New Delhi, 14 July (NNS): The sale of soybean reported to be weak after the increment in the prices, due to this reason, in Jalgaon, the prices of soybean remained firm at Rs 7000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 150/200  per quintal. The Chicago’s active soya oil contract rose by 37 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also went up by 54 Ringgit per tonne due to the strong buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect.  The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

सोयाबीन : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सोयाबीन की बिक्री सुस्त पड़ती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरुप जलगांव में सोयाबीन 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 150-200 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 37 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 54 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रह सकता है।

Castor oil: no downfall

New Delhi, 14 July (NNS): The prices of castor oil gained by Rs 100 to Rs 14900/14950 per quintal because of the sluggish selling from the stockists and feeble industrial demand. In Gujarat, its prices also quoting at Rs 14000 per quintal. Flirting. The prices of cash contract July delivery showed uptrend due to the weak speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of mole downfall in the prices during the coming days.

अरंडी तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली  घटने से अरंडी तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 14900/14950 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। गुजरात में इसके भाव 14000 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।  सटोरिया लिवाली घटने  से अरंडी वायदा जुलाई, में तेजी रहीं। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद कम है।

Mustard: Limited fluctuations

New Delhi, 14 July (NNS): The prices of mustard went up by Rs 100 to Rs 7850/7900 per quintal due to the weak selling from the stockists at the lower level along with the increased demand from the mills. In Jaipur, Mandi, mustard prices have been quoted at Rs 8175 per quintal. On seeing the supply, on demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move by Rs 50/100 per quintal during the coming days.

सरसों-सीमित घट बढ़

नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने एवं घटे भाव पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से सरसो के भाव 100 रूपये  बढ़कर 7850/7900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। जयपुर मंडी में सरसों भाव 8175 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार, 50/100 रुपए  के उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Cottonseed cake: less possibility to decrease

New Delhi, 14 July (NNS): The prices of cottonseed cake remained strong at Rs 4100/4400 per quintal due to the constant demand from the cattle feed manufacturers and sluggish supply. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4400/4450 per quintal. The prices of cottonseed cake contract showed downfall owing to the constant speculative buying. On seeing the supply and, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

बिनौला खल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस) आपूर्ति कमज़ोर होन एवं पशु आहार वालों की मांग से बिनौला खल के भाव 4100/4400 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे।भटिंडा में  इसके भाव 4400/4450 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4600/4700 रुपए प्रति  क्विंटल  बोले गए। सटोरिया लिवाली से बिनोला खल वायदा में मामूली नरमी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है। बाजर रुका रहा सकता है।