New Delhi, 04 June (NNS): The supply of basmati paddy reduced by 62/63 percent as compared to the same period of the previous year and the demand reported to be weak from the exporters and the market has remained under pressure amid profit taking selling. On the other hand, the procurement of the stock reported to be weak as the situation showed uptrend in the Qatar along with the other countries, due to this reason, the prices of rice and paddy has remained under pressure and here, the exporters are not purchasing the stock at the current prices. We believe that the productivity of all varieties of basmati paddy showed downfall. Therefore, the market may increase after the correction in the prices, due to this reason, the prices of rice steam have been ruling at Rs 9300/9400 per quintal. Apart from this, the prices of rice and paddy 1509, 1408 and 1718 also showed sluggish trend. Therefore, the market may likely to increase after the correction.

बारीक चावल-ग्राहकी की कमी रही

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस) बासमती धान में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में आपूर्ति में 62-63 प्रतिशत की कमी रही, तथापि निर्यातकों की मांग कमजोर होने तथा मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से बाजार दबे हुए हैं। दूसरी ओर कतर सहित दूसरे देशों में थोड़ा हालात सुधरने से वहां के आयातकों की खरीद कम रही, जिस कारण बासमती प्रजाति के चावल व धान के भाव दब गए तथा यहां निर्यातक मंडियों से चावल की खरीद रोक दिए हैं। हम मानते हैं कि बासमती प्रजाति के धान व सभी प्रजाति की उत्पादकता और घटी है। अत: करेक्शन के बाद ही फिर बाजार बढ़ेगा। यही कारण है कि चावल 1401 स्टीम 9300/9400 रुपए रह गया। इसके अलावा 1509 धान, 1408 एवं 1718 धान एवं चावल में भी कल शाम सुस्ती का रुख बना हुआ है। अत: करेक्शन के बाद फिर तेजी संभव है।

Wheat: government’s procurement cross the target

New Delhi, 04 June (NNS): The production of wheat reported to be high, despite this, the government has been purchasing the stock constantly, due to this, its prices remained stable at Rs 2675/2700 per quintal. The inferior quality stock also ruling at Rs 2660/2670 per quintal. The government has crossed the procurement of 345 lakh metric tonnes and it has been crossed almost 350 llakh metric tonnes, whereas, the government has nor released the data yet after the previous year. The supply of wheat showed downfall, due to this, today also, the market remained close with the stability. The prices of flour, maida and suji showed again downfall. The government has been purchasing the stock in North India. The discount on damage wheat increased by 6 percent to 20 percent almost 70 percent of the discolour stock has already been purchased, due to this, it become easy to reach the procurement target.

गेहूं-सरकारी खरीद लक्ष्य को पार

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी गेहूं की खरीद युद्ध स्तर पर चलने से इसके भाव पूर्ववत 2675/2700 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। हल्के माल 2660-2670 रुपए बिक रहे हैं। सरकार द्वारा खरीद लक्ष्य 345 लाख मीट्रिक टन को पार कर दिया गया है तथा अब तक 350 लाख मीट्रिक टन खरीद हो जाने की विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिल रही है, जबकि सरकार द्वारा कोई आंकड़े जारी अभी पिछले सप्ताह के बाद नहीं दिए गए हैं। गेहूं की आपूर्ति घटने से आज भी बाजार कुछ ठहराव लिए बंद हुआ। अत: आटा मैदा सूजी दोबारा नरम हो गए हैं। उत्तर भारत का गेहूं सरकार द्वारा सुचारु रूप से खरीदा जा रहा है। जो डैमेज गेहूं पर 6 प्रतिशत की छूट थी, उसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया तथा डिस्कलर माल 70 प्रतिशत तक खरीद किए जाने की गई है, इससे खरीद लक्ष्य तक पहुंचना आसान हो गया था।

Maize: market will likely to remain weak

New Delhi, 04 June (NNS): The arrivals of maize showed uptrend in the markets of Bihar, due to this reason, both the stockists and the companies are purchasing the stock constantly. On the other hand, the crop has been ready in UP, due to this, the companies are not purchasing the stock at the higher level, due to this,  the prices of maize remained stable at the lower level. In Haryana and Punjab reach, the maize of Bihar also ruling at Rs 2200/2250 per quintal as per the quality. There, it is being traded at Rs 1850/1950 per quintal. The new crop in UP is being traded at Rs 2150/2160 per quintal. The prices of maize reduced by Rs 50/75 per quintal on seeing the all-round crop, after this, its trade will be profitable in the near future.

