New Delhi, 09 July (NNS): The prices of mustard oil ascended by Rs 100 to Rs 16100 per quintal owing to the weak selling and increased demand. In dadri, its prices have been quoted at Rs 15800 per quintal. InJaipur mandi, the prices of mustard oil kachi Ghani also ruling at Rs 16300 per quintal. On seeing the recent increment, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
सरसों तेल-अधिक तेजी नहीं
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस) ग्राहकी निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सरसों तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 16100 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। दादरी में इसके भाव 15800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 16300 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हाल ही आई तेजी को देखते हुए भविष्य में इसमें और ज़्यादा बढ़ने की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे मे घूमता रह सकता है।
Acid oil: less possibility to increase
New Delhi, 09 July (NNS): The prices of soya acid oil gained by Rs 50 to Rs 9400/9450 per quintal owing to the constant selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, it is being quoted at Rs 9100 per quintal. However, the prices of palm fatty remained firm at Rs 10750 per quintal in Kandla because of the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
एसिड ऑयल-घटने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड ऑयल 50 रुपए बढ़कर 9400/9450 रुपए क्विटंल कुंतल हो गये। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 9100 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैट्ïटी के भाव 10750 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है।
Cotton seed cake: no decrement
New Delhi, 09 July (NNS): The prices of cottonseed cake remained firm at Rs 4100/4400 per quintal owing to the increased demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4400/4450 per quintal because of the weak offtake. The prices of raw stock showed strong trend and there is no possibility of downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
बिनौला खल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनौला खल के भाव 4100/4400 रुपए प्रति कुंतल टिकी रहे। भठिंडा में भी उठाव कमजोर होने से इसके भाव 4400/4450 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए। कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आस पास रुका रह सकता है।
Soya oil: likely to remain stable
New Delhi, 09 July (NNS): The prices of refined soya refined oil remained sluggish at Rs 15500 per quintal owing to the constant selling from the stockists and feeble demand. In MP, its prices also quoting at Rs 14600 per quintal. The Chicago’s soya oil contract is in minus and the rupee seems weak against the American dollar, due to this, the selling seems constant from the importers, due to this, in Kandla, its prices also being quoted at Rs 14000 per quintal. There is no possibility of more increment in the prices during the near future.
सोया तेल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्ट की बिकवाली से सोया तेल रिफाइंड के भाव 15500 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। मध्यप्रदेश में भी इसके भाव 14600 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। शिकागो सोया तेल वायदा के माइंनस में होने एवं डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 14000 रुपए बोले गए। आने वाले दिनों मेअधिक मंदे की उम्मीद कम है।
Rice fatty: no more downfall
New Delhi, 09 July (NNS): The prices of rice fatty held strong at Rs 11000/11100 per quintal owing to the increased demand from the soap manufacturers and shortage of spot stock. In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 10800 per quintal. The prices of raw stock showed strong trend due to the weak selling in the prices of raw stock which used in making soap. There is no possibility of downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
राइस फैट्ïटी-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग, बढ़ने एवं हाजिर में माल की कमी के कारण बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 11000/11100 रूपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। धुरी में इसके भाव 10800 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का रुख रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Castor oil: limited fluctuations
New Delhi, 09 July (NNS): The prices of castor oil declined by Rs 50/100 to Rs 14850/14950 per quintal owing to the feeble industrial demand and constant selling from the stockists. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 13950 per quintal. The prices of castor remained unchanged because of the weak selling even after the feeble prices. The prices of castor contract July delivery showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
अरंडी तेल-सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमजोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से अरंडी तेल के भाव 50/100 रुपए घटकर 14850/14950 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। अहमदाबाद में इसके भाव 13950 रुपए क्विंटल बोलें गए। निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली से अरंडी जुलाई डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है । बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Soybean: will remain strong
New Delhi, 09 July (NNS): The sale of soybean reported to be high after the ongoing monsoon season, due to this reason, in Jalgaon, the prices of soybean gained by Rs 100 to Rs 6950 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract reduced by 13 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also slipped by 41 Ringgit per tonne due to the weak buying from the investors. The market sentiments may affect because of the weak sowing as comparatively. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
सोयाबीन : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस)। मानसून का सीजन चालू होने के बाद भी सोयाबीन की बिक्री में मजबूती दर्ज की गई है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 100 रुपए तेज होकर 6950 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 13 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 41 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की खबर मिली। देश में इस प्रमुख तिलहन फसल की बुआई अपेक्षाकृत रूप से पिछड़ी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
