New Delhi, 23 June (NNS): This year, the production of moth reported to be weak, due to this, the supply seems unfavourable from the season till now in the Bikaner, Balotara, Merta, Dausa, Deedwana and Nagaur. On other hand, the old stock has already been sold out in the markets and the best quality moong dhoya has been selling out at the higher level, due to this, this year, the demand of moth dhoya reported to be good. This year, the bhujia, namkeen manufacturer companies were not able to purchase the stock at the current level, due to this, its buying seems constant, due to this reason, the prices of moth rose by Rs 100 to Rs 5800/5850 per quintal. The best selected stock also quoting at Rs 6000 per quintal. The average quality stock of moth also ruling at Rs 5950 per quintal, on seeing these circumstances, the prices of moth may gain by Rs 200/300 per quintal during the coming days.

मोठ-व्यापार में लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) इस बार मोठ का उत्पादन कम होने से बीकानेर बालोतरा मेड़ता दौसा डीडवाना नागौर लाइन में आपूर्ति सीजन से अब तक अनुकूल नहीं है। दूसरी ओर पुराना स्टॉक पहले ही कट चुका था, बढ़िया मूंग धोया ऊंचा बिक रहा है, जिससे मोठ धोया की मांग भी इस बार अच्छी है। भुजिया नमकीन बनाने वाली कंपनियां इस बार सीजन में माल नहीं पकड़ पाई थी, जिससे उनकी लिवाली चल रही है। यही कारण है कि पिछले माह 100 रुपए प्रति कुंतल बढ़कर 5800/5850 रुपए का व्यापार हो गया है। बढ़िया सिलेक्टेड माल 6000 रुपए तक बोलने लगे हैं। आज की तारीख में एवरेज माल भी मंगाने पर 5950 रुपए से कम का पड़ता नहीं लग रहा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए यह जल्दी 200/300 रुपए की तेजी आ सकती है।

Wheat: no possibility of long uptrend

New Delhi, 23 June (NNS): The arrival pressure of wheat reported to be high in the markets of UP, Haryana, Punjab, Rajasthan and MP and the gross procurement of wheat has crossed 353 lakh metric tonnes due to the activeness of the government. Now, a lot of purchasing centres of government has already been dismantled. Around 104 lakh metric tonnes of the stock has been procured in MP. Here, its prices also ruling between Rs 2690/2630 per quintal as per the quality amid lack of demand. Huge amount of stock has been lying to the government, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level.

गेहूं-लंबी तेजी की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का दबाव जोरों पर बनने तथा सरकार की अच्छी सूझबूझ से गेहूं की सकल खरीद 353 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई है। अब अधिकतर क्षेत्रों में धर्म कांटे सरकार के उखड़ गए हैं। मध्य प्रदेश में भी 104 लाख मीट्रिक टन खरीद हो गया। यहां ग्राहकी के अभाव में क्वालिटी के अनुसार माल के भाव 2690/2630 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं। अभी किसानों के पास स्टॉक जमा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Fine rice: increment in the arrivals of sathi paddy

New Delhi, 23 June (NNS): The domestic demand of fine rice reported to be sluggish due to the arrivals of sathi crop. On the other hand, the stock of exporters has been stucked at the Indian ports during the last fortnight amid lack of containers, but now, it has been selling out constantly, due to this, the prices of rice sela 1509 and steam 1401 also remained stable at Rs 8400 and Rs 9500 per quintal respectively. The enquiries are increasing in these prices, due to this, the market may gain by Rs 500 per quintal. There is a unnecessary fear of sathi crop in the markets, whereas there is a shortage of the stock as comparatively. Therefore, the demand of old stock may increase during the near future.

बासमती चावल- साठी में भारी उछाल

नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) साठी फसल का दबाव बनने के बावजूद हाजिर माल की कमी से प्रतिस्पर्धात्मक राइस मिलों की लिवाली बढ़ गई है, जिससे दोपहर बाद 200 रुपए उछलकर पुन: 1509 साठी धान के भाव 4000/40100 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इसका पुराना चावल सेला भी 300 बढ़कर 8700 रुपए प्रति कुंतल बिक गया। चावल 1718 सेला का व्यापार 9000 रुपए ट्रक लोड में हो गया तथा इससे ऊंचा भी बोलने लगे हैं। चावल 1401 का व्यापार 9800 रुपए बोलने लगे। इस तरह नए पुराने धान तथा चावल में जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है, क्योंकि पाइपलाइन में माल नहीं है तथा निर्यातक हर भाव में माल पकड़ने लगे हैं, जिस कारण अप्रत्याशित तेजी लगने लगी है।

