New Delhi, 09 July (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23500 per quintal as the trading activities reported to be sluggish. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The monsoon season has been ongoing in Guntur. There were around 40000/45000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained unchanged. The market sentiments may affect as its quality seems weak. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
लालमिर्च : मजबूती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस)। मानसून अब पूरे देश में पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में तीसरे दिन भी बारिश हुई। इसके परिणामस्वरूप यहां सुस्त व्यापारिक गतिविधियों के बाद भी 334 नंबर लालमिर्च 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में भी मानसून चल रहा है। वहां इसकी करीब 40-45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। फिलहाल क्वालिटी हल्की आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती बनी रह सकती है।
Cloves: will remain weak
New Delhi, 09 July (NNS): The trading activities reported to be sluggish due to the monsoon season, as a result, here, the prices of cloves remained stable at Rs 815 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 05 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak rupee against the American dollar and higher import prices. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming days.
लौंग : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस)। तीसरे दिन भी मानसूनी वर्षा होने से यहां कामकाजी गतिविधियां सुस्त ही बनी रहीं। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। हालांकि अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना हुआ है और इसकी वजह से आयात पड़ता भी बढ़ने की आशंका है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 09 July (NNS): Today, the arrivals of small cardamom reduced to 32591 per kg in the South Indian Green Cardamom Green Limited, Kochi auction. The arrivals of small cardamom reported to be sluggish even after the buying seems weak, due to this, the average auction price reduced to Rs 2726 per kg. Before this, the average auction price reported to be at Rs 2886.39 per kg in the last auction which held on 2886.39 per kg. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm reduced by Rs 50 to Rs 2850 per kg. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect owing to the arrivals of the new crop. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस)। आज हुई साऊथ इंडियन ग्रीन कार्डमम कम्पनी लिमिटेड, कोच्चि नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 32,591 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2726 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व 30 जून को हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 2886.39 रुपए रही थ्ती। यहां लिवाली घटने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए मंदी होकर 2850 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी मंदी आई थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 09 July (NNS): Here, the monsoon seems active again after the stability for some days, due to this, here, both the arrivals and the prices of black pepper markara remained stable at the same level. Here also, its prices remained firm at Rs 760 per kg due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.
कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस)। कुछ दिनों के ठहराव के बाद कोच्चि में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। यही वजह है कि वहां कालीमिर्च की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। श्रीलंका के माल देश में पहुंच रहे हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती बनी रहने का अनुमान है।
Dry ginger: no fear of downfall
New Delhi, 09 July (NNS): The prices of dry ginger held firm at 33000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the higher prices of ginger than the normal level. There is no possibility of downfall in the spot dry ginger prices during the coming days.
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां सौंठ का उठाव पड़ता नजर आ रहा है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। अदरक की आसमान छूती कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Pistachio: no fear of decrement
New Delhi, 09 July (NNS): The America has again attacked Iran, due to this, the Strait of Hormuz has closed, due to this, the prices of pistachio Peshawari remained firm at Rs 3400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect owing to the difficulties in import and panic situation in Iran. The spot pistachio prices will not likely to decrease during the coming days.
पिस्ता : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस)। अमेरिका ने ईरान पर फिर से हमला शुरू कर दिया है। होर्मुज स्ट्रेट पुन: बंद हो गया है। इसके बाद भी यहां पिस्ता पेशावरी 3400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ईरान में हालात फिर से तनावपूर्ण होने और इसकी वजह से आयात में दिक्कत आने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नहीं है।
Cumin: will likely to remain stable
New Delhi, 09 July (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 10000/12000 bags in Unjha amid limited rainfall in Unjha. The arrivals reported to be weak, after this, there, the prices increased by Rs 20/25 per kg. Here, its prices remained firm at Rs 22400 per quintal due to the sluggish buying at the higher level. Before this, the prices went up by Rs 200 per quintal. The active contact prices rose by Rs 125 or 0.61 to Rs 20455 per quintal due to the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain stable at the same level during the near future.
जीरा : स्थिरता बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस)। ऊंझा में हल्की-फुल्की बारिश होने के बीच वहां जीरे की करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 125 रुपए या 0.61 प्रतिशत तेज होकर 20,455 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
