New Delhi, 03 June (NNS): The arrivals of coriander reported to be weak in the producing areas, as a result, here, the prices of coriander badami gained by Rs 200 to Rs 14200 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 400 bags of coriander reported to be arrive in the baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 18or 0.14 percent to Rs 12734 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long increment in the spot coriander prices during the coming one or two days.
धनिया : लंबी तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। उत्पादक क्षेत्रों में आवक सामान्य की अपेक्षा काफी कमजोर बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लिवाली बढ़ने से धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 14,200 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 400 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 18 रुपए या 0.14 प्रतिशत नरम होकर 12,734 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Nutmeg: not likely to increase
New Delhi, 03 June (NNS): The monsoon has not reached kerela yet. However, there is a lack of ranfall, after this, the buying reported to be weak, due to this, here, nutmeg prices remained stable at Rs 730 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The arrivals reported to be high in Kochi and the demand seems sluggish, due to this, its prices remained stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the constant tensions in Iran. The spot nutmeg prices will not likely to increase during the coming days.
जायफल : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। केरल में अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है। हालांकि फिलहाल वहां वर्षा भी नहीं हो रही है। इसके बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से यहां जायफल 730 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक अपेक्षाकृत रूप से अधिक होने तथा मांग सुस्त बनी होने से इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। ईरान में जारी तनाव की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Turmeric: no possibility of long uptrend
New Delhi, 03 June (NNS): The offtake of turmeric reported to be sluggish even after the uptrend in the prices during the previous days. As a result, here, the prices of turmeric erode gatha asitis remained stable at Rs 14700 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 18 or 0.12 percent to Rs 15600 per quintal owing to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.
हल्दी : लंबी तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां हल्दी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 18 रुपए या 0.12 प्रतिशत नरम होकर 15,600 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 03 June (NNS): The tensions have been increasing in Iran again, after this, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg amid sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the higher cost and the problems in import. There is no possibility of downfall in the spot poppy seeds during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। अमेरिका द्वारा हाल ही में ईरान में की गई बमबारी का ईरान द्वारा जवाब दिए जाने के बाद से वहां तनाव एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गया है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आयात में दिक्कत होने तथा लागत भी बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Big cardamom: no downfall
New Delhi, 03 June (NNS): The prices of big cardamom kainchicut reduced by Rs 20 to Rs 1540 per kg owing to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The average auction prices reported to be around Rs 1350/1600 per kg in the last auction which held on 28th May, due to this, the market sentiments may affect. There is possibility of break on downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों हुई बढ़ोत्तरी के बाद बड़ी इलायची की बिक्री में कमी आ गई। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए मंदी होकर 1540 रु प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। 28 मई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1350/1600 रु रहने की जानकारी मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची की मंदी अस्थाई तौर पर रुक सकती है।
Cumin: no possibility of uptrend
New Delhi, 03 June (NNS): The arrivals of cumin declined to 11000/12000 bags in Unjha. The arrivals reported to be weak as comparatively, after this, the buying seems weak, due to this, there, the prices of cumin declined by Rs 20/25 per 20 kg. Here, the prices of cumin dropped down by Rs 400 to Rs 22000 per quintal due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices went down by Rs 110 or 0.58 percent to Rs 18810 per quintal due to the sluggish speculative buying. The market sentiments may affect due to the lack of demand from the exporters. The spot cumin prices will not likely to increase during the coming days.
जीरा : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक घटकर करीब 11-12 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से वहां इसकी कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। यहां लिवाली कमजोर पड़ने से जीरा सामान्य 400 रुपए मंदा होकर 22 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 110 रुपए या 0.58 प्रतिशत मंदा होकर 18,810 रुपए रह गया। निर्यातकों की मांग का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Fenugreek: not likely to increase
New Delhi, 03 June (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 7200 per quintal due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the producing areas. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot fenugreek prices will not likely to increase during the coming one or two days.
मेथीदाना : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। केरल में मानसून का आगमन अगले एक-दो दिनों में होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से मेथीदाना सामान्य 7200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
