New Delhi, 09 July (NNS): The demand reported to be sluggish from the exporters during the starting of the current week and in UP, the arrivals of sathi paddy reported to be around 1.5 lakh bags on daily basis, due to this, rice prices declined by Rs 200/300 per quintal. We believe that there is a shortage of old paddy in the rice mills and there is a lack of stock in the markets, due to this reason, the demand of old paddy showed uptrend in the mills, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices. Rice steam 1401 also showed downfall, due to this, the prices of steam rice fell down by Rs 500 to Rs 9500/9600 per quintal during the last three days. There is no possibility of more downfall in the prices and the market may increase after the increment in the demand from the exporters.
बारीक चावल-माल मिलना मुश्किल होगा
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस) चालू सप्ताह की शुरुआत में ही निर्यातकों की मांग ठंडी पड़ जाने तथा यूपी में एक से डेढ़ लाख बोरी दैनिक आवक साठी धान की हो जाने से चावल में 200/300 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है। हम मानते हैं कि पुराना धान किसी भी राइस मिलों में नहीं है तथा मंडियों में भी स्टाक ज्यादा नहीं है, जिस कारण पुराने धान की राइस मिलों की मांग बढ़ गई है। यही कारण है कि चावल में अब और घटने की गुंजाइश नहीं है। चावल 1401 स्टीम में ज्यादा गिरावट आई थी, इसलिए उसमें ही तीन दिनों के अंतराल 500 रुपए गिरकर 9500/9600 रुपए प्रति कुंतल स्टीम माल के भाव रह गए हैं। चावल 1509 एवं 1718 में भी 200 रुपए की गिरावट के बाद बाजार ठहर गए हैं। आगे इसमें ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, जैसे ही निर्यातक माल पकड़ने लगेंगे, इसमें पुन: बाजार उछल आ जाएगा।
Wheat: huge amount of stock has been lying in the governmental godowns
New Delhi, 09 July (NNS): The government has procured the target of 356 lakh tonnes, but the supply seems constant in the markets, due to this, its prices have been quoting at Rs 2770/2790 per quintal a s per the quality and colour. However, the prices of wheat ascended by Rs 120/130 per quintal amid increment in the demand from the southern parts of the country during the first fortnight, but now, its prices reduced by Rs 35/40 per quintal in the markets. The arrival pressure of the farmers stock has remained under pressure in the current month. Here, the procurement seems weak due to the downfall in flour, maida and suji. The prices seems weak again in UP and MP because the rack of south India has already been delivered, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level during the near future.
गेहूं-सरकारी गोदामों में स्टॉक अधिक
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस) गेहूं की सरकारी खरीद, लक्ष्य 356 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गई है, लेकिन मंडियों में गेहूं की आपूर्ति पूरी तरह बनी रहने से इसके भाव यहां 2770/2790 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी व कलर के हिसाब से बोले गए। हालांकि एक पखवाड़े पहले साउथ की मांग निकलने से बाजार 120/130 रुपए प्रति कुंतल तक बढ़ गया था, लेकिन अब स्टॉक के माल मंडियों में आने से धीरे-धीरे 35/40 रुपए नीचे आ गया है। चालू माह में किसानी माल का दबाव बना हुआ है, इधर रोलर फ्लोर मिलें भी आटा मैदा सूजी का चालानी मांग वहां घट जाने से कम खरीद रही हैं। यूपी एमपी में बाजार दोबारा घट गए हैं, क्योंकि जो साउथ में माल जा रहा था, वह रैक पूरा होकर निकल चुका है, इन परिस्थितियों में निकट में तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Maize: buyers are not purchasing the stock
New Delhi, 09 July (NNS): The arrivals of maize showed downfall in the markets of Bihar, due to this reason, the traders are quoting the rubbish prices, in this situation, the traders are not purchasing the stock during the current week at the higher level, due to this, the prices of maize gained by Rs 60/70 to Rs 2170/2200 per quintal in the markets of Bihar and there, the stockists are selling the stock on seeing the rainfall. The selling pressure of the maize of UP showed uptrend, due to this, the maize which was being traded at Rs 2180 per quintal, but now, it is ruling at Rs 2090 per quintal. In Haryana and Punjab reach, it is ruling at Rs 2250/2300 per quintal. The maize of Bihar also being available at Rs 2350/2375 per quintal in Haryana and Punjab reach and the prices will likely to remain weak during the near future.
