New Delhi, 08 June (NNS): During the review week, the prices of soya oil went down by Rs 250 to Rs 15600 per quintal because of the weak demand and constant selling from the stockists. In Kandla, it’s prices also went down by Rs 200 to Rs 14600 per quintal. In the markets of MP, its prices also ruling at Rs 14600/14700 per quintal due to the lack of offtake. The prices of soybean may not show more downfall during the coming days.
सोयाबीन तेल- मंदा नहीं
नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) स्टाकिस्टों की बिकवाली आने एवं मांग घटने के कारण गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव 250 रूपए घटकर 15600 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 200 रूपये घटकर 14600 रुपये प्रति कुंतल रह गए। उठाव ना होने से मध्यप्रदेश की मंडियो में इसके भाव 14600/14700 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। आगामी सप्ताह आगामी दिनों में इसमें मंदे की संभावना नहीं है।
CPO: less possibility to decrease
New Delhi, 08 June (NNS): In the international market, CPO prices have been quoted at $1240 per tonne and the selling seems constant from the importers, due to this, in Kandla, its prices went down from Rs 11850 to Rs 11800 per quintal because of the constant selling from the importers. The prices of CPO contract June and July delivery showed downfall on seeing the supply and demand because of the constant speculative buying. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
सीपीओ-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीपीओ के भाव 1240 डॉलर प्रति टन बोले जाने एवं आयातकों की बिकवाली से कांदला में सीपीओ के भाव 11850 से घटकर 11800 रुपए प्रति कुंतल रह गए। उक्त अवधि केदौरान सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा जून, जुलाई डिलवरी। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Mustard: less possibility to increase
New Delhi, 08 June (NNS): During the review week, the prices of mustard remained under pressure at Rs 7750/7800 per quintal at Lawrence Road because of the weak demand and constant selling from the stockists. In Jaipur, it is also being quoted at Rs 8025 per quintal. On seeing the recent uptrend, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
सरसों-तेजी के आसार कम
नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) स्टाकिस्टों की बिकवाली आने एवं ग्राहकी घटने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 7750/7800 रूपये प्रति क्विंटल पर दबे रहे। जयपुर में इसके भाव 8025 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हाल में आई तेज़ी को देखते हुए आने वाले समय में इसमे बढ़ने की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Mustard oil: less possibility to decrease
New Delhi, 08 June (NNS): During the previous week, the prices of mustard oil have remained under pressure at Rs 15700 per quintal owing to the constant profit taking selling from the stockists. In Haryana, it is being quoted at Rs 15300 per quintal. In Ganganagar Mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also went up in the same ratio to Rs 15950 per quintal due to the sluggish selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices during the coming days.
सरसों तेल-गिरावट की उम्मीद
नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) स्टाकिस्टों की मुनाफावसूली आने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 15700 रुपए प्रति कुंतल पर दबी रही। हरियाणा में इसके भाव 15300 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। गंगानगर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 15950 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है।
Cottonseed oil: not likely to decrease
New Delhi, 08 June (NNS): The prices of cotton seed oil remained strong at Rs 14900 per quintal because of the sluggish supply and increased demand from the vegetable ghee and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed remained stable at Rs 4450/4600 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall during the near future.
बिनौला तेल-घटने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओं की मांग बढ़ने एवं आपूर्ति घटने से बिनोला तेल के भाव 14900 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। हालांकि उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4450/4600 रूपये प्रति कुंतलपर टिके रहे। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कमहै।
Soybean: possibility of break on downfall
New Delhi, 08 June (NNS): The prices of soybean dropped down by Rs 400 to Rs 6700 per quintal because of the constant selling from the plants even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The Chicago’s projection was in plus by 13 points and in KLCE, the active palm oil contract gained by 10 Ringgit per tonne amid constant buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. There is possibility of break on uptrend in the spot soybean prices during the coming one or two days.
सोयाबीन : मंदी पर ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है। घटी कीमत पर भी प्लांटों की बिकवाली जारी रहने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 400 रुपए लुढ़ककर 6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। एक सप्ताह पूर्व भी इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। निवेशकों की हल्की-फुल्की लिवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 13 प्वाइंट प्लस में होने और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 10 रिंगिट प्रति टन की वृद्धि होने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।
