New Delhi, 12 June (NNS): According to the government data, the production of wheat reported to be around 1202 lakh metric tonnes and in the central pool, its procurement is almost 350 lakh metric tonnes, despite this, inexpensive stock has been selling to the all-round roller flour mills. Here also, its prices also ruling at Rs 2660/2680 per quintal, but there is no possibility of more downfall in the prices. Here, the government has been supporting the exporter and the export deals reported to be done for Bangladesh, in these circumstances, the stock should not be sell at the current level.
गेहूं- आपूर्ति घटने ही उछला
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि गेहूं का उत्पादन सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1202 लाख मीट्रिक टन देश में होने का अनुमान आ रहा है तथा केंद्रीय पूल में भी इसकी खरीद 350 लाख मीट्रिक टन हो गया है, जो खरीद लक्ष्य से अधिक है। इन सब के बावजूद भी मंडियों में 2450/2550 रुपए प्रति क्विंटल बिकने से चौतरफा रोलर फ्लोर मिलों को सस्ता माल जा रहा है। यहां भी बाजार टूटकर 2660/2680 रुपए प्रति क्विंटल रह गए थे, लेकिन कल शाम को ग्राहकी निकलते ही 40/45 रुपए प्रति कुंटल का उछाल आ गया, अब इन भावों में भी घटने की गुंजाइश इसमें बिल्कुल नहीं नहीं है। इधर सरकार द्वारा निर्यातकों भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है, अभी हाल ही में बांग्लादेश के लिए निर्यात सौदे होने की चर्चाएं आ रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में माल नहीं काटना चाहिए।
Fine rice: will remain weak for some days
New Delhi, 12 June (NNS): The war between America and Iran has been taking place again, due to this, the demand seems sluggish from the exporters again. On the other hand, the sathi crop has been arrived in UP, due to this, there is a fear in the markets. The prices of rice sela sathi 1509 also reported to be trade at Rs 7300 per quintal in the truck load and its steam also selling at Rs 7900 per quintal, due to this reason, the prices of old stock also went down by Rs 100/200 per quintal. There is a lack of old rice in the mills and huge amount of paddy has not been lying in any markets, in these circumstances, the market may increase after the sluggish trend from the last 2/4 days, due to this reason, the trade of basmati rice should not be done at the lower level. The harvesting of new stock reported to be weak.
बारीक चावल – साठी से कुछ दिन सुस्ती
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) ईरान इजरायल अमेरिका फिर से युद्ध जोर पकड़ जाने से एक बार फिर निर्यातकों की मांग ठंडी पड़ गई है। दूसरी ओर साठी धान यूपी में आ जाने से और भी थोड़ी दहशत बन गई है। चावल 1509 सेला साठी ट्रक लोड में 7300 रुपए बिकने की खबर है तथा स्टीम का व्यापार 7900 रुपए का एक-दो गाड़ी हुआ है, इस वजह से पुराने मालों में भी बाजार 100/200 रुपए घट गए हैं। हम मानते हैं कि ज्यादा राइस मिलों में पुराना चावल नहीं है तथा धान किसी भी मंडी में पुराना प्रचुर मात्रा स्टाक में नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार दिन की सुस्ती के बाद फिर बाजार आगे चलकर उछाल लगा जाएगा, इसलिए पुराने बासमती चावल में घबराकर काटने की जरूरत नहीं है। नये माल की पकाई अभी बढ़िया नहीं बैठेगी।
Maize: no risk in the trade at the current level
New Delhi, 12 June (NNS): The production of maize reported to be weak in both the states like UP and Bihar. Now, the companies are purchasing the stock from Kasganj, Charra and Etah of UP after the Bihar. Here, some companies are purchasing the stock in the kannauj and the Behraich line. There is a lack of arrival pressure in the markets of UP, due to this reason, it is being traded at Rs 1960/1990 per quintal at the rack points. Here, the prices of rice have not showed downfall and the traders are purchasing the inferior quality stock of maize despite the decrement in the prices of egg and boiler in the poultry industry. This year, the prices of soya DOC have been ruling at the higher level, in these circumstances, the maize prices will not likely to decrease in the near future. The best quality maize is being traded at Rs 2300 per quintal in Haryana and Punjab reach, whereas, the stock of UP also ruling at Rs 2100/2200 per quintal and its prices may not show more downfall as increment in the prices of truck freight cost.
