New Delhi, 24 June (NNS): The new crop of millet has been started arriving in Hathras, Raya and Mathura line, but this year, there is a lack of arrival pressure of the stock. The crop seems delayed, along with this, the weather seems unfavourable, due to this, the seeds seems weak in bali, due to this, its per hectare productivity reported to be weak. In mauli and Barwala reach, the stock of millet is being traded at Rs 1980/2050 per quintal and the arrival pressure of the new stock may increase after 5/6 days.
बाजरा- गर्मी के माल का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) हाथरस राया मथुरा लाइन में नया बाजार आने लगा है, लेकिन इस बार माल का प्रेशर अभी तक नहीं बन पाया है, फसल लेट होने के साथ-साथ प्रतिकूल मौसम होने से इस बार बाली में दाने भी कम दिखाई दे रहे हैं, इसलिए प्रति हैक्टेयर उत्पादकता घटने की संभावना है। वर्तमान में मौली बरवाला पहुंच में 1980/2050 रुपए प्रति क्विंटल पुराने बाजरे का व्यापार हो रहा है, नये माल का प्रेशर भी 5-6 दिन बाद ही कुछ बढ़ सकता है।
Wheat: uptrend due to weak supply
New Delhi, 24 June (NNS): The production of wheat reported to be around 1202 lakh metric tonnes according to the government data and in the central pool, its procurement is almost 353 lakh metric tonnes which is higher than the target, despite all this, its prices have been ruling at Rs 2450/2550 per quintal in the markets, due to this, the inferior quality stock has been selling out at the lower level. Here, the prices of wheat also ruling at Rs 2690/2720 per quintal, but there is no possibility of more downfall in the prices. Here, the government has been encouraging the exporters and recently, the export deals have been done for Bangladesh, in these circumstances, the trade should be done at the current level.
गेहूं- आपूर्ति घटने ही उछला
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि गेहूं का उत्पादन सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1202 लाख मीट्रिक टन देश में होने का अनुमान आ रहा है तथा केंद्रीय पूल में भी इसकी खरीद 353 लाख मीट्रिक टन हो गया है, जो खरीद लक्ष्य से अधिक है। इन सब के बावजूद भी मंडियों में 2450/2550 रुपए प्रति क्विंटल बिकने से चौतरफा रोलर फ्लोर मिलों को सस्ता माल जा रहा है। यहां भी बाजार टूटकर 2690/2720 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं, लेकिन अब इन भावों में भी घटने की गुंजाइश इसमें बिल्कुल नहीं नहीं है। इधर सरकार द्वारा निर्यातकों भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है, अभी हाल ही में बांग्लादेश के लिए निर्यात सौदे होने की चर्चाएं आ रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में प्रतिक्षा करनी चाहिए।
Fine rice: no effect of sathi crop
New Delhi, 24 June (NNS): The all-round demand of exporters showed uptrend again due to the closure of war between Iran, Israel and America. On the other hand, the sathi crop has been started arriving in UP, but the competitive buying seems constant, due to this, the prices may gain by Rs 250/300 per quintal. The price of sela rice 1509 also reported to be trade at Rs 8200 per quintal in the truck load. Rice steam also being traded at Rs 8600 per quintal, due to this reason, the market of old stock also rose by Rs 200/300 per quintal. Notably, there is a lack of old rice in the mills and the stock has not been available in any market, in these circumstances, the market may increase in the near future, due to this, there is no need to sell the stock of basmati rice in the markets. The harvesting of new stock reported to be good.
बारीक चावल-साठी का कोई प्रभाव नहीं
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध बंद होने से एक बार फिर निर्यातकों की मांग चौतरफा बढ़ गई है। दूसरी ओर साठी धान यूपी में आ रही है, लेकिन प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चलने से बाजार दोबारा 250/300 रुपए छलांग लगा गए हैं। चावल 1509 सेला साठी ट्रक लोड में 8200 रुपए बिकने की खबर है तथा स्टीम का व्यापार 8600 रुपए का हुआ है, इस वजह से पुराने मालों में भी बाजार 200/300 रुपए बढ़ गए हैं। गौरतलब है कि राइस मिलों में पुराना चावल नहीं है तथा धान किसी भी मंडी में पुराना प्रचुर मात्रा स्टाक में नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए बाजार आगे चलकर और उछल लगा जाएगा, इसलिए पुराने नयी बासमती चावल में घबराकर काटने की जरूरत नहीं है। नये माल की पकाई अभी बढ़िया बैठ रही है।
Maize: profitable at the current level
New Delhi, 24 June (NNS): The production of maize reported to be weak by 18/19 percent in all the states like UP and Bihar as compared to the previous year. In Bihar, the companies are purchasing the stock of maize in Kasganj, charra and Etah of UP after Bihar. Here, the companies are doing competitive buying in Kannauj, Unjhani, Kasganj and Behraich line. There is a lack of arrival pressure in the markets of UP, due to this, it is being traded at Rs2050/2100 per quintal at the rack points. Here, the prices of rice have not showed downfall as expectedly and the prices of eggs and boiler seems weak in the poultry industry, despite this, the traders are purchasing the stock of maize at the lower level. This year, the stock of soya DOC also ruling at the higher level, in these circumstances, the prices of maize may not show more downfall. In Haryana and Punjab reach, the prices of best quality maize also ruling at Rs 2350/2365 per quintal, whereas, the stock of UP also being traded at Rs 2250/2270 per quintal. The prices may not show more downfall owing to the increment in the prices of freight cost.
