New Delhi, 26 June (NNS): The supply of paddy has already been over in the states of North India, due to this, the demand of fine rice showed strong Trend from the mills. The prices of fine rice went up by Rs 1000/1200 per quintal during the last 10/12 days because of the constant buying from the exporters and shortage of stock. In this situation, the trade of rice is being done at the higher level in truck load as per the quality and it is expected that its prices may increase after the correction because the crop of paddy face a lot of loss because of the constant rainfall during the season, in this situation, it is profitable to purchase all varieties of basmati rice at the current rates.
बारीक चावल-तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) उत्तर भारत के राज्यों में धान की आपूर्ति लगभग समाप्ति से स्टॉक के माल में राइस मिलों की पकड़ मज़बूत बनी हुई है। माल की कमी एवं निर्यातकों की लिवाली से पिछले 10-12 दिनों के अंतराल 1000/1200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। जिस कारण चावल भी क्वालिटी अनुसार ट्रक लोड में बढ़ाकर व्यापार होने की खबर है, आगे भी यहां से थोड़ा करेक्शन के बाद फिर तेजी लग रही है, क्योंकि सीजन में बरसात से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ था, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करनी चाहिए।
Wheat: no trade of uptrend
New Delhi, 26 June (NNS): The government’s procurement has already been over in all the states like MP, UP, Haryana, Rajasthan and Punjab during the previous days because more than the procurement target of the stock has been purchased by the government. The government has purchased more than 353 lakh metric tons of the stock and huge amount of stock has been lying to the farmers and in the producing markets but it’s selling has already been started, due to this reason, it’s prices have been ruling at Rs 2680/2710 per quintal and there is no possibility of long up trend in the prices during the near future, due to this, if the stock is purchased for the storage then the traders should have to wait for two months.
गेहूं- तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) पिछले दिनों मध्य प्रदेश यूपी हरियाणा राजस्थान पंजाब आदि सभी राज्यों में सरकारी खरीद लगभग बंद हो चुकी है, क्योंकि खरीद लक्ष्य से अधिक गेहूं सरकार को मिल गया है, सरकारी लक्ष्य 353 लाख मीट्रिक टन से कुछ ऊपर खरीद हो गई है तथा अभी भी कच्ची मंडियों में एवं किसानों के पास भारी मात्रा में गेहूं पड़ा हुआ है, उनकी बिकवाली आने लगी है, जिससे इसके भाव 2680/2710 रुपए प्रति कुंतल के निम्न स्तर पर आ गए हैं तथा अभी हमने निकट भविष्य में लंबी तेजी बिल्कुल नहीं लग रही है, इसलिए यदि स्टाक में खरीद किया गया है, तो उसके लिए 2 महीने इंतजार करना पड़ेगा।
Maize: market will likely to remain high
New Delhi, 26 June (NNS): the arrival pressure of new crop of maize showed downfall in Bihar, due to this, there, it’s prices have been ruling between Rs 2050/2150 per quintal. In Haryana and Punjab reach, the dry maize of Bihar is being traded at Rs 2370 per quintal and the trade of moisture stock reported to be week as comparatively. Here, the supply of maize seems weak in Kasganj, Etah, Manipuri, Unjhani, Pahasu and Behraich line of UP which is being traded at Rs 2100/2140 per quintal. A lot of rags are standing in the above producing areas, but the stock expected to be damaged owing to the unavailability of the stock, on seeing these circumstances, it is profitable to purchase the stock of maize at every rate, it is expected that the prices of maize may increase by Rs 200 per quintal during the near future.
मक्की- बाजार तेज ही रहेगा
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) बिहार में नमी व सूखी मक्की का दबाव काफी घटने से वहां क्वालिटी के हिसाब से 2050/2150 रुपए प्रति कुंतल का व्यापार हो रहा है। बिहार की सूखी मक्की हरियाणा पंजाब पहुंच में 2370 रुपए बिक रही है तथा नमी वाली में प्रतिशतता के हिसाब से व्यापार हो रहा है। इधर यूपी के कासगंज एटा मैनपुरी उझानी पहासू बहराइच लाइन में भी मकई की आपूर्ति अपेक्षाकृत कम हो रही है, जो 2100/2140 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है। उक्त उत्पादक क्षेत्रों में रैक खड़े हैं, लेकिन माल नहीं मिलने से डैमरेज लग रहा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए अभी मक्की में हर भाव में खरीद करनी करनी चाहिए, आगे चलकर अभी 200 रुपए की और तेजी लग रही है।
Millet: no risk in the trade
New Delhi, 26 June (NNS): this year, the sale of millet showed downfall in the consuming industries because it’s consumption showed downfall in the industries. The all-round arrival pressure of wheat and maize showed uptrend. On the other hand, the arrivals of upcoming kharif crop also reported to be weak and the kharif crop will likely to arrived after a long time, in these circumstances, in Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2170/2225 per quintal and it will likely to be profitable after sometime. Apart from this the arrivals of bold cereal also seems weak as comparatively, due to this reason, the market of millet may increase in the near future.