मक्की- वर्तमान में कोई रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) मक्की का उत्पादन बिहार यूपी दोनों ही राज्यों में गत वर्ष की अपेक्षा कुछ कम ही होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बिहार में खरीद के बाद अब कंपनियां यूपी के कासगंज छर्रा एटा में खरीद कर रही हैं, इधर कन्नौज बहराइच लाइन में भी कुछ कंपनियों की खरीद चल रही है। यूपी की मंडियों में आवक के प्रेशर नहीं होने से रैक पॉइंट पर 1960/1990 रुपए प्रति क्विंटल तक व्यापार सुनने में आ रहा है, इधर चावल के भाव भी इस बार नीचे नहीं है तथा पोल्ट्री उद्योग मैं अंडा व ब्रायलर में मंदे के बावजूद भी नीचे भाव की मक्की खरीद रहे है, सोया डीओसी के इस बार ऊंचे भाव चल रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव की मकई में कोई घटने की गुंजाइश नहीं है। हरियाणा पंजाब पहुंच में बिहार की बढ़िया मक्की 2300 रुपए बिक रही है, जबकि यूपी की 2100/2200 रुपए के बीच व्यापार हो रहा है, ट्रक भाड़े बढ़ जाने से इससे नीचे का पड़ता नहीं है।
Millet: new kharif stock has been started arriving
New Delhi, 12 June (NNS):Nominal amount of new millet has been started arriving in the Hathras, Raya and Mathura line, but this year, the arrival pressure will likely to increase after some time. This year, the seeds also seems less in Bali as comparatively due to the delayed arrivals and unfavourable weather conditions, due to this, the per hectare productivity reported to be weak. In Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 1980/1990 per quintal and the arrival pressure of the new stock may increase after the fortnight.
बाजरा- गर्मी का नया शुरू हुआ
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) हाथरस राया मथुरा लाइन में नया बाजार छिटपुट आने लगा है, लेकिन इस बार माल का प्रेशर देर से बनने की संभावना है, फसल लेट होने के साथ-साथ प्रतिकूल मौसम होने से इस बार बाली में दाने भी कम दिखाई दे रहे हैं, इसलिए प्रति हैक्टेयर उत्पादकता घटने की संभावना है। वर्तमान में मौली बरवाला पहुंच में 1980/1990 रुपए प्रति क्विंटल पुराने बाजरे का व्यापार हो रहा है, नये माल का प्रेशर भी 15 दिन बाद ही बन पाएगा।
Masoor: no downfall, but prices may increase after some time
New Delhi, 12 June (NNS): The prices of masoor Canada have been ruling at the lower level as compared to the desi masoor, due to this, most of the mills are not purchasing the imported stock as it is ruling at the higher level, despite this, the demand of malka and dal of desi masoor will remain constant in the consuming areas. It is true that the sale of desi stock will likely to be affected and the stock of small masoor will not likely to be available. On the other hand, the buying of chanti stock will remain constant in the eastern parts of the country, on seeing these circumstances, its prices also ruling at the higher level. Therefore, the masoor of Canada which is being traded at Rs 6150/6200 per quintal and it is profitable to trade at the current level.
मसूर-मंदा नहीं, किंतु तेजी में थोड़ा विलंब
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर के भाव, देसी मसूर की अपेक्षा काफी नीचे चल रहे हैं, जिससे अधिकतर दाल मिलों को पड़ता विदेशी माल में ही लग रहा है, इन सब के बावजूद भी जिन खपत वाले क्षेत्रों में देसी मसूर की मलका एवं दाल बिकती है, वहां उसी की डिमांड रहेगी। हां, यह बात जरूर है कि देसी माल की बिक्री प्रभावित रहेगी, छोटी मसूर दूर-दूर तक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध नहीं है। दूसरी ओर पूर्वी भारत की छांटी माल में लगातार लिवाली है, इन परिस्थितियों को देखते हुए उसके भाव कुछ भी ऊपर में बन सकते हैं। अत: वर्तमान भाव के कनाडा की मसूर, जो 6150/6200 रुपए प्रति कुंतल के आसपास बिक रही है, इसमें खुलकर व्यापार करना चाहिए।
Urad: downfall only due to the demand
New Delhi, 12 June (NNS): The demand of urad reported to be strong from the mills at the lower level because there is a lack of arrival pressure in all the markets. The stock of Jabalpur line of MP is being consume there. In UP, the unloading of the green urad reported to be weak as expectedly, in these circumstances, the prices of urad Rangoon SQ gained by Rs 50/75 to Rs 8900/8950 per quintal and the stock of FAQ also ruling at Rs 8250/8300 per quintal and there is no risk in the trade at the current level. On seeing the effect of AL-nino, the crop of urad may get affected in the near future. Therefore, its trade will be profitable during the coming days.
