New Delhi, 01 June (NNS): The new crop of moth will likely to arrive after 4 months and this year, the scientists of meteorological department have already predicted the impact of Al-Nino, in these circumstances, the upcoming crop reported to be weak. On the other hand, the supply of the stock showed downfall in all the producing markets like Badmer, Balotara, Bikaner, Merta and Nohar. Apart from this, the demand reported to be good from the bhujia and namkeen manufacturers, due to this, today also, the prices of the spot loading also being available at Rs 5850 per quintal, whereas, it is ruling at Rs 5750 per quintal. Therefore, the prices of the stock also available at Rs 5750 per quintal. Therefore, the prices may gain by Rs 200/300 per quintal.
मोठ-और बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस) मोठ की फसल आने में अभी 4 महीने से अधिक का समय बाकी है तथा इस बार मौसम विभाग के वैज्ञानिक पहले से ही अल-नीनो का प्रभाव बता रहे हैं, इन परिस्थितियों में आने वाली फसल भी कम रहने की संभावना है। दूसरी ओर बाड़मेर बालोतरा बीकानेर मेड़ता नोहर सहित सभी उत्पादक मंडियों में माल की आपूर्ति पूरी तरह टूट चुकी है तथा भुजिया नमकीन बनाने वालों की अच्छी मांग चल रही है, जिससे आज की तारीख में हाजिर लोडिंग का माल 5850 रुपए में चालनसार मिल रहा है, जबकि उन मालों के भाव 5750 रुपए प्रति कुंतल यहां चल रहे हैं। अत: इन भावों में शीघ्र 200/300 रुपए प्रति कुंतल की तेजी लग रही है।
Wheat: no trade of more uptrend
New Delhi, 01 June (NNS): The production of wheat reported to be high and huge amount of old stock has also been lying in both the governmental and non-governmental organisations, due to this, the trade should not be done at the higher level from the current prices. The government has purchased around 245 lakh metric tonnes of wheat till now and it reached to its target before time. The procurement has been released during the review week, due to this, the prices of wheat remained stable at the lower level of Rs 2680/2715 per quintal. Notably, its market has remained under pressure after the uptrend of Rs 250 per quintal during the last one and a half month, but there is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.
गेहूं-अभी तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस) देश में गेहूं का उत्पादन ज्यादा हुआ है तथा पुराना स्टॉक भी सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में भरा पड़ा है, इसलिए वर्तमान भाव पर ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। अभी तक सरकार द्वारा गेहूं की खरीद 245 लाख मीट्रिक टन किया गया है, जो समय से पूर्व लक्ष्य पर पहुंच गया है। अभी गत सप्ताह के अंतराल खरीद वाले आंकड़े आ गए हैं, इसलिए गेहूं के भाव 2680/2715 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्ती लिए टिके हुए हैं। गौरतलब है कि लगभग डेढ़ महीने के अंतराल इसमें 250 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आने के बाद थोड़ा बाजार दबा हुआ है, लेकिन निकट में ज्यादा घट-बढ़ नहीं दिखाई दे रही है।
Fine rice: market will likely to remain high
New Delhi, 01 June (NNS): Both the domestic and the export demand of basmati rice showed uptrend during the previous week, due to this, its prices went up by Rs 400/500 per quintal. The prices of rice steam 1401 rose from Rs 8750 to Rs 9200 per quintal. There is a lack of basmati paddy and rice stock in all the markets and the supply of paddy has already been over in all the markets of Haryana, Punjab, Rajasthan, UP and Uttaranchal. Apart from this, the stored stock has been going for the milling. We believe that the prices of fine rice have been ruling at the higher level from the last 6/7 days after the correction in the previous month, but now, there is a lack of demand support from the domestic markets amid lack of rupee in the markets, due to this, the market showed gradually uptrend. Two exporters of Tarawadi and Karnal have been traded the stock of rice sela 1509 and steam 1401, due to this, the prices rose by Rs 400 per quintal from the lower level, but the market may increase after some time.