Maize: uptrend in the stock of UP

New Delhi, 23 June (NNS): The supply of maize reported to be weak in Bihar as compared to the same period of the previous year. Here,  the new crop has been started arriving in the Hathras, Kasganj, Etah, Kannauj and Behraich line of UP, despite this, the market will remain high in the Khagadiya, Begusarai, Purnia, Darbhanga and Gulab bagh line. There, its prices rose by Rs 25/50 to Rs 1950/2050 per quintal. In godown reach, the best dry superior quality stock of maize reported to be sold at Rs 2100 per quintal. In Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2300/2350 per quintal and there is no possibility of downfall in the prices because of the increment in the freight cost of the trucks.

मक्की- यूपी के माल में तेजी

नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि बिहार में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में मक्की की आपूर्ति कुछ कम है, यहां यूपी के हाथरस कासगंज एटा कन्नौज बहराइच लाइन में नई फसल आ जाने के बावजूद भी पूरे सप्ताह खगड़िया बेगूसराय पूर्णिया दरभंगा गुलाब बाग लाइन में बाजार तेज रहे हैं। वहां 25-50 रुपए बढ़कर मंडियों में 1950/2050 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार सुना गया। गोदाम पहुंच में बढ़िया सूखी एक नंबर की मक्की 2100 रुपए तक बिकने की खबर थी। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2300/2350 रुपए का व्यापार हो रहा है, वहां कोई गिरावट नहीं है, क्योंकि ट्रकों के भाड़े काफी बढ़ गए हैं। Millet: possibility to increase after some time

New Delhi, 23 June (NNS): The stock of millet has not been available in any market, due to this, the prices of millet remained firm at Rs 2180/2200 per quintal in Mauli and Barwala reach. The reality is that the kharif crop of Raya, Mathura and Bharatpur line has been arriving constantly, but there is a lack of arrival pressure in all the markets, due to this, the prices may not show more downfall. It is profitable to sell the stored stock gradually and its prices may gain by Rs 100 per quintal due to the arrivals of the new crop.

बाजरा-अभी ठहरकर तेजी संभव

नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) बाजरे का स्टाक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है, इसलिए गत सप्ताह बाजार 2180/2200 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच मजबूती लिए टिका रहा है। वास्तविकता यह है कि राया मथुरा भरतपुर लाइन में गर्मी वाला बाजरा आ रहा है, लेकिन किसी भी मंडी में माल का दबाव नहीं है, इसलिए फिलहाल मंदी नहीं लग रही है। वर्तमान में जो बाजरा स्टॉक में है, उसको धीरे-धीरे बेचना चाहिए, नई फसल आने से 100 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ सकती है।

Masoor: no more downfall in the roots

New Delhi, 23 June (NNS): The supply of masoor seems weak in the ganj basauda, Saagar, Bhopal and Mungaoli line, due to this, the prices of masoor rose by Rs 100/150 per quintal in the first half of the week, later on, there is a lack of demand in the markets, due to this, the traders are not purchasing the stock, due to this, its prices softened by Rs 25/50 per quintal, but the stock of masoor will be available at the higher level due to the higher import prices and uptrend in dollar against the rupee, on seeing these circumstances, the prices of masoor is being traded at Rs 6825 per quintal in Bilti and it may reach to Rs 7000 per quintal anytime in future.

मसूर-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) गंज बासौदा सागर भोपाल मुंगावली लाइन में मसूर की आपूर्ति कमजोर रही, जिससे सप्ताह के पूर्वार्ध में सौ-डेढ़ सौ रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई थी, बाद में ग्राहकी की भारी कमी होने से लिवाल पीछे हट गए, जिससे 25/50 रुपए खामोशी दर्ज की गई, लेकिन सकल उत्पादन एवं रुपया की तुलना में डॉलर तेज होने से आयात महंगा के चलते मसूर की उपलब्धि ऊंचे भाव पर रहने वाली है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जो मसूर बिल्टी में 6825 रुपए बिक रही है, इसमें जाने का कुछ भी नहीं है तथा किसी समय 7000 रुपए बिक जाएगी।

Urad: profitable after the correction

New Delhi, 23 June (NNS):  The prices of urad slipped from Rs 9300 to Rs 9250 per quintal because the demand reported to be sluggish from the mills at the higher level. The reality is that the unloaded stock in Chennai is being available at the higher level due to the downfall in rupee and there is a shortage of stock in the pipeline. On the other hand, the mills are running hand to mouth and no new crop will likely to arrive in the near future and the rumour about the spoiled crop has already been over, in these circumstances, the prices improved by Rs 50 per kg on Saturday and the prices of urad SQ may cross Rs 9300 per quintal during the near future.

