New Delhi, 02 June (NNS): The sale of cashew reported to be weak even after the downfall in the prices during the previous day, as a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1130 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The rupee seems weak against the American dollar, after this, the Iran is also planning to close Bob Al Mandeb Strait, due to this, the import of raw cashew gets affected. There is no possibility of downfall in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने के बाद अब ईरान अपने प्रॉक्सी हूती द्वारा बॉब अल मंदेब स्ट्रेट को भी बंद करने की तैयारी कर रहा है। इससे कच्चे काजू का आयात प्रभावित हो सकता है। अत: आगामी एक-दो दिनों मे हाजिर में काजू में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Coconut powder: will remain weak
New Delhi, 02 June (NNS): The prices of coconut powder remained stable at Rs 7100 per 25 kg owing to the weak offtake even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There are no wedding , but it will likely to start from the current month, due t this, the market sentiments may affect. The spot coconut powder prices will likely to remain sluggish during the near future.
गोला बुरादा : सुस्त बना रहेगा
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7100 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। फिलहाल ब्याह-शादियां नहीं हैं लेकिन इसी महीने यह फिर से शुरू होने वाली हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।
