New Delhi, 07 July (NNS): The sale of cloves reported to be weak even after the sluggish prices, as a result, the price of cloves held steady at Rs 815 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 05 per kg. The market sentiments may affect owing to the higher prices than the normal level and increment in the import prices along with weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

लौंग : सुस्ती छाई रह सकती है

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। हालांकि अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका है लेकिन नवीनतम कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती छाई रह सकती है।

Red chilli: likely to remain strong

New Delhi, 07 July (NNS): The monsoon season has been going on, after this, here, the offtake of red chilli reported to be sluggish, as a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23500 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained stable at the same level, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

लालमिर्च : मजबूत जारी रहने की उम्मीद

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस)। मानसून सीजन चल रहा है। इसके बाद भी यहां लालमिर्च के उठाव में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इसेस पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 40 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती बनी रहने के आसार हैं।

 

Small cardamom: no uptrend

New Delhi, 07 July (NNS): Today, the arrivals of small cardamom went up to 85980 kg in the Spice More Trading company, Kumili auction. The arrivals reported to be at the higher level, whereas, the buying seems sluggish, due to this, its average auction price declined to Rs 2803.84 per kg. Before this, the prices were at Rs 2843.13 per kg. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained firm at Rs 2900 per kg due to the weak offftake even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the new crop. There is no possibility of increment in the spot small cardamom prices during the coming days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस)। आज हुई स्पाइस मोर ट्रेडिंग कंपनी, कुमिली नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 85,980 किलोग्राम की आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2803.84 रु प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 27 जून को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2843.13 रु थी। यहां घटी कीमत पर भी उठाव सुस्त बना होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2900 रु प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।

Black pepper: will remain weak

New Delhi, 07 July (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 760 per kg due to the sluggish sale amid ongoing monsoon season. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because the imported stock has reached to India from Sri Lanka. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्ती छाई रहेगी

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस)। मानसूनी बारिश की वजह से यहां कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी रही। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। श्रीलंका से आयातित माल देश में पहुंच रहे हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती छाई रह सकती है।

Dry ginger: no fear of downfall

New Delhi, 07 July (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 32500 per quintal owing to the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. R0ecently, the prices have gone up by Rs500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the higher prices of ginger than the normal level. There is no fear of downfall in the spot dry ginger prices during the coming days.

सौंठ : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि मे इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अदरक की आसमान छूती कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ घटने का डर नहीं दिख रहा है।