New Delhi, 01 June (NNS): Here, the prices of cashew four pieces remained stable at Rs 800 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the downfall in the prices. Before this, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में सुस्ती छाई रह सकती है। घटी कीमत पर भी  स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी रहने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रहने की उम्मीद है।

Almond kernel: no long uptrend

New Delhi, 01 June (NNS): Here, the prices of almond kernel California softened by Rs 10 to Rs 910 per kg owing to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20/30 per kg. The market sentiments may affect amid weak rupee against the American dollar and weak import than the normal level. There is possibility of long uptrend in the spot almond kernel prices during the coming days.

बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 1 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में लंबी तेजी के आसार नहीं हैं। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहा बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए नरम होकर 910 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने तथा पिछले महीने आयात अपेक्षाकृत रूप से नीचा होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी ह$फ्ते में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।