बाजरा- व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) बाजरे की बिक्री इस बार खपत वाली इंडस्ट्रीज में कम हो गई है, क्योंकि मक्की गेहूं सब सस्ते होने से उसकी खपत उद्योगों में घट गई। अब चारों तरफ गेहूं मक्की दबाव बढ़ गया है। दूसरी ओर आने वाली गर्मी की फसल भी कम बता रहे हैं तथा खरीफ की फसल आने में अभी काफी लंबा समय बाकी है, इन परिस्थितियों में जो बाजरा 2170/2225 रुपए प्रति कुंतल के बीच मौली बरवाला पहुंच में बिक रहा है, इसमें कुछ दिन ठहरने के बाद लाभ मिलेगा, इसके अन्य मोटे अनाज इस बार कम आ रहे हैं, इसलिए यहां से बाजार और आगे तेज लग रहा है।
Masoor: prices may increase after the correction
New Delhi, 26 June (NNS): This year, the production of masoor in Canada slipped by 7/8 percent, due to this reason, the prices showed uptrend. The arrivals of domestic crop also reported to be weak because the harvesting of small masoor will likely to be over soon, due to this reason, the prices of both Canada and desi stock have been ruling at the higher level. Here, the stock of Canada is being traded at Rs 5950 per quintal. Similarly, in Bilti, the stock of deI masoor 2.5 kg conditioned also selling at Rs 6675/6700 per quintal. Therefore, there is no risk in the trade at the current level.
मसूर- करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) कनाडा में भी इस बार फसल में 7-8 प्रतिशत की कमी होने से बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। घरेलू फसल इस बार भी कम आई है, क्योंकि छोटी मसूर की खेती धीरे-धीरे समाप्त होने लगी है। यही कारण है कि कनाडा एवं देसी दोनों ही मालों में तेजी का रुख बना हुआ है। यहां कनाडा के माल 5950 रुपए एवं देसी मसूर बिल्टी में 66750/6700 रुपए ढाई किलो कंडीशन की क्वालिटी अनुसार बिक रही है। अत: वर्तमान भाव में अब रिस्क नहीं दिखाई दे रहा है।
Urad: heavy shortage of demand
New Delhi, 26 June (NNS): the racks of urad from Chennai have already being sold out in the markets. On the other hand, the sale of its dal reported to be weak, due to this, the market has remained under pressure. The importers are taking profit after selling the previously unloaded talk in the markets, due to this reason, the supply of the stock has been started decreasing in the pipeline. The stock has been delivering constantly from the last 3 to 4 days, due to this, in Chennai, the prices have remained under pressure. The demand of the stock reported to be at the higher level from the Mills, in this situation, the stock of urad FAQ and SQ remained at Rs 8375 and Rs 9250 per quintal respectively. The prices of urad may not show more downfall because no new crop will likely to arrive in the near future and the consumption of dal dhoya and chhilka reported to be high for the wedding consumption, in these circumstances,. The trade should be done at the current level.
उड़द- ग्राहकी की भारी कमी
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) चेन्नई से चले हुए रैक उड़द के सब निबट गए हैं। वहीं दाल की बिक्री कमजोर होने से बाजार दबा हुआ है। आयातक पहले के उतरे कंटेनरों को बेचकर मुनाफा खाने लगे हैं, इस वजह से पाइपलाइन में माल की आपूर्ति अब घटने लगी है। गत तीन-चार दिनों के अंतराल डिलीवरी मिलने से बाजार चेन्नई में काफी दब गए हैं। दाल मिलों की मांग सुधरने से एफएक्यू 8375 एवं एस क्यू 9250 रुपए प्रति क्विंटल गये हैं। आगे उड़द में और मंदा नहीं है, क्योंकि कोई दूसरी फसल आने वाली नहीं है तथा दाल धोया एवं छिलका की खपत, शादियों हेतु बढ़ गयी है, इन परिस्थितियों में व्यापार करते रहना चाहिए।
Moong: no possibility of increment in the prices
New Delhi, 26 June (NNS): the all round arrival pressure of moong has been started increasing. On the other hand, the buying of China reported to be sluggish during the last 2 days, due to this, the prices of superior quality stock remained stable at the same level. The arrival of both interior and superior quality stock reported to be high from up and there is a large difference between the prices of both the qualities. The government was not able to purchase huge amount of stock in the Khargaon line of MP and the new crop of moong has been arriving in the Ranchi and nawada line. There, the arrival pressure of the crop seems delayed, whereas, the sale of both Dal chilka and dhoya should be done as per the needs, in these circumstances, there is no possibility of long up trend in the prices during the near future and the prices may decrease after sometime.
