New Delhi, 14 July (NNS): The sale of cloves reported to be weak and the monsoon season seems ongoing, due to this, here, cloves prices remained firm at Rs 815 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 05 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming days.
लौंग : सुस्ती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस)। मानसून सीजन चालू होने तथा बिक्री सुस्त बनी होने से यहां लौंग 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। अमेरिकी डॉलर क तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती बनी रह सकती है।
Red chilli: held strong
New Delhi, 14 July (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive, agter this, its prices rose by Rs500/100 per quintal during the previous day. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
लालमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां लालमिर्च में मजबूती का रुख बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी आवक सुधरकर करीब 50 हजार बोरियों की होने के बाद भी क्वालिटीनुसार 500/1000 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अऩुमान है।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 14 July (NNS): Today, the offtake of small cardamom reported to be weak after the downfall in the prices during the previous days, as a result, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2850 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom went up to 16922 per kg in the Cardamom Groversforever Private Limited Auction. The arrivals of small cardamom reported to be high, whereas, the average auction price slipped to Rs 2553.77 per kg in due to the lack of buying and higher arrivals than the normal level even after the buying seems weak. Before this, the average auction price reported to be at Rs 2643.69 per kg in the last auction which held on 3rd July. The market sentiments may affect owing to the new crop. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई कार्डमम ग्रोअर्सफोरएवर प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 16,922 किलोग्राम होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली का अभाव बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2553.77 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई थी। इससे पूर्व 3 जुलाई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2643.69 रुपए रही थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 14 July (NNS): The offtake of black pepper reported to be affected due to the import from Sri Lanka. Here, black pepper markara prices remained firm at Rs 760 per kg due to the sluggish buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the imported stock. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.
कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस)। श्रीलंका से चल रहे आयात की वजह से कालीमिर्च का उठाव प्रभावित हो रहा है। स्टॉकिटों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से यहां कालीमिर्च मरकार 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। आयातित मालों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।
Dry ginger: no fear of downfall
New Delhi, 14 July (NNS): The prices of dry ginger held firm at 33000 per quintal because of the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect owing to the higher prices of ginger than the normal level. There is no possibility of downfall in the spot dry ginger prices during the coming days.
सौंठ : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तजी आई थी। अदरक की कीमत मजबूत बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ घटने का डर नहीं है।
Pistachio: no fear of decrement
New Delhi, 14 July (NNS): The President of America Donald Trump announced that almost 20 percent of the tax has been levied on ships passing through the Strait of Hormuz, due to this, the prices of pistachio Peshawari remained firm at Rs 3400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 1200 per kg. There is no possibility of improvement in the spot pistachio prices during the coming days.
पिस्ता : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस)। अमेरिका के राष्टï्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से 20 प्रतिशत टैक्स वसूला जाएगा। उनकी इस घोषणा से खाड़ी के देशों से आयातित उत्पाद महंगे होने की आशंका है। इसलिए यहां पिस्ता पेशावरी 3400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 1200 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में लंबी मंदी का डर नहीं है।
Cumin: will likely to remain strong
New Delhi, 14 July (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 10000/12000 bags in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day in Unjha. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. Here, the offtake reported to be sluggish, due to this, its prices remained firm at Rs 22000 per quintal. Before this, the prices slipped by Rs 200 per quintal. The active contact prices rose by Rs 260 or 0.29 to Rs 20485 per quintal due to the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain strong during the near future.
जीरा : मजबूत बना रह सकता है
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। यहां घटी कीमत पर भी उठाव सुस्त बना होने से जीरा सामान्य 22 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 260 रुपए या 1.29 प्रतिशत तेज होकर 20,485 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