बारीक चावल- बाजार कुछ और बढ़ेगा
नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस) गत सप्ताह घरेलू एवं निर्यात मांग बासमती चावल में बढ़ने से 600/700 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है। चावल 1401 स्टीम 8750 के नीचे बिकने के बाद 9500 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। बासमती प्रजाति के धान एवं चावल का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है तथा हरियाणा पंजाब राजस्थान यूपी उत्तरांचल सभी मंडियों में धान की आपूर्ति समाप्त हो गई है, स्टॉक के माल मिलिंग में जा रहा है। हम मानते हैं कि पिछले माह के करेक्शन के बाद 6-7 दिनों से तेजी बनी हुई है, लेकिन अभी बाजारों में रुपए की तंगी होने से घरेलू ग्राहकी का समर्थन नहीं मिल रहा है, इसलिए बाजार धीरे-धीरे बढ़ेगा। तरावड़ी एवं करनाल के दो निर्यातकों ने 1509 सेला तथा 1401 स्टीम का व्यापार किया है, जिससे बाजार नीचे के भाव से 400 रुपए बढ़ गए हैं, लेकिन थोड़ा ठहरने के बाद फिर तेजी आएगी।
Maize: should take constant profit
New Delhi, 01 June (NNS): The arrivals of maize showed uptrend in the producing markets like Khadiya, begusarai, mansi, Jamalpur, Gugdi, Darbhanga, Gulab bagh and Purnia of Bihar, due to this, its prices softened by Rs 20/30 per quintal during the last two days. The reality is that the companies are not purchasing the stock after the improvement of Rs 250/300 per quintal from the lower level, due to this, its prices showed correct trend. On the other hand, the arrivals of moisture stock of maize reported to be high in the markets again because of the constant rainfall, due to this reason, the maize which is being traded at the upper level of Rs 2050 per quintal, now, it is quoting at Rs 2000 per quintal. The moisture stock of maize also ruling at Rs 1850/1950 per quintal. After this, the maize of Kannauj line of UP will likely to arrive after 20/25 days, on seeing these circumstances, it is profitable to take the profit at the current level. We believe that the rice prices have been ruling at the higher level, due to this, the consumption will likely to remain high in the ethanol companies, but the market will remain under pressure temporarily.
मक्की-मुनाफा लेते रहिए
नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी जमालपुर गुगड़ी दरभंगा गुलाब बाग पूर्णिया आदि उत्पादक मंडियों में मक्की की आवक बढ़ गई है, जिससे 2 दिन के अंतराल 20/30 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी लिए व्यापार होने की खबर है। वास्तविकता यह है कि नीचे के भाव से 250/300 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के बाद बड़ी कंपनियां माल खरीदने से पीछे हट गई है, जिससे करेक्शन आ गया है। दूसरी और वहां बरसात होने से नमी वाली मक्की एक बार फिर मंडियों में ज्यादा आने लगी है। यही कारण है कि जो मक्की 2050 रुपए प्रति क्विंटल ऊपर में दरभंगा मंडी में बिक गई थी, उसके भाव 2000 रुपए बोलने लगे हैं। नमी वाली 1850/1950 रुपए के बीच बिक रही है। इसके बाद यूपी के कन्नौज लाइन की मक्की 20-25 दिन बाद आने लगेगी, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए एक बार मुनाफा लेना चाहिए। हम मानते हैं कि इस बार चावल के ऊंचे भाव होने से मक्की की खपत एथेनॉल कंपनी में भी ज्यादा रहेगी, इसलिए मंदा तो नहीं है, लेकिन टेंपरेरी बाजार थोड़ा और दब सकता है।
Millet: no more downfall at the current level
New Delhi, 01 June (NNS): No new big crop will likely to arrive in the near future. The crop of Hathras, Raya, Mathura, Gaya and Agra will likely to arrive in the next month. This year, the farmers have sown less amount of crop. The arrivals of kharif crop reported to be decrease by 50 percent, due to this reason, there is lack of arrival pressure in all the markets. Its crop has been arriving since October, but its prices have not showed long uptrend because the market of maize have been ruling at the lower level. The prices of maize rose by Rs 300 per quintal during the previous days, due to this, the millet prices remained stable after the increment of Rs 100 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices. In Mauli and barwala reach, the millet of UP and Rajasthan is being traded at Rs 2100/2170 per quintal as per the quality.
