New Delhi, 07 July (NNS):  the arrivals of maize will likely to be over soon in khagaria, Begusarai, Mansi, Gulab Bagh, Darbhanga and Purnia line of Bihar. There, the arrival of the crop reported to be delayed due to the constant rainfall and intermittent storm during the last some days. The arrival pressure of the crop seems constant in the markets of Uttar Pradesh during the previous week but the stockist are constantly purchasing the stock, due to this reason, there, it’s prices gained by Rs 20/30 to Rs 2000/2100 per quintal in the markets, due to its effect, the prices of maize have been  quoted at the higher level in Haryana and Punjab reach. The moral of the farmers seems high after the increment in the prices during the last 2 days. Therefore, the dry stock should have to purchase at the current prices. In Haryana and Punjab reach, the stock of Bihar is being traded at Rs 2350/2420 per quintal.

मक्की- बाजार मजबूत रहेगा

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी गुलाब बाग दरभंगा एवं पूर्णिया लाइन में मकई की आवक समाप्ति की ओर है, वहां रुक-रुक कर आंधी बरसात तथा पिछले दिनों की भी बरसात से फसल का प्रेशर नहीं बन पाया है। गत सप्ताह में यूपी की मंडियों प्रेशर बना है, लेकिन स्टाकिस्टों की लिवाली से वहां 20/25 रुपए बढ़ कर 2000/2100 रुपए प्रति कुंतल मंडी में भाव हो गए हैं, इसके प्रभाव से हरियाणा पंजाब पहुंच में भी तेज बोलने लगे हैं। गत दो दिनों की आई तेजी से किसानों का मनोबल और तेजी में आ गया है। अत: इन भावों में सूखा माल खरीदना चाहिए। बिहार का माल हरियाणा पंजाब पहुंच में 2350/2420 रुपए प्रति कुंतल का व्यापार हो रहा है।

Wheat: no more increment in the prices

The supply of wheat shore downfall in Delhi NCR from the producing markets, due to this, it’s prices went up to Rs 2800/2810 per quintal in the local markets. The inferior quality stock also quoted at Rs 2780/2785 per quintal. Here, huge amount of stock has been unloaded from Uttar Pradesh and Madhya Pradesh, due to this reason, the market remained stable at the same level. There is no possibility of long increment in the crisis due to the constant selling from the farmers. The procurement of government has crossed the target as it was 345 lakh metric tonnes and the procurement was around 356 lakh metric tonnes during the previous week. The sale of wheat showed downfall at the higher prices in Uttar Pradesh.

गेहूं-तेजी को विराम संभव

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से दिल्ली एनसीआर सहित अन्य राज्यों में काफी घट जाने से इसके भाव बढ़कर स्थानीय बाजार में 2800/2810 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। हल्के माल 2780/2785 रुपए बोल रहे हैं। अब एक साथ आई तेजी के बाद दो-तीन दिनों से गेहूं की आवक मंडियों में  बढ़ गई। इधर एमपी यूपी से भी यहां माल ज्यादा उतर गया, जिससे बाजार ठहर गया है, किसाने की बिकवाली से निकट भविष्य में लंबी तेजी की गुंजाइश नहीं लग रही है। सरकारी खरीद लक्ष्य को पार कर गई है, सरकार का लक्ष्य 345 लाख मीट्रिक टन का था, जो बीते सप्ताह ही 356 लाख मीट्रिक टन हो चुका है। उत्तर प्रदेश में बिक्री भी  बढ़े भाव में शांत पड़ गई है।

Fine rice: should purchase from here

New Delhi, 07 July (NNS): the exporters are doing competitive buying in basmati rice, due to this, it’s prices went up by Rs 900/1000 per quintal before a month. The prices of rice steam 1401 was being traded at Rs 98000/10000 per quintal as per the length. Here, it is ruling at Rs 9100/9200 per quintal at lower level. In the same proportion, the prices of sharbati and 1718 along with all varieties of basmati rice gained by Rs 300/400 per quintal during the last 10 days. There is a shortage of stock, due to this, the market may increase in future. It is expected that the market will likely to remain high on seeing the enquiries from the exporters.

