New Delhi, 19 June (NNS): The uptrend of turmeric reported to be sluggish even after the uptrend in the prices during the previous days. As a result, the prices of turmeric Erode gatha asitis remained firm at Rs 15500 per quintal. The arrivals reported to be stable at the same level of the previous day in Erode, whereas, its prices gained by Rs 100 per quintal. The active contract prices went up by Rs 232 or 1.41 percent to Rs 16700 per quintal because of the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming one or two days.

हल्दी : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद हल्दी का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 15,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी आवक बीते दिन के स्तर पर होने जबकि 100 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 232 रुपए या 1.41 प्रतिशत तेज होकर 16,700 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।

Nutmeg: will likely to remain strong

New Delhi, 19 June (NNS):  The sale of nutmeg reported to be sluggish after the uptrend in the prices during the previous days. As a result, the prices of nutmeg remained stable at Rs 750 per kg. During the previous day, the prices have gone up by Rs 60 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. After the peace agreement between Iran and America, the strait of hormuz will likely to open around after 1 month. Not only this, this strait will open free of cost only for 2 months, due to this reason, the market sentiments may affect. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

जायफल : मजबूती बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। बीते दिन आए उछाल के बाद जायफल की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। एक दिन पूर्व इसमें 60 रु का उछाल आया था। कोच्चि में भी इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। ईरान-अमेरिका के बीच हुई ‘पीस डीलÓ में होर्मुज स्ट्रेट खुलने की शर्त शामिल है लेकिन इसे खुलने में करीब एक महीने का समय लग सकता है। इतना ही नहीं, यह स्ट्रेट केवल दो महीनों के लिए ही मुफ्त में खुलेगा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मजबूत ही बना रहने की संभावना है।

Poppy seeds: not likely to increase

New Delhi, 19 June (NNS): The peace agreement has been signed by a both America and Iran, under this deal, the Strait of hormuz will open after one months for two months only, due to this reason, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450  per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The spot poppy seeds prices will not likely to increase during the coming days.

पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। अमेरिका-ईरान के बीच ‘पीस डीलÓ पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इस डील के अंतर्गत ईरान होर्मुज स्ट्रेट को खोलने पर सहमत हुआ है लेकिन इसके खुलने में करीब एक महीने का समय लगेगा और यह केवल दो महीनों के लिए ही मुफ्त होगा। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Coriander: may show up Trend

New Delhi, 19 June (NNS): The prices of coriander Badami went up by Rs 200 to Rs 15200 per quintal due to the improved offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 1200 per quintal. There were around 300/400 bags of coriander reported to arrive and its prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices jumped by Rs 570 or 3.96 to Rs 14950 per quintal because of the all round speculative buying. The spot coriander prices may show nominal increment during the coming days.

धनिया : और बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां धनिए का उठाव और बढ़ गया। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 200 रुपए और तेज होकर 15,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। नवीनतम तेजी को मिलाकर हाल ही में इसमें 1200 रुपए का उछाल आ चुका है। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300-400 बोरियों की नाममात्र आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 570 रुपए या 3.96 प्रतिशत उछलकर 14,950 रुपए पर जा पहुंचा। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 19 June (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained stable at Rs 1560 per kg because of the weak sale even after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1300/1675 per kg in the last auction which held on 11th June. The market sentiments may affect because of the increment in the production of new season. The prices of big cardamom may not show more increment in the prices during the coming days

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों हुई बढ़ोत्तरी के बाद यहां बड़ी इलायची की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1560 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 11 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1300/1675 रुपए रही थी। नए सीजन में उत्पादन बढ़ने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी का ध्यान नहीं है।

Cumin: may increase in future

New Delhi, 19 June (NNS): The sale of cumin reported to be strong after the increment in the prices during the previous days. Due to this reason, the prices of cumin went up by Rs 200 to Rs 22400 per quintal. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 12000/13000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices went up by Rs 100/125 per 20 kg. The active contract prices gained by Rs 255 or 1.25 percent to Rs 20660 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot human crisis will likely to increase during the coming one or two days.

जीरा : और बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी जीरे की बिक्री में मजबूती बनी रही। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 200 रुपए और तेज होकर 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 12-13 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100-120 रुपए प्रति 20 किलोग्राम का उछाल आने की खबर मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 255 रुपए या 1.25 प्रतिशत तेज होकर 20,660 रुपए पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है।

Fenugreek: no fear of downfall

New Delhi, 19 June (NNS): The peace agreement has been signed by a both America and Iran, under this deal, the Strait of hormuz will open after one months for two months only. However, the demand may increase from the exporters, but both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the producing areas. Here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7200 per quintal amid weak buying. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The spot fenugreek prices may not show more downfall during the coming one or two days.

मेथीदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। अमेरिका-ईरान के बीच ‘पीस डीलÓ पर बीते दिन हस्ताक्षर हो गए हैं। इसके तहत होर्मुज स्ट्रेट को खोला जाएगा लेकिन इसके खुलने में करीब एक महीने का समय लगने का अनुमान है। इतना ही नहीं, यह स्ट्रेट केवल दो महीनों के लिए ही फ्री होगा। इससे हालांकि मेथी में निर्यातकों की मांग निकलने के आसार बढ़े हैं लेकिन अभी उत्पादक क्षेत्रों में मेथी की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से मेथीदाना सामान्य 7200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मंदा होने की आशंका नहीं दिख रही है।