मक्की- वर्तमान में और लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) मक्की का उत्पादन बिहार यूपी दोनों ही राज्यों में गत वर्ष की अपेक्षा 18-19 प्रतिशत कम ही होने का अनुमान लगाया गया है। बिहार में खरीद के बाद अब कंपनियां यूपी के कासगंज छर्रा एटा में खरीद कर रही हैं, इधर कन्नौज उझानी कासगंज बहराइच लाइन में भी कंपनियों की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चल रही है। यूपी की मंडियों में आवक के प्रेशर नहीं होने से रैक पॉइंट पर 2050/2100 रुपए प्रति क्विंटल तक व्यापार सुनने में आ रहा है, इधर चावल के भाव भी इस बार नीचे नहीं है तथा पोल्ट्री उद्योग मैं अंडा व ब्रायलर में मंदे के बावजूद भी नीचे भाव की मक्की खरीद रहे है, सोया डीओसी के इस बार ऊंचे भाव चल रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव की मकई में कोई घटने की गुंजाइश नहीं है। हरियाणा पंजाब पहुंच में बिहार की बढ़िया मक्की 2350/2365 रुपए बिक रही है, जबकि यूपी की 2250/2270 रुपए के बीच व्यापार हो रहा है, ट्रक भाड़े बढ़ जाने से इससे नीचे का पड़ता नहीं है।
Masoor: no downfall, but prices may increase after some time
New Delhi, 24 June (NNS): The masoor of Canada has been ruling at the lower level as compared to the stock of the desi masoor, due to this, most of the mills are purchasing the imported stock as it is being available at the reasonable rates, despite this, in the consuming areas where the stock of masoor malka and dal has been selling out, its demand will remain constant. Of course, the sale of desi stock gets affected and the stock of small masoor has not been available in the markets. On the other hand, the buying of chanti stock of eastern parts of the country seems constant, in these circumstances, its prices may show uptrend. Therefore, the stock of masoor also selling at Rs 6150/6200 per quintal and it is profitable to trade at the current level.
मसूर- मंदा नहीं, किंतु तेजी में विलंब
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर के भाव, देसी मसूर की अपेक्षा काफी नीचे चल रहे हैं, जिससे अधिकतर दाल मिलों को पड़ता विदेशी माल में ही लग रहा है, इन सब के बावजूद भी जिन खपत वाले क्षेत्रों में देसी मसूर की मलका एवं दाल बिकती है, वहां उसी की डिमांड रहेगी। हां, यह बात जरूर है कि देसी माल की बिक्री प्रभावित रहेगी, छोटी मसूर दूर-दूर तक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध नहीं है। दूसरी ओर पूर्वी भारत की छांटी माल में लगातार लिवाली है, इन परिस्थितियों को देखते हुए उसके भाव कुछ भी ऊपर में बन सकते हैं। अत: वर्तमान भाव के कनाडा की मसूर, जो 6150/6200 रुपए प्रति कुंतल के आसपास बिक रही है, इसमें खुलकर व्यापार करना चाहिए।
Urad: downfall due to the demand
New Delhi, 24 June (NNS): The demand of urad reported to be strong in the mills at the lower level because there is a lack of arrival pressure in all the markets. The urad of Jabalpur line of MP is being consume there and the unloading of green urad reported to be weak as expectedly, in these circumstances, the prices of urad SQ gained by Rs 25 to Rs 9025/9050 per quintal. The stock of FAQ also ruling at Rs 8400/8450 per quintal. Now, there is no possibility of more downfall in the pries during the near future. The crop of urad may get affected on seeing the affect of AL-nino. Therefore, the trade will be profitable during the near future.