मक्की-बाजार अभी मंदा रहेगा

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस) बिहार की मंडियों में मक्की की आवक बढ़ जाने से स्टॉकिस्टों एवं बड़ी कंपनियों की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। दूसरी ओर यूपी में फसल तैयार होने से कंपनियां बढ़ाकर खरीद नहीं कर रही हैं, इसलिए मकई के भाव सुस्ती लिए टिके हुए हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में बिहार की मक्की 2200/2250 रुपए नमी व डस्ट के हिसाब से बिक रही है। वहां 1850/1950 रुपए का व्यापार हो रहा है। यूपी में नयी मक्की 2150/2160 रुपए बिक रही है, यूपी की फसल को देखकर चारों तरफ 50/75 रुपए मक्की में और घट सकते हैं। उसके बाद भविष्य में लाभ मिलेगा।

Millet: possibility to increase

New Delhi, 04 June (NNS): The trade of millet has been disturbed by maize, but the prices of millet have been ruling at the higher level as compared to maize before 10 years. Presently, it is being traded at  Rs 2170/2190 per quintal in Mauli and Barwala reach. Apart from this, it is ruling at Rs 2050/2100 per quintal as per the quality and there is no risk in the trade at the current level. Therefore, the trade will be profitable during the near future.

बाजरा-बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे के व्यापार को मक्की ने डिस्टर्ब जरूर किया है, लेकिन एक दशक पहले बाजरा, मक्की से ऊपर बिका है। वर्तमान में बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2170/2190 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है तथा मंडियों में 2050/2100 रुपए के बीच नमी एवं कलर के अनुसार व्यापार हो रहा है तथा इन भाव में रिस्क नहीं लग रहा है। अत: आगे चलकर लाभ दे जाएगा।

Masoor: prices may increase intermittently

New Delhi, 04 June (NNS): The supply of masoor showed downfall in Mungaoli, Ganj basauda, Beenaganj, Bhopal and Ashok nagar line of MP. Now, the traders are buying the stock for the storage. In Bilti, it is being traded at Rs 6770/6800 per quintal as per the quality. The masoor of Canada also ruling at Rs 6150/6200 per quintal, but the mills are not purchasing the processed stock on seeing the weak productivity, due to this reason, there, it has been selling at the lower level as compared to the desi masoor and its prices have been ruling at the higher level. Therefore, the market may show uptrend on seeing the shortage of the stock during the season.

मसूर- रुक-रुक कर फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज भोपाल एवं अशोक नगर लाइन में मसूर की आपूर्ति कम रह गई है। अब स्टाक के माल हेतु लिवाल आने लगे हैं। यहां बिल्टी में व्यापार 6770/6800 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार हो रहा है। हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर 6150/6200 रुपए यहां बोल रहे हैं, लेकिन उसमें कश कम बैठने से दाल मिलें उसका प्रोसेसिंग कम खरीद रही है। यही कारण है कि वहां देसी मसूर की अपेक्षा ज्यादा नीचे बिक रही है, उसमें पड़ता नहीं है। अत: सीजन में माल की कमी को देखते हुए और तेजी लग रही है।

Urad: stability due to the new stock

New Delhi, 04 June (NNS): The new crop of urad has been started arriving in the markets which are fulfilling the local demand. Here also, some stock has been arriving which is being traded at Rs 7500/8200 per quintal as per the quality. Here, its prices went down by Rs 50 to Rs 8800 per quintal due to the constant selling pressure from Chennai which is also ruling at Rs 8900 per quintal. The prices of urad have been ruling at the higher level in Myanmar, but there is a lack of rupee in the markets, due to this, the market showed downfall. The stock of FAQ also ruling at Rs 8200 per quintal. The demand of urad has been started increasing from the mills in these prices, due to this reason, the market may increase after some time. Presently, it is profitable to purchase both the small and the bold stock.

उड़द-नये माल से ठहराव

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस) गुजरात एवं मध्य प्रदेश में नयी उड़द आ रही है, जो लोकल की खपर की पूर्ति कर रही है, यहां भी कुछ माल आ रहे हैं, जो क्वालिटी अनुसार 7500/8200 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। विदेशी मालों में चेन्नई से बिकवाली के प्रेशर में यहां बाजार 50 रुपए घटकर 8800 रुपए प्रति कुंतल रह गया, जो उपर में 8900 रुपए भी बोल गये थे। उड़द के भाव म्यांमार में पड़ते से ऊपर हो गये हैं, लेकिन रुपए की तंगी से बाजार यहां कई दिनों से मंदे चल रहे हैं। एफ ए क्यू 8200 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया हैं। अब इन भावों में दाल मिलों की मांग निकलने लगी है, जिस कारण बाजार थोड़ा ठहर कर फिर बढ़ेगा। वर्तमान भाव पर उड़द छोटे-मोटे माल की खरीद करते रहना चाहिए।

