New Delhi, 29 June (NNS): Here, the prices of cashew four pieces remained stable at Rs 800 per kg owing to the sluggish offtake from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/20 per kg. The market sentiments may affect owing to the consumption season off.  There is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.

काजू : मंदी-तेजी नहीं

नई दिल्ली, 29 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में लंबी मंदी-तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों का उठाव सुस्त ही बना होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में घटाबढ़ी के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Almond kernel: may show again increment

New Delhi, 29 June (NNS): The prices of almond kernel California gained by Rs 10 to Rs 950 per kg owing to the weak offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up to Rs 960 per kg. The new crop of America has been in its final stage. There, the new crop will likely to arrive after one and a half month, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.

बादामगिरी : फिर बढ़ जाएगी

नई दिल्ली, 29 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी फिर से बढ़ने के आसार हैं। बढ़ी कीमत पर उठाव सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए बढ़कर 950 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि इससे पूर्व यह 960 रुपए तक ऊंची हो गई थी। अमेरिका में बादाम की फसल अपनी समाप्ति के चरण में चल रही है। वहां नई फसल शुरू होने में अभी करीब डेढ़ महीने का समय बकाया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में फिर तेजी आने की आशा है।