New Delhi, 10 June (NNS): The arrival pressure of wheat showed uptrend in the markets of UP, Haryana, Punjab, Rajasthan and MP and the gross production of wheat crossed 350 lakh metric tonnes due to the good policies of the government. Now, the purchasing centres of Government weighbridges have now been dismalted in most of the areas. In MP, around 100 lakh metric tonnes of the stock has already been purchased by the government. Here, it is ruling at Rs 2650/2680 per quintal due to the lack of demand. Now, there is a lack of stock to the farmers, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level during the near future.

गेहूं- तेजी की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का दबाव जोरों पर बनने तथा सरकार की अच्छी सूझबूझ से गेहूं की सकल खरीद 350 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई है। अब अधिकतर क्षेत्रों में धर्म कांटे सरकार के उखड़ गए हैं। मध्य प्रदेश में भी 100 लाख मीट्रिक टन खरीद हो गया। यहां ग्राहकी के अभाव में क्वालिटी के अनुसार माल के भाव 2650/2680 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं। अभी किसानों के पास स्टॉक जमा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Fine rice: arrivals of new sathi has been started

New Delhi, 10 June (NNS): The domestic demand of fine rice reported to be sluggish due to the constant arrivals of sathi crop. On the other hand, huge amount of containers have also been lying at the Indian ports during the last fortnight. The stock has been started selling constantly in the markets, due to this, the prices of rice sela 1509 and steam 1401 remained firm at Rs 8000 and Rs 9300 per quintal respectively. The enquiry has been started increasing at the current level, due to this, the market gained by Rs 500 per quintal. Unnecessary panic has been created regarding the goods, whereas there isn’t that much stock. The demand of old stock may increase again.

बासमती चावल-नई साठी शुरू हुई

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस) साठी फसल की आने से घरेलू मांग पूरी तरह ठंडी पड़ गई। उधर निर्यातकों के माल पिछले एक पखवाड़े के अंतराल भारतीय बंदरगाहों पर कंटेनरों के अभाव में फंसे हुए थे, वह धीरे-धीरे अब निकलने लगे हैं, इसलिए बाजार 1509 सेला का 8000 रुपए एवं 1401 स्टीम का 9300 रुपए ट्रक लोड में टिके हुए हैं, इन भावों में आज पूछ पररख निकलने लगी है, इसलिए बाजार, यहां से 500 रुपए तेज लग रहा है। साठी माल की दहशत अनावश्यक फैलाई गई है, जबकि उतना अधिक माल नहीं है। अत: पुराने माल की कदर फिर बढ़ जाएगी।

Maize: strong trend due to the stock of UP

New Delhi, 10 June (NNS): The supply of maize reported to be weak in Bihar as compared to the same period of the previous year. Here, the new crop has already been arrived in Hathras, Kasganj, Etah, Kannauj and Behraich line of UP, despite this,  the market showed strong trend in Khagadiya, Begusarai, Purnia, Darbhanga and Gulab bagh line during the whole week. There, its prices reduced by Rs 25/50 to Rs 1850/1900 per quintal. In godown reach, the best dry one number maize also reported to be around Rs 2000 per quintal. In Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2200/2250 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices because the freight cost of trucks have been ruling at the higher level.

मक्की- यूपी के माल से मजबूती

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि बिहार में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में मक्की की आपूर्ति कुछ कम है, यहां यूपी के हाथरस कासगंज एटा कन्नौज बहराइच लाइन में नई फसल आ जाने के बावजूद भी पूरे सप्ताह खगड़िया बेगूसराय पूर्णिया दरभंगा गुलाब बाग लाइन में बाजार मजबूत रहे। वहां 25-50 रुपए घटकर मंडियों में 1850/1900 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार सुना गया। गोदाम पहुंच में बढ़िया सूखी एक नंबर की मक्की 2000 रुपए तक बिकने की खबर थी। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2200/2250 रुपए का व्यापार हो रहा है, वहां कोई गिरावट नहीं है, क्योंकि ट्रकों के भाड़े काफी बढ़ गए हैं।

Millet: no more uptrend and downfall

New Delhi, 10 June (NNS): There is a shortage of millet stock in all the markets, due to this, its prices remained strong at Rs 2180/2200 per quintal during the last week in Mauli and Barwala reach. The reality is that the kharif crop will arrive in next month Raya, Mathura and Bharatpur line, due to this, the prices may not show more uptrend and downfall in the prices. The stock of millet has been selling out in the markets.

बाजरा- अभी तेजी मंदा नहीं

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे का स्टाक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है, इसलिए गत सप्ताह बाजार 2180/2200 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच मजबूती लिए टिका रहा है। वास्तविकता यह है कि राया मथुरा भरतपुर लाइन में गर्मी वाला बाजार अगले महीने आ जाएगा, इसलिए फिलहाल तेजी मंदी नहीं लग रही है। वर्तमान में जो बाजरा स्टॉक में है, उसको धीरे-धीरे बेचना चाहिए।

Masoor: no downfall in the roots

New Delhi, 10 June (NNS): The supply of masoor reported to be weak in Ganj Basauda, Sagar, Bhopal and Mungaoli line, due to this, its prices rose by Rs 100/150 per quintal first half of the week, later on, the traders are not purchasing the stock due to the lack of demand, due to this, its prices improved  by Rs 25/50 per kg, but the stock of masoor has been available at the higher level due to the increment in the import prices and higher dollar against the American rupee along with gross production, in these circumstances, the prices of masoor also ruling at Rs 6825 per quintal and it may increase to Rs 7000 per quintal anytime.