Moong: increment in the arrival pressure of the new stock

New Delhi, 04 June (NNS): The arrivals of old moong has already been over and the arrival pressure of the new stock has been increasing constantly. Now, there is a lack of stock in the private sectors. The tender of stored stock have been done at the lower level in MP and Rajasthan and now, it has been supplying in the markets. The new crop will likely to arrive after some time and the moong of UP and Bihar has been started arriving in the markets of the same area. The stock of Rajasthan has only been arriving and the mills are purchasing both inferior and superior quality stock for dhoya, due to this reason, moong is being traded at Rs 7000/8200 per quintal in both the governmental and non-governmental godwns as per the quality and the prices may not show more uptrend in the near future. The other crop is also started arriving in the Khargaon and Hoshangabad line of MP.

मूंग-नये माल का दबाव बड़ा

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस) मूंग की पुरानी आवक सभी मंडियों में समाप्त हो गई है, आगे नये माल का दबाव दिन प्रति दिन बढ़ने लगा है। अभी इसका स्टॉक भी प्राइवेट सेक्टर में अब ज्यादा नहीं है। पिछले दिनों में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के स्टाक किए हुए सरकारी माल के टेंडर मंदे भाव में हुए हैं, वही आपूर्ति हो रही है। नई फसल आने में बरसात से अभी समय बाकी है, यूपी बिहार की मूंग वहां की मंडियों में आने लगी है। केवल राजस्थान का माल आ रहा है, हल्के भारी माल धोया हेतु दाल मिलें खरीद रही हैं, जिस कारण क्वालिटी के अनुसार मूंग यहां 7000/8200 रुपए प्रति कुंतल की सरकारी और गैर सरकारी बिक रही है तथा आगे निकट में तेजी नहीं दिखाई दे रही है। दूसरी फसल एमपी की खरगोन होशंगाबाद में आने लगी है।

Tur: possibility to increase

New Delhi, 04 June (NNS): This year, the prices of green vegetables, potato and cauliflower have been ruling at the lower level and the tomato also selling at the sluggish rates as compared to the previous year, due to this, the sale of its dal gets affected, despite all this, the arrived crop in Bihar and Jharkhand gets affected due to the unseasonal rainfall. The prices of lemon tur dropped down by Rs 100 to Rs 8025 per quintal during the last three days, but the tur which is selling int he markets amid lack of demand, its prices may gain by Rs 300 per quintal during the near future.

तुवर- फिर बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस) इस बार हरी सब्जियां एवं आलू गोभी के भाव इस बार मंदे चल रहे हैं तथा टमाटर भी गत वर्ष  की अपेक्षा सस्ते भाव में बिकने से तुवर दाल की बिक्री प्रभावित हुई है। इन सबके बावजूद पिछेती बेमौसमी बरसात से बिहार झारखंड में आई हुई रबी सीजन वाली तूवर को काफी नुकसान हुआ है। गत तीन दिनों में 100 रुपए घटकर लेमन तुवर 8025 रुपए प्रति कुंतल रह गई है, लेकिन ग्राहकी के अभाव में जो तुवर वर्तमान में बिक रही है, इसमें 300 रुपए की यहां से तेजी लग रही है।

Gram desi: lack of arrival pressure of the stock

New Delhi, 04 June (NNS): The arrivals of gram desi seems weak from Rajasthan and MP, due to this, here, the stock of Rajasthan and Australia also ruling at Rs 5950/6050 per quintal. Both the local and upcountry demand reported to be weak, due to this, its prices softened by Rs 50 per quintal. The arrival pressure of the stock seems weak in Rajasthan, Karnataka and Maharashtra, due to this, the market may show uptrend due to the increased demand. Therefore, it is profitable to purchase the best quality stock at the current level. The productivity of the crop seems weak in all the states.

देसी चना-माल का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस) राजस्थान मध्य प्रदेश से चने की आवक नहीं है, जिससे यहां राजस्थानी एवं ऑस्ट्रेलिया के माल बढ़कर 5950/6050 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रह गए हैं। दाल में लोकल एवं चालानी मांग कमजोर से 50 रुपए प्रति कुंतल की उपर भाव से नरमी आ गई है। राजस्थान कर्नाटक व महाराष्ट्र में आवक का प्रेशर नहीं बनने से ग्राहकी निकलते ही और तेजी दिखाई दे रही है। अत: वर्तमान भाव पर बढ़िया चना की खरीद करते रहना चाहिए। सभी राज्यों में फसल की उत्पादकता कम बैठी है।

Rajma chitra: should purchase at the lower level

New Delhi, 04 June (NNS): The all-round buying of rajma chitra seems weak  from Haryana, Punjab and Delhi NCR, due to this reason, the prices of Indian Brazil remained stable at the same level after the increment of Rs 400/500 per quintal. Here, the stock of Indian Brazil also reported to be sold at Rs 8800/9300 per quintal and the demand reported to be weak in these prices. The reality is that the almost 90 percent of the Indian Brazil stock has been purchased by the stockists and in China, the prices of spot shipments have been quoted up by $15/20 per tonne because there also, the traders are not selling the stock due to the lack of farmer’s stock. The prickers are taking a lot of profit in Indian Brazil. The arrivals of the crop reduced from 7 lakh bags to 6 lakh bags in Barsi line, on seeing this, the prices may increase intermittently.

