New Delhi, 09 June (NNS): The prices of cumin showed downfall due to the weak downfall. Here also, the prices of cumin went down by Rs 200 to Rs 21600 per quintal. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The arrivals of cumin reported to be around 14000/15000 bags in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contact prices went up by Rs 145 or 0.76 to Rs 19265 per quintal due to the limited speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is a possibility of temporary downfall in the spot cumin prices during the near future.

जीरा : मंदी पर अस्थाई ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 9 जून (एनएनएस)। जीरे में मांग कमजोर बनी होने से इसकी कीमत में मंदी का सिलसिला चालू है। यहां पर जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 21,600 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी आवक बढ़कर करीब 14-15 हजार बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से सक्रिय वायदा 145 रुपए या 0.76 प्रतिशत तेज होकर 19,265 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।

Red chilli: no possibility more fluctuations

New Delhi, 09 June (NNS): The prices of red chilli showed soft trend after the downfall in the prices during the previous days due to the increased supply from Bareilly. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The summer vacations are ongoing in Guntur. The trading activities will likely to be normal from 12th June, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming one or two days.

लालमिर्च : घटाबढ़ी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 9 जून (एनएनएस)। बरेली से आपूर्ति बढ़ने के कारण पिछले दिनों आई मंदी के बाद लालमिर्च की कीमत में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में गर्मियों की छुट्टिïयां चल रही हैं। उम्मीद है कि गुंटूर में इस सप्ताह केवल एक दिन यानी 12 जून को कामकाज होगा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में घटाबढ़ी के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Cloves: no possibility to increase

New Delhi, 09 June (NNS): Here, the prices of cloves remained firm at Rs 830 per kg due to the sluggish offtake during the summer season. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The rupee seems weak against the American dollar, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot cloves prices during the coming days.

लौंग : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 9 जून (एनएनएस)। गर्मियों के सीजन का लौंग के उठाव पर असर हो रहा है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Small cardamom: no increment

New Delhi, 09 June (NNS): Today, the arrivals of small cardamom dropped down to 54902 kg in the Haider system auction. The arrivals reported to be weak, after this, its average auction price slipped to Rs 1508.58 per kg because of the weak buying. Before this, its prices were at Rs 2580.76 per kg which held on 30th May. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2750 per kg due to the weak sale. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. There is no possibility of uptrend in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 9 जून (एनएनएस)। आज हुई हैडर सिस्टम्स नीलामी में छोटी इलायची की आवक लुढ़ककर 54,902 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत भी मंदी होकर 1508.58 रुपए रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 30 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2580.76 रुपए थी। यहां बिक्री सुस्त बनी होने के बाद भी छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 09 June (NNS): Here, the trading activities reported to be sluggish in Kochi mandi due to the ongoing monsoon in Kerela. There, its and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 780 per kg because of the sluggish offtake. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 9 जून (एनएनएस)। केरल में मानसून आने की वजह से राज्य की कोच्चि मंड़ी में कालीमिर्च में व्यापारिक गतिविधियां सुस्त बनी हुई हैं। वहां इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी उठाव सुस्त बना होने से कालीमिर्च मरकरा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती जारी रह सकती है।

Dry ginger: no possibility of downfall

New Delhi, 09 June (NNS): The sale of dry ginger reported to be weak due to the ongoing summer season, due to this, here, the prices of dry ginger remained stable at Rs 30500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the recent uptrend in the prices of ginger. There is no possibility of more downfall in the spot dry ginger prices during the near future.

सौंठ : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 9 जून (एनएनएस)। गर्मी का मौसम चालू होने के कारण यहां सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 30,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमं 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। अदरक की कीमत में हाल ही में आई तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 09 June (NNS): The war may increase in Iran after the attacking on Iran from Israel during the last Sunday. After this, the offtake reported to be sluggish, due to this, the prices of pistachio peshawari remained stable at Rs 3400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 9 जून (एनएनएस)। गत रविवार को इजरायल द्वारा ईरान पर मिसाइल दागे जाने की खबरें मिलने के बाद ईरान में फिर से युद्ध की आशंका गहराने लगी है। इसके बाद भी यहां उठाव सुस्त ही बना होने से पिस्ता पेशावरी 3400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आयात में दिक्कत आने की आशंका से यहां पिस्ते में मजबूती बनी रहने के आसार हैं।