मसूर- जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस) गंज बासौदा सागर भोपाल मुंगावली लाइन में मसूर की आपूर्ति कमजोर रही, जिससे सप्ताह के पूर्वार्ध में सौ-डेढ़ सौ रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई थी, बाद में ग्राहकी की भारी कमी होने से लिवाल पीछे हट गए, जिससे 25/50 रुपए खामोशी दर्ज की गई, लेकिन सकल उत्पादन एवं रुपया की तुलना में डॉलर तेज होने से आयात महंगा के चलते मसूर की उपलब्धि ऊंचे भाव पर रहने वाली है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जो मसूर बिल्टी में 6825 रुपए बिक रही है, इसमें जाने का कुछ भी नहीं है तथा किसी समय 7000 रुपए बिक जाएगी।

Urad: will be profitable

New Delhi, 10 June (NNS):  The prices of urad declined from Rs 9100 to Rs 8800 per quintal because the demand reported to be sluggish from the mills at the higher level. The reality is that  the unloaded stock in Chennai is being available at he higher level due to the weak rupee and there is a lack of stock in the pipeline. On the other hand, the mills are running hand to mouth and no new crop will likely to arrive in the near future. There is a shortage of stock in both Gujarat and Karnataka, in these circumstances, the market improved by Rs 50 per quintal on Saturday and the prices of urad SQ again increase to Rs 9000 per quintal.

उड़द- फिर लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस) उड़द के भाव ऊपर में 9100 रुपए प्रति क्विंटल बनने के बाद नीचे में 8800 रुपए रह गया, क्योंकि ऊंचे भाव में दाल मिलों की मांग ठंडी पड़ गई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में उतरने वाले माल रुपया कमजोर पड़ने से काफी महंगे पड़ रहे हैं तथा पाइप लाइन में माल नहीं है। दूसरी ओर दाल मिले भी हैंड टू माउथ चल रही है, निकट में कोई और नई फसल आने वाली नहीं है, जो गुजरात एवं कर्नाटक में फसल का शोर शराबा था, वह निपट चुका है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए शनिवार को ही शाम को बाजार 50 रुपए सुधर गया था तथा यहां फिर से एसक्यू 9000 रुपए प्रति क्विंटल को शीघ्र पार कर जाएगी।

Moong: higher export demand of best quality stock

New Delhi, 10 June (NNS): Now, new quality of moong has been started arriving in Prayagraj line which has been exporting constantly on seeing its best quality, due to which, recently, its prices went up by Rs 300/400 per quintal. Here, its prices jumped from Rs 8000 to Rs 8400 per quintal. The old stock of moong has already been sold out from Rajasthan and MP.  The government has been purchasing the stock of MP and Rajasthan at the minimum support price in central pool and the same stock has been selling out in the markets and it is being traded between Rs 6800/7600 per quintal. Both the inferior and superior quality stock also selling between Rs 6000/6500 per quintal, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

मूंग- बढ़िया माल में निर्यात मांग

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस) प्रयागराज लाइन की नई मूंग भी आ रही है, जो क्वालिटी में बढ़िया होने से निर्यात में जा रही है, जिससे इसके भाव हाल ही में 300/400 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए हैं। यहां पिछले दिनों 8000 रुपए नीचे में बिकने के बाद 8400 रुपए तक व्यापार होने की खबर है। राजस्थान मध्यप्रदेश की पुरानी मूंग भी कट चुकी है। मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में जो केंद्रीय पूल में मूंग का स्टॉक समर्थन मूल्य पर खरीद किया गया था, वही माल मंडियों में आकर बिक रहा है तथा वह क्वालिटी के अनुसार 6800/7600 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। राजस्थान के हल्के भारी माल अभी भी 6000/6500 रुपए के बीच बिक रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में अभी घटने की गुंजाइश नहीं है।

Tur: should purchase the stock from here

New Delhi, 10 June (NNS): The traders are doing profit taking selling at the current level during the previous week, due to this reason, the prices of lemon tur went down by Rs 200 to Rs 7900 per quintal, but the stock has not been available at the lower level from Chennai and the big mills are purchasing the stock, due to this, its prices improved to Rs 7975 per quintal. On seeing the shortage of demand, the prices may gain to Rs 8200 per quintal. The reality is that there is a lack of domestic production. On the other hand, the import showed uptrend from Rangoon due to the strong dollar against the Indian rupee. On the other hand, no new crop will likely to arrive in the near future. In these circumstances, the prices may increase in future.

तुवर- यहां से माल खरीदिए

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस) गत सप्ताह बढ़े हुए भाव में मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से लेमन तुवर 200 रुपए घटकर 7900 रुपए प्रति कुंतल तक नीचे में व्यापार हो गया था लेकिन नीचे भाव में चेन्नई से माल नहीं मिलने तथा बड़ी दाल मिलों की लिवाली चलने से पुन: सुधर कर 7975 रुपए हो गया है। अभी दोबारा माल की कमी को देखते हुए 8200 पहुंचने की संभावना बन गई है। वास्तविकता यह है कि घरेलू उत्पादन कम हुआ है। दूसरी ओर डॉलर मजबूत होने से आयात रंगून से महंगा हो गया है। दूसरी कोई निकट में फसल आने वाली नहीं है, इन परिस्थितियों में तुवर में फिर तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।