New Delhi, 09 June (NNS): The prices of castor oil held strong at Rs 14200/14300 per quintal owing to the weak supply and increased demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 13500/13600 per quintal. The prices of castor contract June delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

अरंडी तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 9 जून (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा आपूर्ति घटने से अरंडी तेल के भाव 14200/14300 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13500/13600 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा जून में तेज़ी रही। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार मजबूत रह  सकता है।

Mustard: likely to remain stable

New Delhi, 09 June (NNS): There were around 6 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country. The prices of mustard remained firm at Rs 7950/8000 per quintal owing to the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. In Jaipur mandi, the prices of mustard also ruling at Rs 8125 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 9 जून (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों मे 6 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की  मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सरसो के भाव 7950/8000 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। जयपुर मंडी में सरसोंभाव 8125 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व  मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार, वर्तमान  भावों के आस पास रुका रह सकता है।

Cottonseed cake: not likely to decrease

New Delhi, 09 June (NNS): The prices of cottonseed cake slipped by Rs 100 to Rs 4100/4400 per quintal due to the weak selling and feeble demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4400/4500 per quintal. In the markets of Punjab, cottonseed also ruling at Rs 4500/4600 per quintal. The prices of cottonseed cake contract showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बिनौला खल-घटने के आसर नही

नई दिल्ली, 9 जून (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग कमज़ोर होने एवं बिकवाली घटने से बिनौला खल 100 रुपए घटकर 4100/4400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। भटिंडा में  इसके भाव 4400/4500 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4500/4600 रुपए प्रति क्विंटल  बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली से बिनोला खल वायदा में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें मंदे  की उम्मीद नहीं है।

Soybean: no fear of downfall

New Delhi, 09 June (NNS): The Chicago’s active soya oil contract went down by 21 cents per ounce and in KLCE, the active palm oil contract also declined by 66 Ringgit per tonne because of the weak buying from the investors. In contrary to this, the prices of soybean gained by Rs 100 to Rs 6800 per quintal due to the increased buying from the plants in Jalgaon. Recently, the prices have gone down in the same ratio. In Indore, the prices rose by Rs 200 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot soybean prices during the near future.

सोयाबीन : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 9 जून (एनएनएस)। निवेशकों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा बाजार में मंदी दर्ज की गई। शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 21 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 66 रिंगिट प्रति टन की मंदी आई। इसके विपरीत, जलगांव में प्लांटों की लिवाली बढ़ने से सोयाबीन 100 रुपए तेज होकर 6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। इंदौर में 200 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।