New Delhi, 19 June (NNS): The companies of North India are not selling the stock of desi ghee at the lower level after peace agreement between the countries. Here, the weddings have also been started in north India, but the production of dairy products also reported to be weak. The companies started storing the butter stock, but the sale of desi ghee gets affected due to the adulterated stock, due to this reason, the companies are quoting the prices of desi ghee at Rs 9500/9750 per quintal, whereas, it is being selling at an under rate of Rs 100 per quintal amid lack of demand. The GC testing is importing on seeing the huge amount of adulterated stock. The adulterated stock has been selling at Rs 6000/7200 per quintal to the confectioners of thikana reach. Therefore, the government should have to mandate the GC testing.

देसी घी- जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) उत्तर भारत की कंपनियों ने युद्ध बंद होने से मंदा माल बेचने से पीछे हटने लगी है। इधर शादियां उत्तर भारत में शुरू हो गई है, लेकिन उत्पादन डेयरी उत्पादों का काफी कम रह गया है। कंपनियां मक्खन बनाकर स्टाक कर रही है, लेकिन मिलावटी माल के चलते देसी घी की बिक्री प्रभावित जरूर हुई है। यही कारण है कि 9500/9750 रुपए देसी घी पूर्व भाव पर कंपनियां बोल रही हैं, जबकि ग्राहकी की कमी से बाजार में 100 रुपए अंडर रेट माल बिक रहा है। मिलावटी माल की भरमार को देखकर जीसी टेस्टिंग जरूरी हो गया है। मिलावटी माल 6000/7200 रुपए के बीच किसी भी ब्रांड के हलुवाइयों को ठिकाना पहुंच बिक रहे हैं। अत: सरकार को जीसी टेस्टिंग अनिवार्य करना चाहिए।

Milk powder: increment in both export and domestic demand

New Delhi, 19 June (NNS):  The supply of milk powder reduced to 50/55 lakh litres on daily basis in the plants of Syana, Meerut, Mohiuddinpur, Kasganj, Aligarh, Khurja along with Kurukshetra, Pihova, Palwal, Hodal, Harfala and Agra, due to this, the supply of liquid milk seems weak to the consumers. However, this supply measures only from the plants. This means that there is a shortage of liquid milk, due to this, less number of plants are running, due to this reason, the market showed strong trend after the increment in the demand from the exporters. The exporters started purchasing the stock of milk powder due to the peace agreement between America and Iran. In the international markets, the prices of milk powder rose by $30/35 to $3640/3650 per tonne which has increased by 6/7 percent during the last some days. Here, the wedding has been started increasing, due to this, the extra consumption showed uptrend. The consumption of ice cream along with other food products showed uptrend due to the summer season. Presently, the prices of premium quality milk powder also remained firm at Rs 315/328 per kg. The stock of whey powder and maltodextrin also selling at Rs 200/230 per kg. The prices of milk powder may improve by Rs 10 per kg in the current month.

दूध पाउडर- निर्यात एवं घरेलू मांग निकलीं

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) उत्तर भारत के स्याना मेरठ मोहिउद्दीनपुर कासगंज अलीगढ़ खुर्जा के साथ-साथ कुरुक्षेत्र पिहोवा पलवल होडल हरफला आगरा आदि क्षेत्रों के प्लांटों में कच्चे दूध की आपूर्ति घटकर 50-55 लाख लीटर दैनिक रह गई है, जिससे उपभोक्ताओं को लिक्विड दूध आपूर्ति करना मुश्किल हो गया है। हांलांकि यह आपूर्ति केवल पाउडर प्लांटों की आंकी जा रही है। यानी कुल मिलाकर लिक्विड दूध की भारी कमी होने से पाउडर प्लांट कम चल रहे हैं। यही कारण है कि निर्यातकों की मांग निकलते ही बाजार में फिर से अकड़ बन गई है। अमेरिका ईरान युद्ध थमने से दूध पाउडर में निर्यातकों खरीद आने लगी है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में दूध पाउडर के भाव 30-35 डॉलर बढ़कर 3640-3650 डॉलर प्रति टन के आसपास हो गया है, जो पिछले कुछ दिनों में 6-7 प्रतिशत बढ़ गया है। इधर शादियों के हेतु मांग निकलने लगी है, जिस कारण कुछ अतिरिक्त खपत में वृद्धि हुई है, गर्मी से आइसक्रीम सहित अन्य खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ गई है। वर्तमान में प्रीमियम क्वालिटी के पाउडर के भाव 315/328 रुपए प्रति किलो के बीच टिके हुए हैं । वेपाउडर एवं माल्टोडेक्सट्रिन वाले माल 200/230 रुपए बिक रहे हैं। चालू माह में 10 रुपए बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।