New Delhi, 15 June (NNS): In the international market, CPO pricesdropped down from $1245 to $1230 per tonne and the selling seems constant from the importers, due to this, in Kandla, its prices went down by Rs 150 to Rs 11700 per quintal. During the review period, in  KLC, the prices of CPO contract June and July delivery showed downfall on seeing the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

सीपीओ-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में  सीपीओ के भाव 1245 से घटकर 1230 डॉलर प्रति टन रह गए। विदेशों मे आई नरमी एवं आयातकों की बिकवाली से कांदला में सीपीओ के भाव 150 रुपए घटकर 11700 रुपए प्रति कुंतल रह  गए। उक्त अवधि के दौरान सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा जून-जुलाई डिलवरी में गिरावट रही। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Soybean oil: no more decrement

New Delhi, 15 June (NNS): During the review week, the prices of soya oil went down by Rs 200 to Rs 15550 per quintal because of the weak demand and constant selling from the stockists. In Kandla, it’s prices also went down in the same ratio to Rs 14300 per quintal because of the constant selling from the importers. In the markets of MP, its prices also ruling at Rs 14600 per quintal due to the lack of offtake. The prices of soybean may not show more downfall during the coming days.

सोयाबीन तेल-ज़्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) स्टाकिस्टों की बिकवाली आने एवं मांग घटने के कारण गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव 200 रूपए घटकर 15550 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भावइसी अनुमान में घटकर 14300 रुपये प्रति कुंतल रह गए। उठाव ना होने से मध्यप्रदेश की मंडियो में इसके भाव 14600 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। आगामी सप्ताह आगामी दिनों में इसमें -मंदे की संभावना नहीं है।

Mustard: not likely to increase

New Delhi, 15 June (NNS): During the review week, the prices of mustard went up by Rs 100 to Rs 7650/7700 per quintal at Lawrence Road because of the weak demand from the mills and constant selling from the stockists. In Jaipur, it is also went down in the same ratio to Rs 8000 per quintal. On seeing the recent uptrend, there is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

सरसों-तेजी के आसार कम

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 100 रूपये घटकर 7650/7700 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। जयपुर में इसके भाव इसी अनुपात में घटकर 8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। हाल में आई तेज़ी को देखते हुए आने वाले समय में इसमें बढ़ने की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Mustard oil: less possibility to decrease

New Delhi, 15 June (NNS): During the previous week, the prices of mustard oil declined by Rs 100 to Rs 15600 per quintal owing to the constant profit taking selling from the stockists. In Haryana, it is being quoted at Rs 15500 per quintal. In Ganganagar Mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also dropped down in the same ratio to Rs 16000 per quintal due to the sluggish selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices during the coming days.

सरसों तेल-गिरावट की उम्मीद

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) स्टाकिस्टोंकी मुनाफावसूली आने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 100 रूपये घटकर 15600 रुपए प्रति कुंतल रह गए। हरियाणा में इसके भाव 15500 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। गंगानगर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 16000 रूपये प्रति क्विंटल  रह गए। सप्लाई  व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना नहीं है।

Cottonseed oil: no expectations to decrease

New Delhi, 15 June (NNS): The prices of cotton seed oil dropped down by Rs 100 to Rs 14800 per quintal because of the sluggish demand from the vegetable ghee and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed remained stable at Rs 4500/4700 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall during the near future.

बिनौला तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग सुस्त होने  बिनौला तेल के  भाव 100 रूपये घटकर 14800 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से  पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4500/4700 रूपये प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।

Soybean: no possibility of increment

New Delhi, 15 June (NNS): The prices of soybean showed downfall in Maharashtra along with Jalgaon, due to this reason, both the soybean and the edible oil has been imported from the African countries from the international markets. Apart from this, the domestic export showed uptrend due to the downfall in the demand of soybean in the international markets. On the other hand, the demand seems weak from the grinders and the prices of soybean gets affected. The outstanding stock of soybean reported to be high in both Argentina and Brazil, due to this reason, the prices of soybean slipped by Rs 100 to Rs 6700/6800 per quintal amid weak buying from the plants in Jalgaon. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The spot soybean prices will not likely to increase during the coming days.

सोयाबीन : सोयाबीन : तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 15 जून (एनएनएस) जलगांव सहित पूरे महाराष्ट्र में सोयाबीन की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण विदेशों से, विशेषकर अफ्रीकी देशों से, कम कीमत पर सोयाबीन और खाद्य तेल का भारी आयात होना है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोयापेंड की मांग मंदा होने से घरेलू निर्यात पर दबाव बढ़ा है। उधर पिराई मिलों की मांग कम हो गई है और सोयाबीन की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। अर्जेन्टीना और ब्राजील में सोयाबीन का बकाया स्टॉक बढने के खबरें आ रही थीं। इसकी वजह से जलगांव में भी प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने से सोयाबीन 100 रुपए मंदा होकर 6700/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। आगामी दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।