मूंग- अब तेजी की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) मूंग की आवक चौतरफा बढ़ने लगी है। दूसरी ओर दो दिनों से चीन की भी लिवाली सुस्त होने से बढ़िया मालों के भाव भी ठहर गए हैं। यूपी के हल्के भारी माल इस बार ज्यादा आ रहे हैं तथा भावों का अंतर अधिक है। मध्य प्रदेश के खरगोन लाइन में भी ज्यादा सरकार नहीं खरीद पायी है, रांची एवं नवादा लाइन में मूंग आ रही है। वहां फसल लेट होने से देर में प्रेशर बना है, जबकि दाल छिलका एवं धोया की बिक्री जरूरत के अनुसार ही हो रही है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए मूंग में लंबी तेजी का व्यापार अभी नहीं करना चाहिए तथा मंदा के लिए कुछ दिन प्रतिक्षा की जरूरत है।
Tur: increment after the downfall
New Delhi, 26 June (NNS): this year, the production of tur reported to be week because of the heavy rainfall in Maharashtra Madhya Pradesh and Karnataka, due to this, almost 68/70 percent of the stock has already been purchased by the mills of Katni line. The stock of Maharashtra has been milling in the mills of Jalgaon, Jalna and Akola. Some containers of lemon tur have already been arrived during the previous days, due to this reason, it’s prices fell down to Rs 7825 per quintal. In Chennai, it is being quoted at Rs 7450/7500 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices of tur on seeing the weak gross production and it is profitable to purchase the stock at the current rates.
तुवर- घटने के बाद तेजी आएगी
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) वास्तविकता यह है कि महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में इस बार अधिक बरसात से तुवर की फसल कम आई है, जिसमें 68-70 प्रतिशत कटनी लाइन की दाल मिलों ने माल खरीद लिया है, महाराष्ट्र के माल जलगांव जालना एवं अकोला की दाल मिलों में मिलिंग हो रहा है। लेमन तुवर के पिछले दिनों कुछ कंटेनर आ जाने से बाजार घटकर 7725 रुपए प्रति कुंतल पर यहां आ गये हैं, चेन्नई में 7350/7360 रुपए बोलने लगे हैं। सकल उत्पादन में कमी को देखते हुए वर्तमान भाव की तुवर में और घटने की गुंजाइश नहीं है तथा वर्तमान भाव पर खरीद लाभ दे जाएगा।
Gram desi: no risk in the trade
New Delhi, 26 June (NNS): the supply of Gram desi of Rajasthan does not seems favourable as comparatively, but it’s quality reported to be inferior, due to this, it is ruling at Rs 5875/5900 per quintal. The gram of Australia also being traded between Rs 5950/6000 per quintal. The prices of its Dal also showed downfall, but the trade of gram desi will likely to be profitable at the current rates on seeing the higher import prices and gross production. This year, the gross production expected to be higher from 90 lakh metric tons, whereas, the consumption is almost 140 lakh metric tonnes.
देसी चना- व्यापार में रिस्क बिल्कुल नहीं
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) राजस्थान के देसी चने की आपूर्ति समय के अनुकूल नहीं बढ़ पा रही है, लेकिन क्वालिटी काफी हल्की आने से उसके भाव 5875/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का चना 5950/6000 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहा है। दाल में भी गिरावट आ गई है, लेकिन सकल उत्पादन एवं आयात महंगे को देखते हुए वर्तमान भाव के चने में आगे चलकर भरपूर लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। इस बार भी सकल उत्पादन 90 लाख मैट्रिक टन से अधिक होने का अनुमान नहीं है, जबकि हमारी खपत 140 लाख मीट्रिक टन की है।
Rajma Chitra: profitable after sometime
New Delhi, 26 June (NNS): the sowing of rajma Chitra Indian Brazil reported to be high and the unloading of the crop also seems good. Almost 20/22 percent of ganna bhutani stock has been sown, due to this, the trade of Indian Brazil stock seems constant. The stock of Indian Brazil has not been available during the previous week, due to this reason, it’s prices again Rose to Rs 98/100 per kg. Similarly, the stock of rajma Chitra China also ruling at Rs 114/116 per kg. The prices of all the varieties of rajma Chitra improved by Rs 6/8 per kg from the lower level. Notably, the stock of rajma Chitra has already been sold out in the markets of Maharashtra, on seeing this, the prices of rajma Chitra gained by Rs 8/10 per kg after the increment in the demand.