उड़द- केवल ग्राहकी का मंदा
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) उड़द का नीचे वाले भाव में दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने लगी है, क्योंकि देसी माल का प्रेशर किसी भी मंडी में नहीं है, मध्य प्रदेश की जबलपुर लाइन की उड़द वही खप चुकी है, यूपी में हरी उड़द जितना फसल देखकर बता रहे थे, उतना नहीं उतर रही है, ग्राहकी के अभाव में रंगूनी माल 25 घटकर 9200/9250 रुपए प्रति कुंतल एस क्यू क्वालिटी का हो गया है, एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव भी 8350/8375 रुपए के बीच मिल रहे हैं, अब इन भाव में इसमें भी कोई घटने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। अल नीनो के प्रभाव को देखकर आगे चलकर उड़द की फसल प्रभावित हो सकती है। अत: वर्तमान भाव में माल लेकर चलना लाभदायक रहेगा
Moong: will be the difference between both inferior and superior quality stock
New Delhi, 24 June (NNS): The all-round new crop of moong has been started arriving in the markets of UP, MP, Bihar and Jharkhand, but the weather seems favourable according to the crop. Here, the inferior quality stock of UP is being available at Rs 7200/7300 per quintal and the moong of Prayagraj line also being traded at Rs 8000/8200 per quintal and China is constantly purchasing the stock at the current level. Huge amount of tender stock has already been consumed in dhoya. The arrivals of the sock seems weak from Rajasthan, in these circumstances, the trade will be profitable during the near future.
मूंग- हल्के भारी का अंतर ज्यादा रहेगा
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) मूंग, नई फसल यूपी एमपी बिहार झारखंड चारों तरफ आने लगी है, लेकिन मौसम भी फसल तैयार होने पर प्रतिकूल चल रहा है, यहां यूपी के नीचे वाले माल 7200/7300 रुपए तथा प्रयागराज लाइन की 8000/8200 रुपए प्रति कुंतल बढ़िया क्वालिटी की बिक रही है, इसमें चीन की लगातार लिवाली चल रही है। टेंडर वाले माल भी धोया में काफी खप चुके हैं, राजस्थान के माल आने कम हो गए हैं, इन सारी परिस्थितियों में उनका व्यापार लाभदायक ही रहेगा।
Tur: no risk in the trade
New Delhi, 24 June (NNS): The speculation of tur seems constant in Rangoon and the traders are doing the deals without any investment, due to this, the stock has not been selling out for the storage, in these circumstances, the trade should not be done as per the needs. Presently, the prices of tur rose from Rs 7900 to Rs 7950 per quintal and there is no risk in the trade at the current level because no new crop will likely to arrive in the near future. On the other hand, the arrivals showed downfall in both the states like Maharashtra and Karnataka and the stock has been lying only to the mills.
तुवर- कोई जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) रंगूनी तुवर में सट्टेबाजी का दौर चल रहा है, आगे पीछे के सौदे बिना रकम लगाए कारोबारी कर रहे हैं, जिससे जो स्टॉक में माल जाता था, वह नहीं जा रहा है, इन परिस्थितियों में दाल मिलें जरूरत का व्यापार कर रही हैं। फिलहाल 7800 रुपए प्रति कुंतल नीचे में बिकने के बाद इसके भाव 7550 रुपए बोलने लगे हैं तथा इस भाव में कोई जोखिम नहीं लग रहा है, क्योंकि निकट में कोई फसल आने वाली नहीं है। उधर महाराष्ट्र कर्नाटक दोनों ही मंडियों में आवक टूट गई है तथा जो माल पड़ा है, वह दाल मिलों के पास है।
Gram desi: need to be patient
New Delhi, 24 June (NNS): This year, the production of gram desi reported to be around 105 lakh metric tonnes, whereas, the consumption is almost 140 lakh metric tonnes and the remaining consumption has been fulfilled by the stock of Australia. This year, the prices of gram desi have been ruling at the higher level in Australia, whereas, the dollar showed uptrend as compared to the Indian rupee, due to this, the spending of rupee showed uptrend, in these circumstances, the prices of gram Rajasthan also ruling at Rs 5925 per quintal and there is no risk in the trade at the current level and its prices may gain by Rs 500 per quintal during the coming days.