मक्की-लिवाल पीछे हटे
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस) बिहार के मंडियों में मक्की की आवक टूट गई है जिस कारण भाव अनाप शनाप बोलने लगे थे। यही कारण है कि इन बढ़े हुए भाव में चालू सप्ताह के अंतराल लिवाल पीछे हट गए हैं, जिससे 60/70 रुपए प्रति क्विंटल घटकर बिहार की मंडियों में मकई के भाव 2170/2200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं तथा वहां स्टॉकिस्ट बरसात को देखकर बिकवाल आ गए हैं। यूपी की मक्की में भी बिकवाली का दबाव बढ़ जाने से रैक पॉइंट पर जो मक्की 2180 रुपए प्रति कुंतल बिक गई थी, उसके भाव 2090 रुपए रह गए हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2250/2300 रुपए भाव रह गए हैं, बिहार की मक्की भी 2350/2375 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में बिकने लगी है तथा अभी कुछ दिन सुस्ती लग रही है।
Millet: will remain strong
New Delhi, 09 July (NNS): The new crop of millet has been started arriving in Naya, Karaya, Hathras and Mathura line. In mauli and Barwala reach, its prices also quoting at Rs 2180/2200 per quintal as per the quality and its prices also ruling at Rs 2130/2150 per quintal. Now, only 50 percent of the kharif crop has been arrived. There is no risk in the trade at the current prices. The reality is that the prices of millet showed downfall due to the decrement in the prices of maize, but there is no risk in the trade during the near future.
बाजरा-मजबूत ही रहेगा
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस) बाजरा नया कराया हाथरस मथुरा लाइन में आ रहा है, इसके भाव मौली बरवाला पहुंच में 2180/2200 रुपए प्रति कुंतल नमी के हिसाब से बोल रहे हैं तथा मंडियों में 2130/2150 रुपए के भाव बोल रहे हैं। खरीफ सीजन की फसल 50 प्रतिशत से भी कम आई थी, जो लगभग नहीं बढ़ चुकी है। इन भावों में बाजरे में कोई जोखिम नहीं है। वास्तविकता यह है कि मकई में मंदे से बाजरा मंदा हो गया है, लेकिन अब इन भावों में व्यापार में रिस्क नहीं है।
Masoor: should take profit rather than storage
New Delhi, 09 July (NNS): The arrivals of masoor seems weak at the higherlevel from Mungaoli, Ganj basauda, Sagar and Bhopal line, due to this, here also, in bilti, the availability of the stock seems weak from the lower level, but the masoor of Canada at the Mundra port also being available at Rs 5475/5550 per quintal from the last some months which is being available at Rs 5900 per quintal in Delhi, due to this reason, here, there is no possibility of more downfall in the prices. There is a shortage of small masoor and the prices of raw stock also ruling at Rs 90/95 per k. There is no possibility of small masoor during the near future.
मसूर-स्टॉक की बजाय मजूरी करिए
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस) हम मानते हैं कि मूंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन से पड़ते के अभाव में माल कम आया, जिससे यहां भी बाजार नीचे के भाव से बिल्टी में मसूर कम मिल रही है, लेकिन कनाडा की मसूर मुंदड़ा पोर्ट पर 5475/5550 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अलग-अलग महीने की मिल रही है, जो दिल्ली की मिलन में आकर 5900 रुपए के आसपास पड़ रही है। यही कारण है कि अब यहां से घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन कनाडा की मसूर देसी माल जो यहां 6700 रुपए के आसपास बिक रहे हैं, इसमें ज्यादा बढ़ने की भी गुंजाइश नहीं है। छोटी मसूर जबरदस्त शॉर्टेज में आ गई है, उसके भाव कच्चे माल के 90/95 रुपए चल रहे हैं। अभी छोटी मसूर में और तेजी की संभावना है।
