New Delhi, 04 June (NNS): In 2025/26, the export of small cardamom showed heavy uptrend, after this, here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2750 per kg. Before this, the prices have gone up by Rs 100 per kg. Its arrivals jumped to 80492 kg in the last auction which held during the previous day. Its average auction price reduced to 2558.33 per kg due to the weak buying even after the weak arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2593.71 per kg which held on 23rd May, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश से छोटी इलायची के निर्यात में जबरदस्त उछाल आया है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी आवक उछलकर 80,492 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली घटने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2558.33 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 23 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2593.71 रुपए रही थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Red chilli: not likely to increase

New Delhi, 04 June (NNS): There are summer vacations in Guntur, due to this, the trading activities remained close, after this, here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The supply of crop showed uptrend in Bareilly, whereas, the market sentiments may affect owing to the ongoing summer season. There is no possibility of more increment in the prices during the coming one or two days.

लालमिर्च : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। गुंटूर में अभी भी गर्मियों की छुट्टिïयां चालू होने से वहां कामकाज बंद है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। बरेली की फसल की वजह से आपूर्ति बढ़ी है जबकि गर्मियां चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Cloves: no fear of downfall

New Delhi, 04 June (NNS): Here, the prices of cloves remained firm at Rs 830 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The rupee seems weak against the American dollar, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long downfall in the spot cloves prices during the coming days.

लौंग : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप लौंग 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात लागत बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 04 June (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 780 per kg because of the sluggish buying even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The new stock has been started arriving from Sri Lanka, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी स्टॉकिस्टों की कालीमिर्च में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। अगले महीने श्रीलंका से आयातित माल देश में पहुंचना शुरू होने का अनुमान है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।

Dry ginger: no possibility of long increment

New Delhi, 04 June (NNS): The production of dry ginger reported to be half in Nigeria, due to this reason, the export of dry ginger improved by 11 percent in the year 2025/26. After this, here, the prices of ginger ginger have been ruling at Rs 30000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of long increment in the spot dry ginger prices during the near future.

सौंठ : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। नाइजीरिया में उत्पादन करीब आधा ही होने के कारण मजबूत शुरूआत होने के बाद वित्त वर्ष 2025-26 में सौंठ के निर्यात में 11 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से सौंठ सामान्य 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए का उछाल आया था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 04 June (NNS): Tensions with the US have escalated again following Iran’s attacks on its neighbouring country, due to this, the prices of pistachio peshawari remained stable at Rs 3400 per kg. Before this, the prices have declined by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। ईरान द्वारा अपने पड़ौसी देश पर किए गए हमलों के बाद अमेरिका के साथ तनाव फिर गहरा गया है। यही वजह है कि यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने के बाद भी पिस्ता पेशावरी 3400 रुपए ्रपति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 04 June (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 10000/11000 bags in Unjha. The arrivals reported to be weak, due to this, its prices of this famous commodity remained stable at the same level. Here, the prices of cumin dropped down by Rs 200 to Rs 21800 per quintal owing to the weak buying. Before this, the prices have gone down by Rs 400 per quintal. The active contact prices improved by Rs 40 or 0.21 to Rs 18900 per quintal due to the weak speculative buying. There is no possibility of uptrend in the prices during the near future.

जीरा : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की की करीब 10-11 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी हाने से इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां लिवाली कमजोर ही बनी होने से जीरा सामान्य 200 रुपए और मंदा होकर 21,800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे एक दिन पूर्व इसमें 400 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 40 रुपए या 0.21 प्रतिशत सुधरकर 18,900 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।