New Delhi, 26 June (NNS): The monsoon of Southern and Western parts of the country has reached the Mumbai, after this, the sale of copra in bags remained stable at Rs 39000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because of the affected supply amid ongoing monsoon season in the producing areas. The spot copra prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

गोला : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस)। दक्षिण-पश्चिमी मानसून बढ़ता हुआ महाराष्टï्र तक पहुंच गया है। इसके बाद भी यहां गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 39 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। मानसूनी बारिश की वजह से आपूर्ति बाधित होने की आशंका के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।

Cashew: no more fluctuations

New Delhi, 26 June (NNS): The monsoon has been moving forward constantly and reached to Mumbai, due to this, here, the prices of cashew 320 no. remained firm at Rs 890 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect owing to the consumption season off. There is a possibility of more fluctuations in the prices during the coming days.

काजू : मंदी-तेजी नहीं

नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस)। मानसून सीजन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। फिलहाल यह महाराष्टï्र में पहुंच चुका है। इसी वजह से यहां काजू की बिक्री में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 890 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मंदी-तेजी की उम्मीद नहीं है।

Almond kernel: fear of profit taking

New Delhi, 26 June (NNS):  The prices of almond kernel California held firm at Rs 960 per kg due to the sluggish buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The import reported to be weak than the normal level and the crop of America is in its last stage, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of profit taking selling in the prices during the coming days.

बादामगिरी : मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बादामगिरी में लिवाली सुस्त पड़ने लगी है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 960 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। पिछले महीने आयात तुलनात्मक रूप से नीचा होने तथा अमेरिका में फसल अपनी समाप्ति के चरण में होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर भी है।