उड़द- केवल ग्राहकी का मंदा
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) उड़द का नीचे वाले भाव में दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने लगी है, क्योंकि देसी माल का प्रेशर किसी भी मंडी में नहीं है, मध्य प्रदेश की जबलपुर लाइन की उड़द वही खप चुकी है, यूपी में हरी उड़द जितना फसल देखकर बता रहे थे, उतना नहीं उतर रही है, इन परिस्थितियों में रंगूनी माल 50/75 बढ़कर 8900/8950 रुपए प्रति कुंतल एस क्यू क्वालिटी का हो गया है, एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव भी 8250/8300 रुपए के बीच मिल रहे हैं, अब इन भाव में इसमें भी कोई घटने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। अल नीनो के प्रभाव को देखकर आगे चलकर उड़द की फसल प्रभावित हो सकती है। अत: वर्तमान भाव में माल लेकर चलना लाभदायक रहेगा।
Moong: huge difference between inferior and superior quality stock
New Delhi, 12 June (NNS): The new crop of moong has been started unloading in the all-round markets of UP, MP, Bihar and Jharkhand, but the weather seems favourable on the time of ready crop. Here, the inferior quality stock of UP is being available at Rs 7200/7500 per quintal and the best quality stock of Prayagraj line also ruling at Rs 8400/8500 per quintal and the China is constantly purchasing the stock in these prices. Huge amount of tender stock has already been consume in the dhoya and the arrivals of the stock seems weak from Rajasthan. In these circumstances, the trade of moong will likely to be profitable during the near future.
मूंग- हल्के भारी का अंतर ज्यादा रहेगा
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) मूंग, नई फसल यूपी एमपी बिहार झारखंड चारों तरफ आने लगी है, लेकिन मौसम भी फसल तैयार होने पर प्रतिकूल चल रहा है, यहां यूपी के नीचे वाले माल 7200/7500 रुपए तथा प्रयागराज लाइन की 8400/8500 रुपए प्रति कुंतल बढ़िया क्वालिटी की बिक रही है, इसमें चीन की लगातार लिवाली चल रही है। टेंडर वाले माल भी धोया में काफी खप चुके हैं, राजस्थान के माल आने कम हो गए हैं, इन सारी परिस्थितियों में उनका व्यापार लाभदायक ही रहेगा।
Tur: no risk in the trade
New Delhi, 12 June (NNS): This is the time of speculation in the tur Rangoon and the traders are doing the further and the previous deals at any price, due to this, the stock has not sending for the storage, in these circumstances, the mills are trading the stock as per the needs. Presently, the prices of tur ascended from Rs 7900 to Rs 7975 per quintal and there is no risk in the trade at the current level because no new crop will likely to arrive in the near future. On the other hand, the arrivals of the stock seems weak in all the markets of Karnataka and Maharashtra and the stock has been lying to the mills.
तुवर- व्यापार में कोई जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) रंगूनी तुवर में सट्टेबाजी का दौर चल रहा है, आगे पीछे के सौदे बिना रकम लगाए कारोबारी कर रहे हैं, जिससे जो स्टॉक में माल जाता था, वह नहीं जा रहा है, इन परिस्थितियों में दाल मिलें जरूरत का व्यापार कर रही हैं। फिलहाल 7900 रुपए प्रति कुंतल नीचे में बिकने के बाद इसके भाव 7975 रुपए बोलने लगे हैं तथा इस भाव में कोई जोखिम नहीं लग रहा है, क्योंकि निकट में कोई फसल आने वाली नहीं है। उधर महाराष्ट्र कर्नाटक दोनों ही मंडियों में आवक टूट गई है तथा जो माल पड़ा है, वह दाल मिलों के पास है।
Gram desi: should wait for some time after the storage
New Delhi, 12 June (NNS): The production of gram desi reported to be around 105 lakh metric tonnes, whereas, the consumption is almost 140 lakh metric tonnes. The remaining consumption has been fulfilling from the stock of Australia. This year, the prices of gram desi have been ruling at the higher level in Australia. On the other hand, the rupee seems weak against the American dollar, due to this, the import prices have been ruling at the higher level, in these circumstances, the prices of gram Rajasthan also selling at Rs 6000 per quintal and there is no risk in the trade at the current level and its prices may increase by Rs 500 per quintal during the near future.
देसी चना- स्टॉक के बाद धैर्य की जरूरत
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) देसी चने का उत्पादन वास्तविकता में इस बार 105 लाख मीट्रिक टन के करीब रह गया है, जबकि हमारे खपत 140 लाख मीट्रिक टन की है, शेष खपत ऑस्ट्रेलिया के माल से पूरी होनी है। इस बार ऑस्ट्रेलिया में भी ऊंचे भाव चल रहे हैं, दूसरी ओर रुपया की तुलना में डॉलर काफी महंगा हो गया है, जिससे आयात में हमें अधिक रुपया देना पड़ेगा, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए 6000 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास जो राजस्थानी चना बिक रहा है, इसके व्यापार में कोई जोखिम नहीं है तथा कुछ दिन बाद ही इसमें 500 का नोट मिल सकता है।
Rajma chitra: possibility to increase
New Delhi, 12 June (NNS): There is a lack of rupee in the markets and the demand seems weak, due to this, the prices of rajma chitra have been ruling at the higher level. The prices of the arrived stock may gain by Rs 300 per quintal while importing the stock from China. Similarly, there is a lack of stock in the producing markets like Indian and Brazil stock and the stock has been lying in the cold storages of big markets along with Delhi. The stock of Indian Brazil is being available at the reasonable rates to the producing markets, due to this, its trade seems nominal. The demand will likely to be normal and it may improve by Rs 10 per kg during the near future.
