New Delhi, 19 June (NNS): The sale of copra reported to be weak after the increment in the prices during the previous days. As a result, the prices of copra in bags remained stable at Rs 38000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because of the affected supply and ongoing monsoon season in the producing areas. The spot copra prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
गोला : सुस्ती छाई रह सकती है
नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां गोले की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 38 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में मानसून चालू होने और इसकी वजह से आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में सुस्ती छाई रह सकती है।
Cashew: no fluctuations
New Delhi, 19 June (NNS): The monsoon has been ruling in the southern parts of the country, after this, here, the prices of cashew 320 no. remained firm at Rs 890 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The arrivals of its new crop have already been over, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming one or two days.
काजू : उतार-चढ़ाव नहीं
नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। दक्षिण भारत में मानसून सीजन चल रहा है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से काजू 320 नंबर 890 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। हाल ही में इसकी नई फसल की आवक बंद हुई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में उतार-चढ़ाव के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Almond kernel: will remain strong
The sale of almond kernel seems sluggish after the increment in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of almond kernel California held stable at Rs 940 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. The import reported to be weak from the last 2 months and it will likely to remain sluggish, due to this reason, the market sentiments may affect. The spot almond kernel prices will likely to remains strong during the coming one or two days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बादामगिरी की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 940 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की तेजी आई थी। लगातार दो महीनों तक आयात अपेक्षाकृत रूप से नीचा होने तथा अभी यह नीचा ही बना रहने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने के आसार दिख रहे हैं।