बाजरा-वर्तमान भाव में नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस) बाजरे की नई फसल अभी बड़ी आने वाली नहीं है, हाथरस राया मथुरा जाया आगरा लाइन की फसल अगले महीने आएगी। किसानों द्वारा इस बार बिजाई कम किया है, खरीफ सीजन वाली फसल 50 प्रतिशत कम आई थी, जिस कारण किसी भी मंडी में माल का प्रेशर नहीं है। अक्टूबर से इसकी फसल आ रही है, लेकिन लंबी तेजी इसलिए नहीं आई है, क्योंकि मकई के बाजार काफी नीचे रहे हैं। पिछले दिनों मकई में 300 रुपए की आई थी, इसलिए बाजरे में भी 100 रुपए की बढ़त पर बाजार ठहर गए हैं तथा अभी मंदे की गुंजाइश नहीं है। यूपी राजस्थान का बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2100/2170 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है।
Masoor: should trade at the current level
New Delhi, 01 June (NNS): The production of masoor reported to be weak, but the stock of Canada has been selling at the lower level, due to this, the prices have not been ruling at the higher level. The prices corrected by Rs 50 per quintal after the increment of Rs 100 per quintal during the last two days and it is expected that the market may improve by Rs 20/25 per quintal and its prices rose by Rs 200 per quintal after the nominal correction, because the stock of Canada has been ruling at Rs 6250/6300 per quintal and the productivity reported to be weak in the mills. Now, the 2.5 kg conditioned stock also went down from Rs 6900 to Rs 6850 per quintal, but there is no risk in the trade at the current level. Apart from this, the production of small masoor reported to be around one fourth and the old stock has not been over from the markets. Therefore, the raw stock may soon cross Rs 100 per quintal during the near future.
मसूर-मजूरी मिलती रहेगी
नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस) मसूर का उत्पादन कम जरूर हुआ है, लेकिन कनाडा के माल काफी नीचे बिक रहे हैं, इसलिए तेजी नहीं टिक पा रही है। पिछले दो दिनों के अंतराल 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ने के बाद 50 रुपए का करेक्शन आ गया है तथा अभी आगे चलकर 20/25 रुपए बाजार और दब सकते हैं, थोड़ा करेक्शन के बाद इसमें 200 रुपए प्रति कुंतल की फिर तेजी आएगी, क्योंकि कनाडा के माल 6250/6300 रुपए यहां बिक रहे हैं, उसमें दाल मिलों को कश कम बैठ रहा है। इस समय ढाई किलो कंडीशन का माल 6900 बिककर 6850 रुपए रह गया है, लेकिन अब रिस्क नहीं है। इसके अलावा छोटी मसूर का उत्पादन एक चौथाई रह गया है तथा पुराना स्टाक भी नहीं समाप्त हो गया है। अत: जल्दी 100 रुपए प्रति किलो को कच्चा माल पार कर जाएगा।
Urad: no downfall in the roots
New Delhi, 01 June (NNS): There is a lack of rupee in the markets, due to this, both the local and upcountry demand of dal dhoya and chilka reported to be unfavourable, despite all this, there is a lack of stock in Chennai and the stock of urad has been available at the higher level here while doing the spot shipments, due to this, the market went up from Rs 8800 to Rs 8900 per quintal. The stock of higher rates have been available from Chennai. The previously arrived containers have been unloading constantly and some will unloaded soon, due to this, the market has remained under pressure, otherwise, its market may increase soon. Therefore, the trade should be done at the current rates. The stock of urad FAQ is being traded at Rs 8250 per quintal. Apart from this, no new crop will likely to arrive in the near future. Therefore, there is no need to get panic at the current level.
उड़द-जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से दाल धोया एवं छिलका की लोकल तथा चालानी मांग अनुकूल नहीं है, इन सब के बावजूद भी चेन्नई में ज्यादा माल नहीं है तथा हाजिर शिपमेंट का व्यापार करने पर उड़द यहां आकर काफी महंगी पड़ रही है, इसलिए एक सप्ताह में 100 रुपए घटकर 8825 रुपए एसके क्वालिटी का रह गया है। आज की तारीख में चेन्नई से माल मंगाने पर ऊंचे पड़ते का मिल रहा है। पिछले दिनों के आए कंटेनर एक साथ लग गए हैं तथा कुछ और उतरने वाले हैं, इसलिए बाजार दबा हुआ है, अन्यथा इसमें आगे चलकर अच्छी तेजी आ जाएगी। अत: वर्तमान भाव में खुलकर व्यापार करना चाहिए। उड़द एफ ए क्यू 8250 रुपए बिक रही है। इसके अलावा और कोई दूसरी फसल आने वाली नहीं है। अत: घबराने की बिलकुल जरुरत नहीं है।
Moong: increment in buying from China
New Delhi, 01 June (NNS): The best quality stock of china has been exporting constantly during the review week, due to this, its selected stock also ruling at Rs 7800/8000 per quintal. The crop of moong may get spotted in Hoshangabag and Khargaon due to heavy storm and rainfall during the last fortnight. We believe that the sowing of moong reported to be good and the finger also seems good in the crop along with the best growth, despite all this, both the inferior and superior quality stock has already been sold out in the markets, due to this, the stored stock of Rajasthan reported to be weak. Presently, the tender stock of MP and Rajasthan also being traded between Rs 6000/7100 per quintal, but the trade should be done at the current prices.