देसी चना- अभी धैर्य की जरूरत
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) देसी चने का उत्पादन वास्तविकता में इस बार 105 लाख मीट्रिक टन के करीब रह गया है, जबकि हमारे खपत 140 लाख मीट्रिक टन की है, शेष खपत ऑस्ट्रेलिया के माल से पूरी होनी है। इस बार ऑस्ट्रेलिया में भी ऊंचे भाव चल रहे हैं, दूसरी ओर रुपया की तुलना में डॉलर काफी महंगा हो गया है, जिससे आयात में हमें अधिक रुपया देना पड़ेगा, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए 5925 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास जो राजस्थानी चना बिक रहा है, इसके व्यापार में कोई जोखिम नहीं है तथा कुछ दिन बाद ही इसमें 500 का नोट मिल सकता है।
Rajma chitra: possibility of increment
New Delhi, 24 June (NNS): There is a lack of rupee in the markets and also a shortage of demand, due to this reason, the trade should be done at the higher level. The prices of upcoming stock gained by Rs 300 per quintal as compared to the spot stock while importing the stock from China. Similarly, there is a lack of stock in the producing markets like Indian and Brazil and now, the stock has been storing in the big markets along with Delhi. The prices of Indian Brazil seems reasonable in the consumer markets, due to this, its trade seems nominal. The prices of rajma chitra may improve by Rs 10 per kg if the demand will likely to be normal.
राजमां चित्रा- फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) बाजारों में रुपए की तंगी होने तथा ग्राहकी की भारी कमी हो जाने से राजमां चित्रा में बेपड़ते का व्यापार हो रहा है। आज की तारीख में चीन से माल आयात करने पर हाजिर की अपेक्षा आने वाला 300 रुपए प्रति कुंतल महंगा पड़ रहा है। इसी तरह इंडियन ब्राज़ील उत्पादक मंडियों में स्टाक में कम है, जो भी माल है, दिल्ली सहित अन्य बड़े बाजारों के कोल्ड स्टोर में जमा है, इंडियन ब्राजील के पड़ते उपभोक्ता मंडियों में लग रहे हैं, इसलिए इसका व्यापार छिटपुट चल रहा है। जैसे ही ग्राहकी सामान्य होगी, इसमें 10 रुपए प्रति किलो की तेजी कहीं नहीं गई है।
Gram kabuli: prices may not show more downfall
New Delhi, 24 June (NNS): The prices of gram kabuli have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the stock of gram kabuli has been exporting constantly when the shipments are available. The demand seems weak in the domestic markets, due to this, the trade seems unfavourable, but the stock has not been arriving amid higher prices in the producing markets and the stored stock has been selling out in the markets, in these circumstances, the unfiltered gram kabuli of Maharashtra also ruling at Rs 64/69 per kg and there is no risk in the trade at the current level and should be patient for the further trade. It is expected that the prices of gram kabuli may increase by Rs 75 per kg.
काबुली चना- मंदे के भाव छूटते जाएंगे
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) इस बार अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के ऊंचे भाव होने से जब भी शिपमेंट मिल रहा है, निर्यात में काबुली चना जा रहा है। घरेलू मंडियों में ग्राहकी कमजोर होने से व्यापार अनुकूल नहीं है, लेकिन उत्पादक मंडियों से पड़ते के अभाव में माल आना बंद हो गया है, केवल स्टाक के माल बिक रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान में जो काबुली चना महाराष्ट्र का 64/69 रुपए प्रति किलो के बीच बिना छना बिक रहा है, इसमें दूर-दूर तक जोखिम नहीं है, आगे धैर्य की जरूरत है। अगले महीने ही 75 रुपए बन सकता है।
Pea: lack of arrival pressure at the ports
New Delhi, 24 June (NNS): The new stock of pea has been started arriving at the Kolkata port of Eastern parts of the country which has been dump in Guwahati, Kolkata, Dhanraj, Seria, Mayurbhan, Mujaffarpur etc, but this year, the stock does not seems favourable. The stock has been exporting via Mumbai port and the stock of dal has been selling out intermittently for Bihar, Orissa and Jharkhand. In these circumstances, there is no risk in the trade at the current level and its trade will be profitable, whereas, the trade of green will not be that much profitable as expectedly because of the weak production.
मटर-बंदरगाहों पर प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) पूर्व में काफी मटर कोलकाता बंदरगाह पर लग रहा,जो गुवाहाटी कोलकाता धनराज सरिया मयूरभंज मुजफ्फरपुर आदि मंडियों में डम्प होता था, जो इस बार वहां अनुकूल नहीं है। जो भी माल जाना है, वह मुंबई पोर्ट से जाना है तथा दिल्ली से दाल बिहार झारखंड उड़ीसा के लिए रुक रुक कर जा रही है, इन परिस्थितियों में मटर के व्यापार में कोई जोखिम नहीं है तथा इस बार इसमें लाभ मिलेगा, जबकि हरी मटर में ज्यादा लाभ मुश्किल लग रहा है, क्योंकि इसका उत्पादन जबरदस्त हुआ है।
