. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the near future.
मूंग- अब माल बेचते रहिए
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा कम हो गया है, लेकिन बढ़िया माल की एमपी के टेंडर वाले माल आने से छिल्का बनाने वाली दाल मिलों को मूंग की भरपूर उपलब्धि हो रही है, जिससे 100 रुपए घटकर 6600/7400 रुपए प्रति कुंटल में राजस्थान की मूंग बिक गई। सिलेक्टेड प्रयागराज लाइन का नया माल 8000/8200 रुपए तक बोलने लगे हैं। दागी मूंग अधिकतर बिक चुकी है। अप एमपी का मान रहा है लेकिन बढ़िया में निर्यातकों के लिवाली से बाजार काफी ऊंचे हो गए हैं। अत: इन भावों में व्यापार जरूरत का करना चाहिए।
Tur: possibility of again increment
New Delhi, 14 July (NNS): On seeing the downfall in the production of tur, today, the demand seems strong from the mills at the lower level. Apart from this, the prices of tur gained by Rs 50 per quintal in the markets of Maharashtra and Karnataka. There, it is being traded at Rs 77.5 per kg. Here, lemon tur is being traded at Rs 81.5 per kg and the stock of new tur has been ruling at Rs 82.5 per kg. The prices of tur may improve to Rs 90 per kg amid lack of production. The prices of tur lemon tur and Maharashtra also being quoted at Rs 112/113 and Rs 117/122 per kg respectively and again the market may increase during the near future.
तुवर-फिर तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) तुवर के उत्पादन में पोल को देखकर आज नीचे भाव पर दाल मिलों की पकड़ मजबूत रही। इसके अलावा महाराष्ट्र कर्नाटक की मंडियों में तुवर में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गई है। वहां की मंडियों में 77.5 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो गया है। यहां लेमन तुवर भी 81.5 रुपए बिक गई, नई के भाव 82.5 हो गए हैं, उत्पादन में कमी से जल्दी 90 रुपए बन जाने की धारणा बन गई है। तुवर दाल लेमन क्वालिटी की 112/113 रुपए तथा महाराष्ट्र की 117/122 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं तथा पुन: बाजार बढ़ सकता है।
Gram desi: profitable this year
New Delhi, 14 July (NNS): Appropriate amount of gram desi crop has been reached in the markets in all the states like MP, Maharashtra and Rajasthan and there is a lack of arrival pressure in all the markets as compared to the previous year. Presently, the gram of Australia went up by Rs 100 per quintal as its quality seems superior as compared to desi. There is a lack of stock in most of the mills, due to this reason, the prices of gram Rajasthan at Lawrence Road is being traded at Rs 6080/6100 per quintal. The prices of its dal also being quoted at the higher level. The prices of gram desi went up by Rs 200 per quintal from the producing markets, on seeing this, the prices may reach to Rs 6500 per quintal.
देसी चना- इस बार लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र राजस्थान तीनों ही राज्यों में देसी चने की फसल जितनी आनी थी, उतनी आकर मंडियों में चना पहुंच गया है तथा अब तक किसी भी मंडी में माल का प्रेशर गत वर्ष की अपेक्षा अनुकूल नहीं है। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया का चना, देसी की अपेक्षा बढ़िया होने से 100 रुपए ऊंचा बिक रहा है, अधिकतर दाल मिलों में स्टॉक ज्यादा नहीं है। इस वजह से लॉरेंस रोड पर राजस्थानी चना 6080/6100 रुपए प्रति कुंतल बिक गया। दाल में भी इसी अनुपात में तेजी आ गई है। उत्पादक मंडियों से 200 रुपए महंगा पड़ रहा है, इसे देखते हुए जल्दी 6500 रुपए बन जाएगा।
Rajma chitra: higher prices in China
New Delhi, 14 July (NNS): The new crop of rajma chitra has not been arriving in the beed line and the import deals reported to be weak from China. The previously running stock has already been arrived. The reality is that the sale of rajma chitra Brazil reported to be sluggish because of the higher difference between the prices. therefore, the prices of rajma chitra Indian Brazil improved by Rs 10 per kg due to the increment in the demand. In spot, the best quality stock also quoting at Rs 100/104 per kg and some stock reported to be sold at Rs 105 per kg.
राजमां चित्रा- चीन से पड़ता नहीं
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा बीड लाइन में अब आना बंद हो गया है तथा चीन से भी आयात सौदे कम हो रहे हैं। जो माल पहले के चले थे, वह लग चुका है। वास्तविकता यह है कि ब्राजील माल के आगे चीन की बिक्री पूरी तरह ठप बढ़ गई है, क्योंकि भावों का अंतर काफी हो गया है। अत: इंडियन ब्राजील में ग्राहकी निकलने पर 10 रुपए प्रति किलो की तेजी चालू महीने में आ सकती है। हाजिर में बढ़ियां 100/104 रुपए प्रति किलो यहां बोल रहे हैं, यहां कुछ माल105 रुपए भी बिकने की खबर थी।
White pea: possibility to increase at the current level
New Delhi, 14 July (NNS): The all-round buying seems constant in pea, due to this, the prices of desi stock gained by Rs 1/1.5 per kg in the Lalitpur and Jhansi line. In Kanpur line, its prices improved by Re 1 to Rs 44 per kg. The production of pea slipped by 46/47 percent as compared to the previous year. Apart from this, the lying stock has already been sold out in the markets at the Indian ports, due to this, there, it prices also ruling at Rs 40.5 per kg. Here also, it is being traded at Rs 42.5/43.5 per kg. The dollar seems weak against the American dollar, due to this, in Canada, the prices may increase due to the increment in the prices.
सफेद मटर- वर्तमान लाभ संभव
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) मटर में चौतरफा लिवाली चलने से ललितपुर झांसी लाइन में देसी माल एक-डेढ़ रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं। कानपुर में एक रुपए बढ़कर 44 रुपए का व्यापार हो गया। मटर का उत्पादन गत वर्ष की अपेक्षा 46-47 प्रतिशत कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा भारतीय बंदरगाहों पर भी स्टॉक में पड़े हुए माल काफी निपट गए हैं, जिससे वहां भाव 40.5 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। यहां भी 42.5/43.5 रुपए का व्यापार हो गया है। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने तथा कनाडा में भाव बढ़ने से मटर में और तेजी की संभावना बन गई है।
Guar gum: likely to remain stable
New Delhi, 14 July (NNS): the prices of guar gum Rose by Rs 200 to Rs 12300/12400 per quintal due to the feeble selling from the stockists and increased demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur Mandi, its prices have been quoted at Rs 6100/6150 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices remained stable at Rs 5900/5950 per quintal. The prices of guar gum contract showed up trend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more decrement of prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
ग्वार गम-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओ की मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों बिकवाली घटने से ग्वार गम के भाव 200 रुपए बढ़कर 12300/12400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 6100/6150 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5900/5950 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। सटोरिया लिवाली से ग्वार गम वायदे में तेजी का रुख रहा। भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
