New Delhi, 03 June (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 36000 per quintal due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The wedding season will likely to start from the next month, due to this, the market sentiments may affect. The spot copra prices will likely to remain sluggish during the coming days.
गोला : सुस्त बना रहने की आस
नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 36 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बन रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमे एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। ब्याह-शादियां नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में सुस्ती बनी रह सकती है।
Cashew: no possibility to change
New Delhi, 03 June (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will not likely to change during the coming one to two days.
काजू : बदलाव की आस नहीं
नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Almond kernel: possibility of break on downfall
New Delhi, 03 June (NNS): The prices of almond kernel eased by Rs 10 to Rs 900 per kg due to the sluggish buying from the stockists after the downfall ion the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and the booking rates reported to be at the higher level. There is a possibility of break on downfall in the spot almond kernel prices during the coming days.
बादामगिरी : मंदी पर ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी स्टॉकिस्टों की बादामगिरी में लिवाली कमजोर पड़ गई। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए मंदी होकर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। अमेरिका में बादाम की बुकिंग दर बढ़ने की खबरें आने तथा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी की अस्थाई मंदी पर ब्रेक लग सकता है।
