New Delhi, 16 June (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23000 per quintal due to the weak sale even after the increment in the arrivals in Guntur. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 40000/45000 bags of Ac and non-AC red chilli reported to arrive in Guntur and the prices remained unchanged, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the near future.
लालमिर्च : सुस्ती बनी रहने के आसार
नई दिल्ली, 16 जून (एनएनएस)। गुंटूर में आवक बढ़ने के समाचारों के बाद भी यहां लालमिर्च की बिक्री में सुस्ती बनी रही। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में ऐसी और नॉन एसी की मिलाकर कुल करीब 40-45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च सुस्त बनी रहने के आसार हैं।
Cloves: no possibility of increment
New Delhi, 16 June (NNS): Here, the prices of cloves remained firm at Rs 820 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The rupee seems weak against the American dollar and the import reported to be high, due to this, the market sentiments may affect. The spot cloves prices will not likely to increase during the coming days.
लौंग : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 16 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 820 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Small cardamom: no downtrend
New Delhi, 16 June (NNS): Today, the arrivals of small cardamom dropped down to 43342 kg in the CPMC Auction. The arrivals reported to be weak, whereas, its average auction price jumped to Rs 2760.19 per kg. Before this, its prices were at Rs 2539.05 per kg in the last auction which held on 06th June. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2700 per kg due to the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the increment in the export demand. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 16 जून (एनएनएस)। आज हुई सीपीएमसी नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 43,342 किलोग्राम की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि हर भाव पर लिवाली बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2760.19 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 6 जून को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2539.05 रुपए थी। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका और ईरान के बीच हुए अस्थाई समझौते तथा होर्मुज स्ट्रेट फिर से सामान्य रूप से खुलने के समाचारों और इसकी वजह से निर्यातक मांग बढ़ने की उम्मीद से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 16 June (NNS): The rainfall reported to be weak in the starting of the current week in Kerela after the ongoing monsoon season. After this, here, both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 770 per kg because of the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect as the imported stock has been reaching in the country. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
कालीमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 16 जून (एनएनएस)। मानसून सीजन चालू होने के बाद भी केरल में चालू सप्ताह के आरंभ से बारिश कमजोर पड़ने की खबरें मिली। इसके बाद भी वहां कालीमिर्च की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से कालीमिर्च मरकरा 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। जुलाई में देश में आयातित माल पहुंचना शुरू होने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।
Dry ginger: no fear of downfall
New Delhi, 16 June (NNS): Dry ginger prices remained firm at Rs 30500 per quintal owing to the sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the higher prices of ginger as comparatively. The spot pistachio prices will not likely to decrease during the coming one or two days.
सौंठ : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 16 जून (एनएनएस)। अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर सौंठ की उपलब्धता सामान्य से तंग बनी हुई है। यही वजह है कि यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने के बाद भी सौंठ सामान्य 30,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। अदरक की तुलनात्मक रूप से ऊंची कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ घटने की आशंका नहीं है।
Pistachio: no possibility of uptrend
New Delhi, 16 June (NNS): News of a temporary peace agreement between Iran and the United states is emerging. Under this agreement, Iran has agreed to open the Strait of Hormuz to all the countries without toll taxes. In this situation, the prices of pistachio Peshawari fell down by Rs 50 to Rs 3400 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. There is no possibility of more uptrend in the spot pistachio during the near future.
पिस्ता : तेजी का अनुमान नहीं
नई दिल्ली, 16 जून (एनएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच एक अस्थाई शांति समझौता होने के समाचार आ रहे हैं। इसके तहत ईरान होर्मुज स्ट्रेट को बगैर किसी टोल टैक्स के लिए सभी देशों के लिए खोलने पर सहमत होने की रिपोर्ट आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 50 रुपए मंदा होकर 3400 रु प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में तेजी का अुनमान नहीं है।
Cumin: held strong
New Delhi, 16 June (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 12000/13000 bags in Unjha. The prices rose by Rs 60 per 20 kg owing to the increased buying along with the higher arrivals. Here, the prices of cumin rose by Rs 300 to Rs 22000 per quintal due to the increased buying even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contact prices jumped by Rs 480 or 2.43 to Rs 20220 per quintal due to the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain strong during the near future.
जीरा : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 16 जून (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक थोड़ी बढ़कर 12-13 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक बढ़ने के साथ-साथ लिवाली भी बढ़ने से वहां इसकी कीमत में 60 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। यहां घटी कीमत पर लिवाली बढ़ने से जीरा सामान्य 300 रुपए तेज होकर 22 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। वायदा में सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 480 रुपए या 2.43 प्रतिशत उछलकर 20,220 रुपए पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रह सकता है।
