New Delhi, 10 July (NNS): the temperature has been decreasing intermittently in North India, due to this reason, the extra consumption of liquid milk reduced by 7/8 percent. However, the supply of liquid milk showed downfall in the plants, due to this, most of the plants are not running at the current level but there is a lack of demand, in this situation, the prices remained stable at Rs 315/328 per kg. Some big companies are selling the stock after the decrement of Rs 5 per kg. This year, the stock of milk powder has not been arriving in North India from the southern parts of the country, in this situation, the prices of milk powder may increase after sometime.

दूध पाउडर-अभी कुछ दिन ठहराव

नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) उत्तर भारत में रुक रुक कर मौसम का तापमान गिर जाने से लिक्विड दूध की अतिरिक्त खपत में 7-8 प्रतिशत की कमी आ गई है। हालांकि लिक्विड दूध की आपूर्ति प्लांटों में घट जाने से अधिकतर प्लांट कम चल  रहे हैं, लेकिन ग्राहकी के भारी कमी होने से बाजार 315/328 रुपए प्रति किलो पर ठहर गए हैं, कुछ बड़ी कंपनियों द्वारा 5 रुपए प्रति किलो घटाकर सेल देने की चर्चा है। दक्षिण भारत से इस बार उत्तर भारत में दूध पाउडर नहीं आ रहा है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव के दूध पाउडर ठहर कर ही बढ़ेगा।

Desi ghee: export of butter seems weak

New Delhi, 10 July (NNS): The demand of butter slipped by 10% during the last 2 days because the war between America and Iran has been started again. Here, the extra consumption of ligandh milk has been decreasing constantly. The strait of Hormuz has been closed, due to this, the export deals reported to be sluggish, due to this reason, the companies are quoting the prices at Rs 9550/9750 per quintal, whereas, the stock has been available at the under rate of Rs 100/150 per tin. The adulterated stock has been selling out rapidly in the markets, due to this reason, the prices showed internal soft trend.

देसी घी-मिलावटी की बिक्री धड़ल्ले से

नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस) अमेरिका ईरान युद्ध फिर शुरू हो जाने से बटर की मांग में 10 प्रतिशत की 2 दिनों के अंतराल कमी आई है। इधर लिक्विड दूध की अतिरिक्त खपत में घटना बताया जा रहा है। होर्मुज फिर से बंद होने से बटर के निर्यात सौदे कम हो रहे हैं, जिस कारण 9550/9750 रुपए प्रति टीन पर कंपनियां पूर्ववत बोल रही हैं, जबकि बाजार में 100/150 रुपए प्रति टीन अंडर रेट माल जरूर बिक रहा है। मिलावटी माल भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं, जिसकरण अंदरुनी सुस्ती बनी हुई है।