मूंग-चीन की लिवाली बढ़ी
नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस) गत सप्ताह चाइना का बढ़िया मूंग में निर्यात लगातार होता रहा, जिससे सिलेक्टेड में 7800/8000 रुपए प्रति कुंतल हो गए थे। पिछले एक पखवाड़े से रुक रुक कर आंधी तूफान बरसात से मूंग की फसल को खरगोन होशंगाबाद के क्षेत्रों में दागी होने का खतरा बढ़ गया है। हम मानते हैं कि मूंग की बिजाई अच्छी हुई थी तथा ग्रोथ भी बढ़िया के साथ-साथ फसल में फली भी अच्छी लगी हुई है, इन सब के बावजूद भी हल्के भारी माल निपट जाने से राजस्थान के बढ़िया माल का स्टाक काफी कम हो गया है। फिलहाल मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के टेंडर वाले माल आकर 6000/7100 रुपए के बीच बिक रहे हैं, लेकिन इन भावों में व्यापार करना चाहिए।
Tur: will be profitable at the current level
New Delhi, 01 June (NNS): The production of tur reported to be weak, due to this, there is a lack of arrival pressure in all the markets along with Mumbai, Chennai, Kanpur, Neemach, Katni and Delhi. Both the kharif and the rabi stock has already been stored, due to this reason, here, the prices of tur went up from Rs 8000 to Rs 8100 per quintal. Here, it is ruling at the higher level of Rs 250/275 per quintal while doing spot shipments from Rangoon, due to this, the market may increase after the increment in the demand. Now, the sale of its dal seems unfavourable because potato of Rs 50 per kg may increase by Rs 3/4 per kg and the green vegetables are selling their stock at the lower level as compared to the previous year.
तुवर- व्यापार में लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस) तुवर का उत्पादन कम होने से मुंबई चेन्नई कानपुर नीमच कटनी दिल्ली सहित किसी भी मंडी में माल का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। खरीफ एवं रबी दोनों ही सीजन की तुवर आकर, स्टॉक में जा चुकी है। यही कारण है कि यहां बाजार पिछले एक पखवाड़े से 8000 से लेकर 8100 रुपए प्रति कुंतल के बीच घूम रहे हैं। आज की तारीख में रंगून से हाजिर शिपमेंट के सौदे करने पर यहां आकर 250/275 रु ऊंचा पड़ रहा है, इसलिए थोड़ी सी ग्राहकी निकलते ही बाजार उछल जाने की संभावना है। अभी दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है, क्योंकि आलू अधिकतर कॉलोनी में 50 रु का ङ रुपए प्रति किलो मिल रहा है तथा हरी सब्जियां भी इस बार गत वर्ष की अपेक्षा सस्ती बिक रही है।
Gram desi: no risk in the trade
New Delhi, 01 June (NNS): The new crop of gram desi has been selling out constantly in the markets as the demand seems unfavourable from the mills and the trade of stock has already been over and the prices may not show more uptrend in the prices. It is being traded at Rs 6100 per quintal owing to the weak supply from Rajasthan. This year, both the quality and the quantity reported to be unfavourable. The best quality gram has not been available to the mills. The stock of Australia has been milling in the markets and the new deals of Australia reported to be weak in the spot. There, the upcoming sowing also reported to be weak because there, the farmers are not getting profit. The supply of gram showed downfall in all the states like Rajasthan, MP, Maharashtra, Andhra Pradesh and Karnataka, on seeing these circumstances, the prices of gram desi will likely to be profitable during the near future.