बारीक चावल- यहां से फिर खरीदिए

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस) बासमती प्रजाति के चावल में निर्यातकों की प्रत्यास्पर्धात्मक खरीद चलने से एक माह पहले 900/1000 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई थी। चावल 1401 स्टीम 9800/10000 रुपए प्रति कुंतल के बीच लेंथ के हिसाब से बिक गया था। यह नीचे में 9100/9200 रुपए आ गया है। इसी अनुपात में शरबती एवं 1718 सहित सभी बासमती चावल में 10 दिन में 300/400 रुपए की तेजी आ गई है, माल की कमी को देखते हुए आगे फिर से  तेजी लग रही है। फिलहाल निर्यातकों की पूछ परख को देखते हुए बाजार तेज ही रहने वाला है।

Millet: shortage of stock

New Delhi, 07 July (NNS): there is a shortage of stock in all the markets of Uttar Pradesh, Haryana and Rajasthan. Apart from this, it is profitable to sell the stock at the current prices because the millet of Hathras, Raya and Mathura line will likely to arrive in the next month. We believe that the farmers have sown less amount of crop in Hathras, Jaya and Mathura line, in these circumstances, the prices of millet may increase after sometime but it is profitable to sell the stock at the current prices. In Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2180/2210 per quintal and it’s prices may increase after sometime.

बाजरा- स्टॉक ज्यादा नहीं

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस) हालांकि यूपी हरियाणा राजस्थान के किसी भी मंडी में बाजरे का स्टॉक ज्यादा नहीं है, तथापि बाजरे में वर्तमान भाव पर धीरे-धीरे माल भी बेचते रहना चाहिए, क्योंकि हाथरस राया मथुरा लाइन का बाजार अगले महीने आ जाएगा। हम मानते हैं कि गर्मी वाली बिजाई भी हाथरस जाया मथुरा लाइन में इस बार किसानों ने कम किया है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के बाजरे में ठहरकर तेजी आएगी, लेकिन माल भी बेचते रहना चाहिए। मौली बरवाला पहुंच में बाजरा 2180/2210 रु बिक रहा है, और तेजी के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

Masoor: equations have changed

New Delhi, 07 July (NNS): There is a lack of rupee in MP amid weak supply, due to this, there, its prices softened by Rs 25/50 per quintal in loose. In Bilti, the stock is being traded at Rs 6680/6700 per quintal as per the quality. Masoor Canada prices also selling at Rs 5850/5900 per quintal because the further deals have been available in the same range, due to this, the mills are purchasing the stock as per the needs. The production reported to be weak due to the weak prices, despite this, the trade of desi masoor seems weak and there is no possibility of long uptrend in the prices in the near future. We believe that the production of small masoor reported to be around 35/36 percent in UP and Bihar, due to this, the prices gained by Rs 10/12 per quintal, after this, the prices showed correct trend due to the lack of demand, but the prices may increase amid lack of imported stock in the markets.

मसूर- समीकरण बदला

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मध्य प्रदेश में रुपए की तंगी से वहां लूज में ही 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी आ गई है। यहां भी बिल्टी में 6680/6700 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक रही है। कनाडा की मसूर भी 5850/5900 रुपए यहां बिक रही है, क्योंकि आगे के सौदे भी इसी रेंज में मिल रहे हैं। इसलिए दाल मिल वाले जरूरत का ही खरीद कर रहे हैं, कनाडा की मसूर के नीचे भाव होने से उत्पादन कम के बावजूद भी देसी मसूर का व्यापार ज्यादा नहीं हो रहा है तथा अभी निकट में तेजी का व्यापार लंबा नहीं करना चाहिए है। हम मानते हैं कि यूपी बिहार में आने वाली छोटी मसूर का उत्पादन इस बार भी 35-36 प्रतिशत ही रह गया है, जिससे उसमें 10/12 रुपए प्रति क्विंटल की पिछले महीने में तेजी आ गई थी, उसके बाद ग्राहकी के अभाव में थोड़ा करेक्शन आ गया है, लेकिन देसी विदेशी माल की मंडियों में कमी को देखते हुए फिर तेजी लग रही है।

Guar gum: possibility to increase

New Delhi, 07 July (NNS): the old stock of guar has already been sold out in the market and the new production does not seems favourable, due to this, there is a lack of arrival pressure in the markets. Notably, the raw stock has been available at the higher level in the gum manufacturing Mills, due to this, the production cost of guar gum reported to be around Rs 11600 per quintal, due to this reason, it’s prices increased by Rs 50 to Rs 11450 per quintal in Jodhpur after the enquiry from the exporters and the prices may increase intermittently during the near future.

ग्वार गम-और मंदे की संभावना

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस) ग्वार का पुराना स्टॉक काफी निबट चुका है, नया उत्पादन भी अनुकूल नहीं है, जिससे मंडियों में माल का प्रेशर नहीं है। गौरतलब है कि गम बनाने वाली मिलों में कच्चे माल महंगे जाकर पड़ रहे हैं, जिससे ग्वार गम की लागत 11600 रुपए प्रति कुंतल की आ रही है। यही कारण है कि निर्यातकों की पूछ परख आते ही 50 रुपए की बढ़त पर 11450 रुपए भजोधपुर में गम के भाव हो गए तथा रुक-रुक कर आगे और तेजी लग रही है।