उड़द- करेक्शन के बाद फिर लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) उड़द के भाव ऊपर में 9300 रुपए प्रति क्विंटल बनने के बाद नीचे में 9250 रुपए रह गया है, क्योंकि ऊंचे भाव में दाल मिलों की मांग ठंडी पड़ गई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में उतरने वाले माल रुपया कमजोर पड़ने से काफी महंगे पड़ रहे हैं तथा पाइप लाइन में माल नहीं है। दूसरी ओर दाल मिले भी हैंड टू माउथ चल रही है, निकट में कोई और नई फसल आने वाली नहीं है, जो गुजरात एवं कर्नाटक में फसल का शोर शराबा था, वह निपट चुका है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए शनिवार को ही रात को बाजार 50 रुपए सुधर गया था तथा यहां फिर से एसक्यू 9300 रुपए प्रति क्विंटल को शीघ्र पार कर जाएगी।

Moong: export demand of best quality stock seems high

New Delhi, 23 June (NNS): The new crop of moong showed uptrend from the Prayagraj line during the current week which has been selling out in the export as its quality seems high, but the market showed sluggish trend due to the weak trade during the previous week, due to this, its prices  went down by Rs 100 per quintal. Here, its prices went down from Rs 8400 to Rs 8100 per quintal. The old moong of Rajasthan has already been sold out in the markets. The stock of moong is being purchased at the minimum support price in the central pool of MP and Rajasthan. The same stock has been selling out in the markets and it is being traded at Rs 6800/7400 per quintal. The inferior quality stock of Rajasthan also ruling at Rs 6000/6500 per quintal. In these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

मूंग-बढ़िया माल में निर्यात मांग

नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) चालू सप्ताह में प्रयागराज लाइन की नई मूंग की आवक बढ़ गई  है, जो क्वालिटी में बढ़िया होने से निर्यात में जा रही है, लेकिन बीते सप्ताह की अपेक्षा कम व्यापार होने से बाजार थोड़ा सुस्त हो गए हैं जिससे इसके भाव आज 100 रुपए प्रति कुंतल दब गए हैं। यहां पिछले दिनों 8400 रुपए उपर में बिकने के बाद 8100 रुपए तक व्यापार होने की खबर है। राजस्थान मध्यप्रदेश की पुरानी मूंग भी कट चुकी है। मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में जो केंद्रीय पूल में मूंग का स्टॉक समर्थन मूल्य पर खरीद किया गया था, वही माल मंडियों में आकर बिक रहा है तथा वह क्वालिटी के अनुसार 6800/7400 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। राजस्थान के हल्के भारी माल अभी भी 6000/6500 रुपए के बीच बिक रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में घटने की गुंजाइश नहीं है।

Tur: should purchase from here

New Delhi, 23 June (NNS): The prices of lemon tur reduced by Rs 200 to Rs 7900 per quintal owing to the constant profit taking selling at the higher level during the review week, but the stock has not been available from Chennai at the lower level and the prices rose to Rs 7975 per quintal due to the constant buying from the mills. On seeing the shortage of stock, its prices may rose to Rs 8200 per quintal. The reality is that the production of domestic crop reported to be weak.  On the other hand, the import prices of tur reported to be at the higher level due to the strong dollar against the American rupee. On the other hand, no new crop will likely to arrive in the near future, in these circumstances, the prices of tur may show uptrend during the coming days.

तुवर- यहां से माल खरीदिए

नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) गत सप्ताह बढ़े हुए भाव में मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से लेमन तुवर 200 रुपए घटकर 7900 रुपए प्रति कुंतल तक नीचे में व्यापार हो गया है, लेकिन नीचे भाव में चेन्नई से माल नहीं मिलने तथा बड़ी दाल मिलों की लिवाली चलने से पुन: सुधर कर 7975 रुपए हो गया है। अभी दोबारा माल की कमी को देखते हुए 8200 पहुंचने की संभावना बन गई है। वास्तविकता यह है कि घरेलू उत्पादन कम हुआ है। दूसरी ओर डॉलर मजबूत होने से आयात रंगून से महंगा हो गया है। दूसरी कोई निकट में फसल आने वाली नहीं है, इन परिस्थितियों में तुवर में फिर तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Gram desi: shortage of stock in the markets

