New Delhi, 10 June (NNS): The prices of copra in bags went up by Rs 500 to Rs 36500 per quintal due to the improved sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect due to the constant rainfall in the southern parts of the country. The spot copra prices will likely to remain strong during the coming days.

गोला : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां गोले की बिक्री में सुधार दर्ज किया गया है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 500 रुपए तेज होकर 36,500 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में एक हजार रुपए की मंदी आई थी। दक्षिण भारत में हो रही बारिश से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Cashew: will remain sluggish

New Delhi, 10 June (NNS): The offtake of cashew reported to be weak, as a result, the prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the affected supply. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

काजू : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। दक्षिण भारत में आने वाले एक-दो दिनों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसके बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति बाधित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रह सकता है।

Almond kernel: will remain sluggish

New Delhi, 10 June (NNS): The sale of almond kernel reported to be sluggish after the downfall in the prices during the previous days. As a result, here, the prices of almond kernels California remained firm at Rs 900 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The new data of almond and its kernel will arrive in the current week, due to this, the market sentiments may affect. The spot almond kernel will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद बादामगिरी की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। इसी सप्ताह बादाम और इसकी गिरी के आयात के नए आंकड़े भी आने हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रहने की उम्मीद है।