राजमां चित्रा- ठहर कर भरपूर लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील की बिजाई अधिक हुई थी, वह फसल बहुत बढ़िया उतरी है। गन्ना भूटानी माल 20-22 प्रतिशत ही बोया गया था। इस वजह से इंडियन ब्राजील का ही ज्यादा व्यापार हो रहा है। पिछले सप्ताह की आई भारी तेजी इंडियन ब्राज़ील नहीं मिलने से बाजार दोबारा बढ़कर इंडियन ब्राजील के 98/100 रुपए प्रति किलो हो गए हैं तथा चीन भी 114/116 रुपए प्रति किलो हो गया है। नीचे के भाव से सब में 6/8 प्रति किलो की तेजी आ गई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की मंडियों में माल निपट चुका है, इसे देखते हुए ग्राहकी निकलते ही इसमें फिर से 8/10 रुपए किलो की तेजी आ जाएगी।
Gram Kabuli: will be profitable
New Delhi, 26 June (NNS): this year, the production of Gram Kabuli showed downfall. We believe that the old stock of Gram kabuli has been lying in the markets, but the prices have been ruling at the higher level in the international markets and the arrived crop expected to be around 22/23 lakh metric tonnes, which was almost 31 lakh metric tonnes during the previous year, whereas, the export of gram kabuli also seems good it’s prices seems high in the international markets. On seeing these circumstances, the prices of Gram kabuli may show up Trend during the coming days.
काबुली चना- लाभ का सौदा रहेगा
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) काबुली चने के उत्पादन में इस बार पोल है। हम मानते हैं कि पुराना स्टॉक मंडियों में बचा हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने तथा आई हुई फसल 22-23 लाख मीट्रिक टन ही रह जाने के अनुमान आने लगे हैं, जबकि गत वर्ष 31 लाख मीट्रिक टन हुआ था, जबकि इस वर्ष निर्यात भी अच्छा हुआ है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव है। इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के काबुली चने में अच्छी तेजी दिखाई दे रही हैं।
Pea: trade will be profitable at the current level
New Delhi, 26 June (NNS): both the local and upcountry demand of pea reported to be good because of its sluggish prices. The prices seems profitable to the exporters, due to this reason, the market showed strong Trend. The local and a country demand of pea reported to be superior during the last month, due to this reason, it’s prices went up by Rs 50/60 per quintal. The prices of pea reported to be at the higher level in Mundra port, due to this, here also, the market showed up Trend. The pea which was being traded at Rs 4150 per quintal, but now, it is ruling at Rs 4350 per quintal. It is expected that the market may increase gradually during the near future.
मटर- व्यापार में लाभ संभव
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) मटर में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, क्योंकि इसके भाव काफी नीचे थे। कारोबारियों को पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि बाजार में मजबूती बनी हुई है। पिछले एक माह में लोकल एवं चालानी मांग बढ़िया होने से 50/60 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है, मुंदड़ा पोर्ट पर मटर के भाव बढ़ा कर किए जाने से यहां भी बाजार उछल गया है। मटर जो 4150 रुपए बिकी थी, उसके भाव 4350 रुपए हो गए हैं। अत: आगे भी धीरे-धीरे बाजार तेज रहेगा।
Guar gum: likely to remain stable
New Delhi, 26 June (NNS): The prices of guar gum remained sluggish at Rs 11300/11400 per quintal due to the weak selling and sluggish demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur mandi, guar prices have been quoted at Rs 5900/5950 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices remained stable at Rs 5800/5850 per quintal. The prices of guar gum contract showed uptrend due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
ग्वार गम-रुका रह सकता है
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओ की मांग सुस्त होने एवं बिकवाली घटने से ग्वार गम के भाव 11300/11400 रुपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे।जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5900/5950 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5800/5850 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। सटोरिया लिवाली से ग्वार गम वायदे में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