New Delhi, 23 June (NNS): The demand of gram desi reported to be sluggish from the mills despite the weak supply, due to this reason, the prices of gram Rajasthan at Lawrence Road went down to Rs 5850 per quintal. The stock of Australia also being quoted down in the same ratio, but the market showed sluggish trend due to the weak demand during the last two days. The prices of dal went down by Rs 150 per quintal to the mills, due to this reason, the buying of dal will likely to be profitable as  compared to the raw stock. However, there is a lack of stock in the markets and the mills are empty now, on seeing this, the stock of gram desi may sell at Rs 6500 per quintal.

देसी चना-मंडियों में माल की कमी

नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति घटने के बावजूद भी दाल मिलों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ जाने से बाजार घटकर 5850 रुपए राजस्थानी चना लॉरेंस रोड पर रह गया। ऑस्ट्रेलिया के माल भी उसी अनुपात में घटाकर बोले गए, लेकिन सप्ताह के पूर्वार्ध के दो दिनों के अंतराल ग्राहकी कमजोर होने से बाजार सुस्त हो गए हैं। दाल के पड़ते मिलों को 150 रुपए प्रति कुंतल कम से कम महंगा बैठ रहे हैं, इस वजह से कच्चे माल की अपेक्षा दाल की लिवाली और लाभदायक रहेगी। हालांकि मंडियों में माल का स्टॉक नहीं है तथा यहां दाल मिलें खाली चल रही है, इसे देखते हुए थोड़ा टाइम लगेगा, लेकिन देसी चना 6500 रुपए प्रति कुंतल बिकने की संभावना है।

Rajma chitra: will be the shortage of the stock

New Delhi, 23 June (NNS): The supply of rajma chitra Indian brazil will likely to be over from the Barsi and the beed line. There, the supply of farmer’s stock has already been over in the neighbouring markets. Here, the prices of rajma chitra jumped from Rs 9400/9500 to Rs 9800/10000 per quintal during the last fortnight. Here, the stock of China is being available at the higher level and the Indian stock has already been stored. The sowing of the new crop seems delayed, in these circumstances, the stock of rajma chitra will be profitable at the current level.

राजमां चित्रा- अभी इसमें शॉर्टेज रहेगी

नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) इंडियन ब्राज़ील राजमां चित्रा की आपूर्ति बीड बारसी लाइन से लगभग समाप्ति की ओर है, वहां की आसपास की मंडियों में किसनी माल की आपूर्ति पूरी तरह समाप्त हो गई है। पिछले पखवाड़े यहां क्वालिटी अनुसार माल 9400/9500 रुपए प्रति कुंतल ऊपर में बनने के बाद वर्तमान में 9800/10000 हो गया है। इधर चीन का माल काफी ऊंचा पड़ते का मिल रहा है तथा इंडियन माल स्टॉक में जा चुका है। नई फसल की बिजाई भी लेट हो गई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के राजमां चित्रा में भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।

Gram kabuli: no risk in the trade

New Delhi, 23 June (NNS): The prices of gram kabuli gained by Rs 5/6 per kg as the traders are not selling out their stock at the lower level in the weekend after the downfall in the prices of gram kabuli during the last fortnight. The gram kabuli which was being sold at Rs 64 per kg, but now, its prices slipped to Rs 68 per kg after the increment of Rs 70 per kg. The best quality stock of Maharashtra also quoting at Rs 70 per kg. The prices of Indian Mexico showed sluggish trend after the uptrend in the prices, but the stock has not been available illegally and the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the market may increase during the near future.

काबुली चना-दूर-दूर तक रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) पिछले पखवाड़े काबुली चने में आई गिरावट के बाद सप्ताह के अंत में बिकवाली घटाकर नहीं आने से 5-6 रुपए प्रति किलो की तेजी आ गयी। जो काबुली चना 64 रुपए प्रति किलो बिका था, वह ऊपर में 70 रु बनने के बाद 68 रु रह गया। बढ़िया सार्टेक्स महाराष्ट्र का माल 70 रुपए तक बोला गया। इंडियन मेक्सिको में भी तेजी के बाद थोड़ी सुस्ती दर्ज की गई, लेकिन अभी भी पीछे से माल नहीं मिलने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव को देखते हुए काबुली चने के भाव और तेज लग रहे हैं।