New Delhi, 01 June (NNS): The prices of big cardamom kainchicut improved by Rs 10 to Rs 1560 per kg owing to the limited buying from the stockists even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The average auction prices reported to be at Rs 1350/1600 per kg in the last auction which held on 28th May, due to this, the market sentiments may affect.  The spot big cardamom prices will likely to remain sluggish during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची घटने के आसार नहीं दिख रहे हैं। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट मामूली 10 रुपए सुधरकर 1560 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही नरमी आई थी। 28 मई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1350/1600 रुपए रहने की जानकारी मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।

Red chilli: likely to held sluggish

New Delhi, 01 June (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. reduced by Rs 500 to Rs 23000 per quintal owing to the weak buying from the stockists. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There are one month summer vacations in Guntur. There, the trading activities will likely to be normal from the June 12. Here, the new crop of Bareilly has been ruling in the markets, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

लालमिर्च : सुस्ती बनी रहने के आसार

नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है। स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए मंदी होकर 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। गुंटूर में एक महीने की गर्मियों की छुट्टिïयां चल रही हैं। वहां अब 12 जून से कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। इधर, बरेली की फसल चल रही है। इसकी वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में सुस्ती बनी रहने के आसार हैं।

Turmeric: no possibility of long uptrend

New Delhi, 01 June (NNS): During the review week, here, the prices of turmeric erode gatha asitis rose by Rs 100 to Rs 14600 per quintal amid limited selling from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 1800/2000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 106 or 0.65 percent to Rs 16082 per quintal owing to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : लंबी तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में लंबी तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज नाममात्र को 100 रुपए सुधरकर 14,600 रुपए हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1800-2000 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकरी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 106 रुपए या 0.65 प्रतिशत मंदा होकर 16,082 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 01 June (NNS): The uncertainty will remain constant over the opening of Strait of Hormuz and the agreement to extend the ceasefire between the US and Iran. As a result, the prices of poppy seeds remained stable at Rs 1450 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the bombing by Iran on its neighbouring countries. There is no possibility of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है। होर्मुज स्ट्रेट के खुलने और अमेरिका तथा ईरान के बीच युद्धविराम को आगे बढ़ाने के समझौते पर अनिश्चितता बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। ईरान द्वारा अपने पड़ौसी देश पर की गई बमबारी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नही है।

Coriander: no possibility of downfall

New Delhi, 01 June (NNS): There were around 300/400 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. As a result, the prices of coriander badami remained stable at Rs 14000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices improved by Rs 20 to Rs 0.16 percent to Rs 12850 per quintal because of the limited speculative buying. There is no possibility of downfall in the spot coriander prices during the coming one or two days.

धनिया : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया घटने का डर नहीं दिख रहा है। राजस्थान की बारां मंड़ी में बिकवाली घटने से धनिए की आवक 300-400 बोरियों के निचले स्तर पर होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इसके फलस्वरूप गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा मामूली 20 रुपए या 0.16 प्रतिशत सुधरकर 12850 रुपए हो गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में मंदी की आशंका नहीं है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 01 May (NNS): The prices of black pepper markara remained firm at Rs 780 per kg amid sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The stock of Sri Lanka will like likely to arrive in the country after almost a month, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं। सुधरी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। करीब एक महीने बाद श्रीलंका के माल देश में पहुंचने शुरू होने का अनुमान है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।

Cumin: likely to remain in the limited area

New Delhi, 01 June (NNS): The prices of cumin went down by Rs 100 to Rs 22400 per quintal owing to the sluggish buying from the stockists at the improved prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 14000 bags of cumin reported to arrive reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 55 or 0.29 percent to Rs 19140 per quintal because of the sluggish speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain in the limited area during the near future.

जीरा : सीमित दायरे में बना रहेगा

नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा सीमित दायरे में घूमता रह सकता है। सुधरी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतना ही सुधार हुआ था। ऊंझा में इसकी करीब 14 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली नरम पड़ने से सक्रिय वायदा 55 रुपए या 0.29 प्रतिशत नरम होकर 19,140 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा सीमित दायरे में बना रह सकता है।