New Delhi, 29 June (NNS): The prices of turmeric Erode gatha asitis rose by Rs 300 to Rs 15800 per quintal due to the strong buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 The arrivals reported to be around 2000 bags and the prices gained by Rs 200 per quintal. The active contract prices jumped by Rs 298 or 1.80 percent to Rs 16888 per quintal because of the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

हल्दी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 29 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी रहने सेे गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 300 रुपए और तेज होकर 15,800 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 298 रुपए या 1.80 प्रतिशत तेज होकर 16,888 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में मजबूती जारी रहने का अनुमान है।

Red chilli: will remain feeble

New Delhi, 29 June (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. held steady at Rs 23000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the near future.

लालमिर्च : सुस्ती जारी रहने की संभावना

नई दिल्ली, 29 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में सुस्ती जारी रहने की संभावना है।

Poppy seeds: not likely to increase

New Delhi, 29 June (NNS): Here, the prices of poppy seeds Turkey held firm at Rs 1400 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the uncertain situation as the Strait of Hormuz has been opened. There is no possibility of spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 29 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना बढ़ने की संभावना नहीं है। घटी कीमत पर भी उठाव सुस्त ही बना होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अभी भी अनिश्चितता की स्थिति बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना बढ़ने की आस नहीं है।

Coriander: fear of profit taking

New Delhi, 29 June (NNS): The stockists are doing profit taking selling during the coming 5/7 days. Here, the prices of coriander Badami went up by Rs 500 to Rs 16000 per quintal due to the strong buying from the stockists at every price. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 300/400 bags of coriander reported to arrive and its prices rose by Rs 500/700 per quintal. The active contract prices jumped by Rs 460 or 3.13 to Rs 15136 per quintal because of the all round speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of profit taking selling from the stockists during the coming days.

धनिया : मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 29 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली शुरू होने का डर बना हुआ है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 500 रुपए और तेज होकर 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतना ही उछाल आया था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300-400 बोरियों की आवक होने तथा 500-700 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 460 रुपए या 3.13 प्रतिशत उछलकर 15,136 रुपए पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर भी बना हुआ है।

Black pepper: possibility of break on downfall

New Delhi, 29 June (NNS): Here, the prices of black pepper markara eased by Rs 10 to Rs 760 per kg because of the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. Nominal amount of stock has been started reaching from Sri Lanka, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot black pepper prices during the coming one or two days.

कालीमिर्च : मंदी पर ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 29 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में लंबी मंदी की आशंका नहीं है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 10 रुपए मंदी होकर 760 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से छुटपुट मात्रा में आयातित माल पहुंचने शुरू होने की रिपोर्ट आने लगी है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में लंबी मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Cumin: may show improvement

New Delhi, 29 June (NNS):The prices of cumin fluctuates by Rs 200 to Rs 22400 per quintal due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contact prices gained by Rs 225 or 1.11 to Rs 20425 per quintal due to the increased speculative buying. The spot cumin prices may show nominal improvement in the spot cumin prices during the coming one or two days.

जीरा : सुधर सकता है

नई दिल्ली, 29 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा थोड़ा-बहुत सुधर सकता है। लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 200 रुपए के उतार-चढ़ाव के बीच 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। गुजरात की ऊंझा मंड़ी में इसकी करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 225 रुपए या 1.11 प्रतिशत तेज होकर 20,425 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत सुधर सकता है।

Big cardamom: no decrement

New Delhi, 29 June (NNS): The Meteorological department, has predicted heavy rainfall in all the famous producing areas like Assam, Meghalaya and West Bengal, due to this, the supply gets affected, in this situation, here, the prices of big cardamom kainchicut gained by Rs 30 to Rs 1630 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction price rose to Rs 1350/1700 per kg in the last auction which held on 25th June, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long downfall in the prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 29 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में लंबी का डर नहीं है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून के अंतर्गत असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा होने का मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है। इसकी वजह से आपूर्ति और प्रभावित होने की आशंका है। यही वजह है कि गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 30 रुपए तेज होकर 1630 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 25 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी बढ़कर 1350/1700 रुपए हो जाने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में लंबी मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।