New Delhi, 10 June (NNS): The plants of desi ghee have been closed, due to this, the production of butter seems weak. There is a shortage of desi ghee, due to this reason, its prices also ruling at the higher level of Rs 9600/9750 per quintal. Notably, the butter stock which has been lying in the plants, its export seems constant because the prices of butter have been ruling at the higher level in the international markets, it is being traded at $5550/5575 per tonne. In these circumstances, the prices of desi ghee jumped by Rs 150/200 per tin.

देसी घी- उत्पादन व ग्राहक दोनों कम

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस) देशी घी के प्लांट काफी बंद हो गए हैं, जिससे बटर का भी उत्पादन कम रह गया है। देसी घी पहले से ही शॉर्टेज में है, इस वजह से इसके भाव 9600/9750 रुपए प्रति टीन पर बहुत ऊंचे हो गए हैं। गौरतलब है कि प्लांटों के पास जो बटर स्टॉक में पड़ा है, उसका निर्यात तेजी से हो रहा है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बटर के ऊंचे भाव होने से 5550-5575 डॉलर प्रति टन तक व्यापार सुना जा रहा है, इन परिस्थितियों में देसी घी में अभी 150/200 रु प्रति टीन की शीघ्र और तेजी लग रही है।

Milk powder: increment in the consumption

New Delhi, 10 June (NNS): The temperature has been ruling at 46/47 degree Celsius in the rural areas of North India, due to this, the availability of liquid milk showed downfall, due to this, the production of milk powder reported to be weak. On the other hand, the consumption of liquid milk may increase by 5/6 percent during the review period, due to this reason, its prices have been ruling at Rs 315/328 per kg. The market showed strong trend as the stock has not been available to the federation along with the higher prices of milk powder in the southern parts o the country. The price of milk powder rose by Rs 15/20 per kg during the near future.

दूध पाउडर- खपत में इजाफा हुआ

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस) उत्तर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम का तापमान 46-47 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जिससे लिक्विड दूध की उपलब्धि में भारी कमी हो जाने से दूध पाउडर का उत्पादन घट गया। दूसरी ओर उक्त अवधि के अंतराल 5-6 प्रतिशत दूध पाउडर की खपत लिक्विड दूध बनाने में बढ़ गया। इस वजह से इसके भाव 315/328 रुपए प्रति किलो के बीच तेजी लिए चल रहे हैं। साउथ का दूध पाउडर महंगा होने के साथ-साथ फेडरेशन के पास माल नहीं होने से अकड़ बरकरार रही है। आगे भी दूध पाउडर में 15-20 रुपए प्रति किलो की तेजी लग रही है।