New Delhi, 13 July (NNS): The strait of Hormuz has remained closed due to the tensions between Iran and America, due to this, the supply of imported oils gets affected and the buying also seems constant from the stockists, due to this, during the review week, the prices of soya oil went up by Rs 200 to Rs 15450 per quintal. In Kandla, it’s prices also went up by Rs 150 to Rs 14350 per quintal because of the constant selling from the importers. In Mumbai, its prices also ruling at Rs 115000 per quintal due to the sluggish selling. There is no possibility of more downfall in the prices of soybean during the coming days.
सोयाबीन तेल-ज़्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) अमेरिका व ईरान में तनाव बढ़ने के कारण होमुर्ज जलडमरू के बंद हो जाने से विदेशी तेलों की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना के कारण स्टाकिस्टों की लिवाली गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भा 200 रूपए बढ़कर 15450 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 150 रूपये बढ़कर 14350 रुपये प्रति कुंतल हो गए। बिकवाली घटना से मुंबई की मंडियो में इसके भाव 15000 रूपये प्रति क्विंटल बोल गए। आगामी सप्ताह में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
CPO: no decrement
New Delhi, 13 July (NNS): In the international market, CPO prices gained from $1215 to $1230 per tonne. In Kandla, its prices of CPO remained strong at Rs 11700 per quintal because of the constant selling from the importers and uptrend in the international markets. During the review period, in KLC, the prices of CPO contract July delivery showed nominal fluctuations because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
सीपीओ-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीपीओ के भाव 1215 से बढ़कर 1230 डॉलर प्रति टन हो गए। विदेशों मे आई तेजी एवं आयातकों की बिकवाली से कांदला में सीपीओ के भाव 11700 रुपए प्रति कुंतल पर पर मजबूत रहे। उक्त अवधि के दौरान सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा जुलाई अगस्त डिलवरी में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Mustard: less possibility to increase
New Delhi, 13 July (NNS): During the review week, the prices of mustard rose by Rs 100 to Rs 7700/7750 per quintal at Lawrence Road because of the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In Jaipur, it is also gained in the same ratio to Rs 8100 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
सरसों-तेजी के आसार कम
नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) तेल मिलों की मांग कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 100 रुपए बढ़कर 7700/7750 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। जयपुर में इसके भाव इसी अनुपात में बढ़कर 8100 रु पए प्रति क्विंटल हो गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे मंदे की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Mustard oil: less possibility to decrease
New Delhi, 13 July (NNS): During the previous week, the prices of mustard oil gained by Rs 500 to Rs 16100 per quintal owing to the weak selling from the stockists. In Haryana, it is being quoted at Rs 15900 per quintal. In Jaipur Mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also went up in the same ratio to Rs 16300 per quintal due to the sluggish selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices during the coming days.
सरसों तेल-गिरावट की उम्मीद
नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 500 रूपये बढ़कर 16100 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 15900 रूपये प्रति क्विटंल रह गए। जयपुर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में बढ़कर 16300 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है।
Cottonseed oil: less possibility to decrease
New Delhi, 13 July (NNS): The prices of cotton seed oil went up by Rs 300 to Rs 15100 per quintal owing to the weak selling and increased demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed remained stable at Rs 4600/4700 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall during the near future.
बिनौला तेल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने एवं बिकवाली कमज़ोर होने बिनोला तेल के भाव 300 रुपए बढ़कर 15100 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4600/4700 रूपये प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
Soybean: will remain strong
New Delhi, 13 July (NNS): In Jalgaon, the prices of soybean remained stable at Rs 7000 per quintal due to the sluggish buying from the plants at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s projection is in plus by 50 points and in KLCE, the active palm oil contract improved by 5 Ringgit per tonne due to the increased buying from the investors. The market sentiments may affect as the rainfall has stopped in the country. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
सोयाबीन : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने का अनुमान है। बढ़ी कीमत पर प्लांटों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 150 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 50 प्वाइंट प्लस में होने और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 5 रिंगिट प्रति टन का सुधार होने की जानकारी मिली। इधर, देश में बारिश रुकी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रह सकता है।