देसी चना-व्यापार में कोई रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस) हम मानते हैं की देसी चना, दाल मिलों की मांग अनुकूल नहीं होने तथा स्टॉक का व्यापार समाप्त हो जाने से, जो आ रहा है, वह बिकता जा रहा है तथा तेजी नहीं बन पा रही है। पिछले काफी समय राजस्थानी माल की आपूर्ति घट जाने से बाजार 6100 प्रति कुंतल के आसपास हो गया है। इस बार क्वालिटी एवं क्वांटिटी दोनों ही अनुकूल नहीं है, बढ़िया क्वालिटी का चना, दाल मिलों को नहीं मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के माल मिलिंग में चल रहे हैं, नए सौदे ऑस्ट्रेलिया के अभी हाजिर में कम हो रहे हैं, वहां आने वाली बिजाई भी इस बार वहां और घटने की संभावना है, क्योंकि वहां पर किसानों को इस बार लाभ नहीं मिल पाया है। राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश कर्नाटक सभी राज्यों में चने की आपूर्ति टूट गई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के देसी चने में आगे चलकर लाभ मिल जाएगा।
Rajma chitra: prices may increase after some time
New Delhi, 01 June (NNS): Huge amount of rajma chitra stock of barsi and beed line has been lying in the cold storage, despite this, the trade reported to be weak in the markets, due to this, the market may not likely to remain stable at the same level after the uptrend in the prices. In China, it is being ruling at $1050/1100 per tonne, due to this, the import prices have been ruling at the higher level and the traders are quoting the unloaded stock of the previous month are of inferior quality. On the other hand, the stock of Indian Brazil has been lying in the strong hands of the prickers which has been selling in the packing. Here, it is being traded at Rs 92/95 per kg as per the quality. The best selected raw stock also ruling at Rs 97 per kg. Therefore, the market of Indian and Brazil will be profitable after some time at the current level. The stock of China has been selling at the current level because the new crop will likely to arrive after a long time.
राजमां चित्रा-थोड़ी ठहर कर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि राजमां चित्रा बारसी एवं बीड लाइन का कोल्ड स्टोरों में प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, इन सबके बावजूद भी मंडियों में व्यापार काफी कम रह जाने से बाजार तेजी के बाद नहीं ठहर रहा है। चीन में 1050-1100 डॉलर प्रति टन भाव चल रहे हैं, जिससे वहां का आयात काफी महंगा हो गया है, जो माल पिछले महीने के उतरे हुए हैं, वह भी कारोबारी हल्का बता रहे हैं। दूसरी ओर इंडियन ब्राज़ील चुगाई वालों के पास मजबूत हाथों में पड़ा हुआ है, जो पैकिंग में बिक रहा है। यहां क्वालिटी के अनुसार 92/95 रुपए प्रति किलो के बीच व्यापार हो रहा है, बढ़िया सिलेक्टेड कच्चा माल 97 रुभी बोल रहे हैं। अत: वर्तमान भाव में इंडियन ब्राजील में थोड़ा ठहरने के बाद बाजार लाभ दे जाएगा, चीन के माल भी अपने भाव पर बिकेंगे, क्योंकि नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है।
Gram kabuli: no possibility of more downfall
New Delhi, 01 June (NNS): The old stock of gram kabuli has been lying in the cold storages, despite all this, the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices. Now, the unfiltered medium stock of Maharashtra also ruling at Rs 6400/6800 per quintal. The best quality selected stock also went up from Rs 90 to Rs 100 per kg. The stock of small seeds also selling at Rs 60/61 per kg and these prices are reported to be at the bottom level. Therefore, the trade should be done at the current level and the trade will be profitable during the near future.
काबुली चना-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि काबुली चने का पुराना स्टाक कोल्ड स्टोरों में पड़ा हुआ है, इन सब के बावजूद भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से वर्तमान भाव के काबुली चने में घटने की अब बिल्कुल गुंजाइश नहीं है। इस समय महाराष्ट्र का मीडियम माल 6400/6800 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिना छना हुआ बिक रहा है, बढ़िया सिलेक्टेड माल भी 90 से 100 रुपए के बीच बिक रहे हैं, ज्यादा छोटे दाने के माल 60-61 रुपए बिक रहे हैं। यह सब भाव बॉटम वाले हैं। अत: इन भावों में व्यापार करना चाहिए। आगे इसमें अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
Guar: no downfall
New Delhi, 01 June (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar went up by Rs 200 to Rs 5950/6000 per quintal due to the increased demand from the mills. In Ahmadabad Mandi, it prices also quoting at Rs 5900/5950 per quintal. However, in NCDEX, the prices of guar contract June delivery showed uptrend amid constant speculative buying and selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to increase during the coming one or two days.
ग्वार-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस) गम मिलों की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 200 रुपए बढ़कर 5950/6000 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5900/5950 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा जून डिलीवरी में तेज़ी रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमे गिरावट की संभावना कम है। बाजार बढ़ सकता है।