राजमां चित्रा- नीचे भाव में खरीदिए

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस) राजमां चित्रा में दिल्ली एनसीआर एवं हरियाणा पंजाब की चौतरफा लिवाली कमजोर पड़ने से 400/500 रुपए प्रति कुंतल की इंडियन ब्राज़ील माल में तेजी के बाद ठहराव आ गया है। यहां इंडियन ब्राज़ील माल क्वालिटी के अनुसार 8800/9300 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिकने की खबर है, इन भाव में भी ग्राहकी में कमजोरी बनी हुई है। वास्तविकता यह है कि इंडियन ब्राज़ील माल 90 प्रतिशत स्टॉकिस्टों के घर में जा चुका है तथा चाइना में हाजिर शिपमेंट के 15-20 डॉलर प्रति टन और बढ़ाकर बोल रहे हैं, क्योंकि वहां भी किसान माल की कमी से बेचू कम आ रहे हैं। इंडियन ब्राज़ील माल में चुगाई वालों को ज्यादा लाभ मिल रहा है। आई हुई फसल बारसी लाइन में 7 लाख बोरी की बजाय अब 6 लाख बोरी ही रह गई है, इसे देखते हुए इसमें रुक-रुक कर और तेजी आएगी।

Gram kabuli: possibility to increase

New Delhi, 04 June (NNS): The gram kabuli of Maharashtra reduced from Rs 68/70 to Rs 66/68 per kg. There is a lack of demand in the markets, but the traders are not selling the stock at the lower level  in the producing markets. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the market may increase when the situation will be normal in the international markets. Here, the sowing of the crop went down by 40/42 percent in the Dabra line of MP. Huge amount of old stock has been lying in the markets, but the crop gets affected in Maharashtr, in these circumstances, the prices may show uptrend.

काबुली चना-बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस) काबुली चना महाराष्ट्र का 68/70 से घटकर 66/68 रुपए प्रति किलो नीचे में आ गया है। हम मानते हैं कि बाजारों में ग्राहकी का  सन्नाटा चल रहा है, लेकिन नीचे भाव में उत्पादक मंडियों में कारोबारी और घटाकर बिकवाल नहीं है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे भाव होने से जैसे-जैसे सामान्य स्थिति विश्व के बाजारों मे बनने लगेगी, यहां भी बाजार उछल जाएगा। इधर मध्य प्रदेश के डाबरा लाइन में बोई हुई फसल 40-42 प्रतिशत कम आई है। पुराना स्टाक ज्यादा बचा है, लेकिन महाराष्ट्र में भी फसल को नुकसान हुआ था, इन परिस्थितियों में वर्तमान वाले भाव में तेजी लग रही है।

Moth: prices may increase after some time

New Delhi, 04 June (NNS): The production of moth reported to be weak and the all-round buying seems constant from the bhujia and namkeen manufacturing companies, due to this, its prices gained by Rs 200/250 per quintal as compared to here. The prices gained by Rs 400/500 per quintal during the previous month. The reality is that the new crop of moth will likely to arrive in the near future. On the other hand, there is a lack of stock in the consuming industries. In contrary to this, the supply of moth has already been over in the producing markets, in these circumstances, the moth which has been selling at Rs 5750 per quintal, now; it may rose to Rs 6500 per quintal during the coming days.

मोठ-बाजार ठहर कर फिर बढ़ेगा

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस) मोठ का उत्पादन कम होने तथा भुजिया नमकीन बनाने वाली कंपनियों की चौतरफा लिवाली चलने से उत्पादक मंदिरों में यहां की अपेक्षा 200/250 रुपए प्रति क्विंटल ऊपर चल रहे हैं। पिछले महीने 400/500 रुपए प्रति कुंतल की उल्लेखनीय तेजी आ गई है। वास्तविकता यह है कि इसकी नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है। दूसरी ओर खपत वाले उद्योगों में माल नहीं है। उधर उत्पादक मंडियों में भी आपूर्ति समाप्त हो गई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में जो 5750 रुपए प्रति क्विंटल की मोठ बिक रही है, यह आने वाले समय में 6500 रुपए बन सकती है।