राजमां चित्रा- शीघ्र बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) बाजारों में रुपए की तंगी होने तथा ग्राहकी की भारी कमी हो जाने से राजमां चित्रा में बेपड़ते का रहा है। आज की तारीख में चीन से माल आयात करने पर हाजिर की अपेक्षा आने वाला 300 रुपए प्रति कुंतल महंगा पड़ रहा है। इसी तरह इंडियन ब्राज़ील उत्पादक मंडियों में स्टाक में कम है, जो भी माल है, दिल्ली सहित अन्य बड़े बाजारों के कोल्ड स्टोर में जमा है, इंडियन ब्राजील के पड़ते उपभोक्ता मंडियों में लग रहे हैं, इसलिए इसका व्यापार छिटपुट चल रहा है। जैसे ही ग्राहकी सामान्य होगी, इसमें 10 रुपए प्रति किलो की तेजी कहीं नहीं गई है।
Gram kabuli: situation is not similar to previous year
New Delhi, 12 June (NNS): This year, the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the stock of gram kabuli has been exporting constantly. The demand seems weak in the domestic markets, due to this, the trade seems unfavourable, but the arrivals of the stock seems weak amid higher prices from the producing markets, but the stored stock has been selling out constantly, in these circumstances, the unfiltered gram kabuli of Maharashtra also ruling at Rs 64/69 per kg and there is no risk in the trade at the current level. It is expected that the prices may increase to Rs 75 per kg in the next month.
काबुली चना- गत वर्ष वाला खेल नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) इस बार अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के ऊंचे भाव होने से जब भी शिपमेंट मिल रहा है, निर्यात में काबुली चना जा रहा है। घरेलू मंडियों में ग्राहकी कमजोर होने से व्यापार अनुकूल नहीं है, लेकिन उत्पादक मंडियों से पड़ते के अभाव में माल आना बंद हो गया है, केवल स्टाक के माल बिक रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान में जो काबुली चना महाराष्ट्र का 64/69 रुपए प्रति किलो के बीच बिना छना बिक रहा है, इसमें दूर-दूर तक जोखिम नहीं है, आगे धैर्य की जरूरत है। अगले महीने ही 75 रुपए बन सकता है।
Pea: shortage of the stock in the eastern parts of the country
New Delhi, 12 June (NNS): Huge amount of pea stock has been lying at the Kolkata port from the last two to three years and that stock has already been dumped in the markets of Guwahati and Kolkata which is reported to be unfavourable this time. The stock has been exporting from the Mumbai port and the stock of dal has been selling out intermittently for Bihar, Orissa and Jharkhand from Delhi. In these circumstances, there is no risk in the trade at the current level and it will expected to be profitable in the future, whereas, the trade of green pea will not that profitable because its production reported to be high and the traders started storing the stock from the season on seeing the lower prices during the previous year.
मटर-पूर्वी भारत में भी स्टॉक नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) विगत दो-तीन वर्षों से कोलकाता पोर्ट पर भी काफी मटर लग रहा था तथा वह सारा माल गुवाहाटी कोलकाता आदि मंडियों में डम्प हो गया था, जो इस बार वहां अनुकूल नहीं है। जो भी माल जाना है, वह मुंबई पोर्ट से जाना है तथा दिल्ली से दाल बिहार झारखंड उड़ीसा के लिए रुक रुक कर जा रही है, इन परिस्थितियों में मटर के व्यापार में कोई जोखिम नहीं है तथा इस बार इसमें लाभ मिलेगा, जबकि हरी मटर में ज्यादा लाभ मुश्किल लग रहा है, क्योंकि इसका उत्पादन जबरदस्त हुआ है। कारोबारी गत वर्ष से नीचे भाव को देखकर सीजन से ही स्टॉक में जुट गए थे।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 12 June (NNS): The prices of guar gum remained sluggish at Rs 11250/11350 per quintal due to the weak industrial demand. In Jodhpur mandi, guar prices have been quoted at Rs 5900/5950 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices remained stable at Rs 5750/5800 per quintal. The prices of guar gum contract showed uptrend due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमज़ोर होने से ग्वार गम के भाव11250/11350 रुपये प्रति क्विंटलपर पर सुस्त रहे। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5900/5950 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5750/5800 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। सटोरिया लिवाली से ग्वार गम वायदे में तेजी का रुख रहा। भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
