New Delhi, 16 June (NNS): The monsoon has been started in the famous producing areas of cashew. The rainfall reported to be declined by 64 percent as compared to the same period of the previous year, despite all this, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1120 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 16 जून (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मानसून सीजन शुरू हो चुका है। हालांकि चालू मानसून सीजन की अभी तक की अवधि में बारिश सामान्य की अपेक्षा करीब 64 प्रतिशत कम होने की खबरें भी आ रही हैं। इसके बावजूद भी यहां काजू 180 नंबर 1120 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की नरमी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती बनी रह सकती है।

Coconut powder: no downfall

New Delhi, 16 June (NNS): The monsoon has been started before 12 days in the southern parts of the country. However, the rainfall reported to be weak by 64 percent as compared to the same period of the previous year. Here, the prices of coconut powder remained firm at Rs 7200 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 150 per quintal. There is no possibility of downfall in the spot coconut powder prices during the near future.

गोला बुरादा : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 16 जून (एनएनएस)। दक्षिण भारत में करीब 12 दिन पूर्व मानसून शुरू हो गया था। हालांकि तब से लेकर अभी तक सामान्य की अपेक्षा 64 प्रतिशत कम बारिश होने के समाचार आ रहे हैं। यहां लिवाली का समर्थन बढ़ने से गोला बुरादा सामान्य 50 रुपए तेज होकर 7200 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 150 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नहीं है।