New Delhi, 10 June (NNS): A confrontation has erupted between the two nations after Iran shot down a US Apache helicopter. This clash has once again heightened the threat to stability in the Middle East. The prices of nutmeg reduced by Rs 10 to Rs 710 per kg due to the weak buying. Before this, he prices have gone down in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

जायफल : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। ईरान द्वारा अमेरिका के अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच झड़प शुरु हो गई है। इस झड़प की वजह से मध्य-पूर्व की मांग को लेकर फिर से खतरा बढ़ गया है। इसलिए यहां लिवाली कमजोर पड़ने से जायफल 10 रुपए मंदा होकर 710 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Turmeric: will likely to remain sluggish

New Delhi, 10 June (NNS): The sale of turmeric reported to be sluggish at the improved prices. As a result, the prices of turmeric erode gatha asitis remained firm at Rs 14700 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 4000 bags of turmeric reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 56 or 0.36 percent to Rs 15688 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain sluggish during the coming days.

हल्दी : सुस्ती छाई रह सकती है

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपएा की वृद्धि हुई थी। ईरोड में इसकी करीब 4 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 56 रुपए या 0.36 प्रतिशत सुधरकर 15,688 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में सुस्ती छाई रह सकती है।

Poppy seeds : no fear of downfall

New Delhi, 10 June (NNS): A confrontation has erupted between the two nations after Iran shot down a US Apache helicopter, due to this reason, here, the trading activities reported to be sluggish, later on, the prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1450  per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the problems in import. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच झड़प हुई। इसकी वजह से यहां व्यापारिक गतिविधियां सुस्त बनी होने के बाद भी पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आयात में दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं है।

Coriander: no fear of downfall

New Delhi, 10 June (NNS): The arrivals of coriander reported to be weak in the producing areas. There were around 500 bags of coriander reported to arrive in famous markets of Baran Mandi and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of coriander Badami remained firm at Rs 14200 per quintal owing to the sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices gained by Rs 30 or 0.24 percent to Rs 12740 per quintal because of the limited speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

धनिया : मंदी का डर  नहीं

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। उत्पादक क्षेत्रों में धनिए की आवक सामान्य की अपेक्षा नीची हो रही है। राजस्थान की बारां मंड़ी में इस प्रमुख किराना जिंस की करीब 500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से धनिया बादामी 14,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 30 रुपए या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 12,740 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों मं हाजिर में धनिए में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Big cardamom: no uptrend: The sale of big cardamom reported to be weak after the increment in the tensions between Mid and the eastern parts of the country. As a result, here, the prices of big cardamom softened by Rs 10 to Rs 1530 per kg. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The average auction prices were at Rs 1350/1625 per kg in the last auction which held on June 04, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more increment in the prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ने की खबरों के बाद बड़ी इलायची की बिक्री में कमी दर्ज की गई। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए नरम होकर 1530 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। 4 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1350/1625 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Cumin: possibility of improvement

New Delhi, 10 June (NNS): The arrivals of cumin rose to 13000/14000 bags in Unjha. There. The prices of this famous commodity gained by Rs 20/25 per 20 kg due to the limited support of buying after the improved arrivals. Here, the prices of cumin remained firm at Rs 21600 per quintal amid sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices improved by Rs 20 or 0.10 percent to Rs 19205 per quintal owing to the nominal speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin will likely to increase during the coming days.

जीरा : सुधरने के आसार

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक थोड़ी बढ़कर 13-14 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक सुधरने के बाद भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन मिलने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की बढ़ोत्तरी होने की खबर मिली। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 21,600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 20 रुपए या 0.10 प्रतिशत सुधरकर 19,205 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत सुधर सकता है।

Fenugreek: no fear of downfall

New Delhi, 10 June (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 7200 per quintal due to the starting of monsoon season. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to the expected consumption. There is no possibility of decrement in the prices during the coming days.

मेथीदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। मानसून सीजन शुरू हो चुका है। इसके बाद भी यहां मेथीदाना सामान्य 7200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। उत्पादक क्षेत्रों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। संभावित खपत को देखते हुए बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।