New Delhi, 24 June (NNS): The production cost of desi ghee and butter showed uptrend due to the shortage of the stock and the weddings will likely to start in the North India. The prices have been ruling at the higher level in the international markets and the previously deals have been done at the higher level, due to this reason, the trade should be done at the higher level during the previous days. Here, the prices of premium quality desi ghee also ruling at Rs 9600/9750 per quintal, whereas, the sample pass stock also selling at Rs 8300/8400 per quintal. The reality is that the adulterated stock of all the brands have been selling out at the lower level in thikana reach, due to this reason, the prices may increase gradually, but the prices may increase after the current month and the stock of premium quality desi ghee is being traded at Rs 10000 per quintal.

देसी घी- व्यापार में रिस्क बिल्कुल नहीं

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) उत्तर भारत में चालू माह में शादियां शुरू हो जाने तथा स्टाक की कमी के चलते देसी घी व बटर की उत्पादन लागत महंगी हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने पहले के हुए सौदे जाने लगे हैं, इसी कारण से पिछले दिनों के बढ़े हुए भाव में ही व्यापार हो रहा है। यहां 9600/9750 रुपए प्रति टीन के बीच प्रीमियम क्वालिटी के देसी घी बिक रहे हैं, जबकि सैंपल पास 8300/8400 रुपए बिक रहे हैं। वास्तविकता यह है कि मिलावटी माल ठिकाना पहुंच में नामी गिरामी ब्रांडों के काफी मंदे भाव में बिक रहे हैं, जिस कारण तेजी धीरे-धीरे आ रही है, लेकिन वर्तमान भाव का देसी घी इस महीने के बाद जबरदस्त उछल जाएगा, अगले महीने प्रीमियम क्वालिटी का 10000 रुपए बिक सकता है।

Milk powder: should trade constantly

New Delhi, 24 June (NNS):  There is a lack of rupee in the markets, due to this, the stockists are not purchasing the stock, but the exporters are purchasing the stock directly from the plants, due to this reason, the planters are quoting the prices at the higher level, whereas, there is a lack of demand in the markets, due to this reason, here, the traders are sad. The prices have been ruling at the higher level in the international markets and the dollar showed uptrend against the Indian rupee, due to this, the exporters are taking profit, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level in the domestic markets. Presently, the prices of milk powder also ruling at Rs 315/328 per kg.

दूध पाउडर- व्यापार करते रहिए

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजारों में इस समय रुपए की भारी तंगी होने से स्टॉकिस्ट लिवाली कमजोर हैं, लेकिन निर्यातकों की लिवाली चल रही है, जो सीधे प्लांटों से हो रही है। यही कारण है कि प्लांट वाले पूर्ववत ऊंचे भाव बोल रहे हैं, जबकि बाजारों में ग्राहक की कमजोरी है, जिस कारण यहां कारोबारियों में निराशा बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पड़ता काफी महंगा हो गया है तथा डॉलर तेज होने से निर्यातकों को लाभ मिल रहा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए घरेलू मंडियों में व्यापार को देखकर तेजी मंदी का आंकलन नहीं लगना चाहिए। भविष्य में वर्तमान भाव 315/328 रुपए प्रति किलो का दूध पाउडर लाभ ले जाएगा।