New Delhi, 16 June (NNS): The prices of cottonseed cake remained strong at Rs 4100/4400 per quintal due to the increased demand from the cattle feed manufacturers and feeble selling from Haryana and Punjab. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4400/4500 per quintal. In the markets of Punjab, cottonseed also ruling at Rs 4550/4700 per quintal. The prices of cottonseed cake contract showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
बिनौला खल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 16 जून (एनएनएस) हरियाणा , पंजाब की बिकवाली कमजोर होने एवं पशु आहार वालों की मांग, निकलने से बिनौला खल 4100/4400 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहा। भटिंडा में इसके भाव 4400/4500 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4550/4700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से बिनोला खल वायदा में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Castor oil: no downfall
New Delhi, 16 June (NNS): The prices of castor oil held strengthened at Rs 14200/14300 per quintal owing to the increased demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 13600 per quintal. The prices of castor contract June delivery contract showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
अरंडी तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 16 जून (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने से अरंडी तेल के भाव 14200/14300 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13600 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा जून में तेज़ी रही। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Mustard: likely to remain stable
New Delhi, 16 June (NNS): There were around 65 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country. The prices of mustard went down by Rs 50 to Rs 7700/7750 per quintal owing to the weawk selling from the stockists and weak demand from the mills. In Jaipur mandi, the prices of mustard also ruling at Rs 8000 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 16 जून (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों मे 65 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की मांग घटन तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सरसो के भाव 50 रूपये घटकर 7700/7750 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। जयपुर मंडी में सरसों भाव 8000 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार, वर्तमान भावों के आस पास रुका रह सकता है।
Soybean: no more uptrend
New Delhi, 16 June (NNS): News of a temporary peace agreement between Iran and the United states is emerging. Under this agreement, Iran has agreed to open the Strait of Hormuz to all the countries without toll taxes. After this, the prices of soybean remained firm at Rs 6800 per quintal due to the sluggish buying from the plants in Jalgaon. In Indore, its prices reduced by Rs 100 per quintal. The The Chicago’s active soya oil contract dropped down by 47 cents per ounce whereas in KLCE, the active palm oil contract also went up by 89 Ringgit per tonne, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the spot soybean prices during the near future.
सोयाबीन : अभी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 16 जून (एनएनएस)। अमेरिका-ईरान के बीच एक अस्थाई शांति समझौता होने के समाचार आ रहे हैं। इसके तहत ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बगैर किसी टोल के खोले जाने की सहमति प्रदान की गई है। इसके बाद भी प्लांटों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जलगांव में सोयाबीन 6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा होने की रिपोर्ट मिली हालांकि इंदौर में 100 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। निवेशकों की बिकवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 47 सैंट प्रति पाउंड लुढ़कने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 89 रिंगिट प्रति टन का उछाल आने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
