New Delhi, 13 July (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 940 per kg owing to the sluggish buying from the stockists at the lower level. Before this, the prices have remained stable at the same level. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the higher import during the previous month. The spot almond kernel prices will not likely to increase during the coming days.

बादामगिरी : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 940 रुपए ्रपति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की नरमी आई थी। पिछले महीने आयात तुलनात्मक रूप से ऊंचा होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्तें में हाजिर में बादामगिरी में तेजी की संभावना नहीं है।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 09 July (NNS): Here, the prices of cashew four pieces remained stable at Rs 780 per kg due to the sluggish buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot cashew prices will not likely to remain weak during the coming days.

काजू : तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू तेज होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।