New Delhi, 09 June (NNS): The sale of cashew reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the previous day. Here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1130 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The arrivals of new crop have already been over. However, the consumption season has remained off, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more fluctuations in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : उतार-चढ़ाव नहीं
नई दिल्ली, 9 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल की आवक समाप्त हो गई है। हालांकि अभी खपत का सीजन भी नहीं है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में उतार-चढ़ाव के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Coconut powder: will remain sluggish
New Delhi, 09 June (NNS): The offtake of coconut powder reported to be sluggish as the wedding season remained off. After this, here, the prices of coconut powder remained stable at Rs 7000 per 25 kg. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The monsoon season has been started in the southern parts of the country, due to this, the rainfall reported to be good, due to this, the market sentiments may affect. The spot coconut powder prices will likely to remain sluggish during the near future.
गोला बुरादा : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 9 जून (एनएनएस)। ब्याह-शादियां नहीं होने से गोला बुरादा का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। दक्षिण भारत में मानसून सीजन शुरू हो चुका है और वहां से अच्छी बारिश होने की खबरें भी आ रही हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में सुस्ती बनी रहने की उम्मीद है।
