New Delhi, 11 June (NNS): The sale of cashew reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the previous day. Here, the prices of cashew 180 no. softened by Rs 10 to Rs 1120 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां काजू की बिक्री में कमी आई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 10 रुपए नरम होकर 1120 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती छाई रहने की संभावना है।

Coconut powder: no fear of downfall

New Delhi, 11 June (NNS): Here, the prices of coconut powder gained by Rs 150 to Rs 7150 per 25 kg as the monsoon has reached  in the southern parts of the country. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak availability and supply. There is no fear of downfall in the spot coconut powder prices during the near future.

गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस)। दक्षिण भारत में मानसून पहुंच चुका है और कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की खबरें आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 150 रुपए तेज होकर 7150 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता में कमी आने की संभवित आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादे में मंदी का डर नहीं है।