New Delhi, 23 June (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 770 per kg because of the weak offtake after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the arrivals of the stock from Sri Lanka. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां कालीमिर्च का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। श्रीलंका से अगले महीने आने वाले मालों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती बनी रहने का अनुमान है।
Red chilli: possibility to remain weak
New Delhi, 23 June (NNS): There were around 50000 bags of Ac and non-AC red chilli reported to arrive in Guntur. The arrivals reported to be high and the buying reported to be sluggish, after this, the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23000 per quintal due to the weak offtake. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the near future.
लालमिर्च : सुस्ती बनी रहने के आसार
नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस)। गुंटूर में लालमिर्च की एसी और नॉन एसी, दोनों, को मिलाकर कुल करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से अधिक होने और लिवाली सुस्त बनी होने से कीमत कमोबेश एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी उठाव सुस्त बना होने से 334 नंबर लालमिर्च 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।
Cloves: no long downfall
New Delhi, 23 June (NNS): Here, the prices of cloves softened by Rs 5 to Rs 815 per kg due to the weak buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The rupee seems weak against the American dollar, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot cloves prices during the coming days.
लौंग : लंबी मंदी नहीं
नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस)। स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से लौंग में नरमी दर्ज की गई। यह 5 रुपए नरम होकर 815 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में लंबी मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 23 June (NNS): Today, the arrivals of small cardamom dropped down to 58307 kg in the Speciality Indian Parks Export Private Limited. The arrivals reported to be weak, whereas, its average auction price jumped to Rs 2927.43 per kg. Before this, its prices were at Rs 2678.60 per kg in the last auction which held on 13th June. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2850 per kg due to the weak sale. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the uptrend in the auction prices. There is no possibility of more downtrend in the prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस)। आज हुई स्पेशियलिटी इंडियन पार्क्स एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 58,307 किलोग्राम की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2928.43 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 13 जून को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2678.60 रुपए थी। यहां बिक्री सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। नीलामी में आई नवीनतम तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Dry ginger: no more fluctuations
New Delhi, 23 June (NNS): Dry ginger prices remained firm at Rs 30500 per quintal owing to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the weak availability of the stock in the international markets. The spot dry ginger prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
सौंठ : उतार-चढ़ाव नहीं
नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 30,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अंतर्राष्टï्रीय उत्पादक देशों में उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनो में हाजिर में सौंठ अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रह सकती है।
Pistachio: no possibility to increase
New Delhi, 23 June (NNS): The strait of Hormuz will open fully for all the countries, after this, here, the prices of pistachio Peshawari remained firm at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect amid normal situation of Strait of Hormuz. The spot pistachio prices will likely to remain high during the coming one or two days.
पिस्ता : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच स्विटजरलैंड में चल रही शांति वार्ता से एक सकारात्मक जानकारी सामने आई है। इसमें बताया गया है कि होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुला है। इसके बाद भी यहां उठाव सुस्त ही बना होने से पिस्ता पेशावरी 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट की नवीनतम स्थिति से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता बढ़ने की आस नहीं है।
Cumin: likely to remain under pressure
New Delhi, 23 June (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 12000/14000 bags in Unjha. The arrivals remained stable at the same level of the previous day, after this, there, its prices declined by Rs 25/40 per 20 kg because of the weak buying. Here, the prices of cumin held firm at Rs 22400 per quintal due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contact prices went down by Rs 315 or 1.50 to Rs 20625 per quintal due to the constant speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain under pressure during the near future.
जीरा : दबा रह सकता है
नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 12-14 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक पिछले कुछ दिनों के सामान्य स्तर के आसपास होने के बाद भी लिवाली कमजोर पड़ने से वहां इसकी कीमत में 25-40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की बिकवाली से सक्रिय वायदा 315 रुपए या 1.50 प्रतिशत मंदा होकर 20,625 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा दबा रह सकता है।
