New Delhi, 25 June (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 11000/12000 bags in Unjha. The arrivals reported to be weak, after this, the buying seems weak, due to this, there, its prices reduced by Rs 20/25 per 20 kg. Before this, the prices went down by Rs 40/50 per quintal. Here, the prices of cumin held firm at Rs 22200 per quintal due to the sluggish buyingRecently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contact prices went down by Rs 155 or 1.25 to Rs 20190 per quintal due to the constant speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will not likely to increase during the near future.

जीरा : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 11-12 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से वहां इसकी कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। इससे पूर्व इसमें 40-50 रुपए की मंदी आई थी। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की बिकवाली जारी रहने से सक्रिय वायदा 155 रुपए या 1.25 प्रतिशत मंदा होकर 20,190 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Red chilli: will remain weak

New Delhi, 25 June (NNS): The sale of red chilli reported to be weak after the ongoing monsoon season, as a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 45000/50000bags of red chilli reported to arrive and the prices remained unchanged. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the near future.

लालमिर्च : सुस्ती बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस)। मानसून सीजन चालू होने के बाद भी यहां लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 45-50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में सुस्ती जारी रह सकती है।

Cloves: no possibility to increase

New Delhi, 25 June (NNS): Here, the prices of cloves held steady at Rs 815 per kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 05 per kg. The rupee seems weak against the American dollar, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

लौंग : बढ़ने का अनुमान नहीं

नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई नरमी के बाद भी लौंग की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी दर्ज की गई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने का अनुमान नहीं है।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 25 June (NNS): Today, the arrivals of small cardamom reduced to 27976 kg in theClimate Natural Spices Private Limited Auction. The arrivals reported to be weak, whereas, its average auction price jumped to Rs 2670.63 per kg amid limited support of buying. Before this, its prices were at Rs 2651 per kg in the last auction which held on 16th June. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm went down by Rs 50 to Rs 2950 per kg due to the strong buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The new crop will likely to arrive in the first fortnight of July, due to this, the market sentiments may affect, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस)। आज हुई क्लाइमेट नेचुरल स्पाइसेज प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 27,976 किलोग्राम की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2670.63 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 16 जून को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2651 रुपए थी। यहां बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए और तेज होकर 2950 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। नई फसल जुलाई के पहले पखवाड़े में शुरू होने का अनुमान है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Black pepper: not likely to increase

New Delhi, 25 June (NNS): The buying of black pepper reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this, here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 760 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The new stock of Sri Lanka has been started arriving, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the prices during the coming one or two days.

कालीमिर्च : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचा मिली। जुलाई में श्रीलंका के माल देश में पहुंचने शुरू होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Dry ginger: held stable

New Delhi, 25 June (NNS): Dry ginger prices remained firm at Rs 30500 per quintal owing to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. The spot dry ginger prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

सौंठ : स्थिरता जारी रहेगी

नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 30,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही जमी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ अपने वर्तमान स्तर के आसपास बनी रह सकती है।

Pistachio: no possibility of downfall

New Delhi, 25 June (NNS): Here, the prices of pistachio Peshawari remained firm at Rs 1400 per kg due to the weak offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The transportation reported to be normal in the Strait of Hormuz, but the shipping of the stock will take time from Iran, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

पिस्ता : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। हालांकि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही करीब-करीब सामान्य हो गई है लेकिन ईरान से अभी शिपिंग होने में समय लगने की आशंका है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी का डर नहीं है।