New Delhi, 02 June (NNS): The prices of castor oil rose by Rs 100 to Rs 14300/14400 per quintal owing to the weak selling from the stockists and increased industrial demand. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 13600 per quintal. The prices of castor contract June delivery showed downtrend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

अरंडी तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से अरंडी तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 14300/14400 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। अहमदाबाद में इसके भाव 1360 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से अरंडी वायदा जून में गिरावट रही। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद कम  है। बाजार सीमित  दायरे में घूमता रह सकता है।

Mustard: likely to remain stable

New Delhi, 02 June (NNS): There were around 6.5 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country. The prices of mustard rose by Rs 200 to Rs 7950/8000 per quintal owing to the constant demand from the mills. In Jaipur mandi, the prices of mustard also ruling at Rs 8100 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों मे 6.50 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों  की  मांग  से सरसो के भाव 200 रुपए बढ़कर 7950/8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। जयपुर मंडी में सरसों भाव 8100 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार वर्तमान  भावों के आस पास रुका रह सकता है।

Cottonseed cake: likely to remain firm

New Delhi, 02 June (NNS): The prices of cottonseed cake remained stable at Rs 4250/4500 per quintal due to the weak selling from Haryana and Punjab and increased demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4400/4500 per quintal. In the markets of Punjab, cottonseed also selling at Rs 4450/4600 per quintal. The prices of cottonseed cake contract showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बिनौला खल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) हरियाणा पंजाब की बिकवाली कमज़ोर होने तथा पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनौला खल 4250/4500 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। भटिंडा में इसके भाव 4400/4500 रूपये प्रति क्विंटल बोले  गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4450/4600 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से बिनौला खल वायदा में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें  मंदे की उम्मीद नहीं है।

Soybean: no possibility of uptrend

New Delhi, 02 June (NNS): The chaicago’s active soya oil contract declined by 44 cents per pound due to the weak buying from the investors. In Jalgaon, the prices of soybean declined by Rs 100 to Rs 7000 per quintal owing to the weak buying from the plants and downfall in the international markets. Recently, the prices have gone down in the same ratio. After the Strait of Hormuz, the Iran is also planning to close Bob Al Mandeb Strait. The import of crude oil may get affected badly. There is no possibility of increment in the spot soybean prices during the near future.

सोयाबीन : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 44 सैंट प्रति पौंड की गिरावट आने की खबर मिली। विदेशों में मंदी आने और प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने से जलगांव में सोयाबीन 100 रुपए मंदा होकर 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। अपने प्रॉक्सी, हूती, के साथ मिलकर ईरान होर्मुज के बाद अब बॉब अल मंदेब स्ट्रेट को भी बंद करने की सोच रहा है। यदि ऐसा होता है तो क्रूड ऑयल का आयात बुरी तरह से प्रभावित होने की आशंका है। फिर भी आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।