New Delhi, 29 May (NNS): The deals for ceasefire have been done between Iran and America. However, there is a rumour that the final acceptance for the ceasefire has been remaining from the president Donald Trump, after this, here, the prices of nutmeg remained stable at Rs 750 per kg amid sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices of nutmeg remained stable at the same level of the previous day in Kochi mandi. If the Strait of Hormuz will open without any toll then the demand expected to increase from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain sluggish during the coming days.

जायफल : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि युद्ध रोकने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच कोई डील हो गई हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि इस डील को अभी अमेरिका के राष्टï्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अंतिम मंजूरी दी जानी शेष है। इसके बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से यहां जायफल 750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में भी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यदि होर्मुज स्ट्रेट को बगैर टोल खोला जाता है तो निर्यातकों की मांग बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है। अत: आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुस्ती बनी रहने के आसार हैं।

Turmeric: likely to remain in the limited area

New Delhi, 29 May (NNS): The rainfall reported to be intermittent from the last some days in Tamil Nadu and kerela, due to this reason, the supply gets affected. As a result, the prices of turmeric erode gatha asitis improved by Rs 100 to Rs 14700 per quintal. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 10 or 0.06 percent to Rs 16206 per quintal owing to the sluggish speculative buying. The spot turmeric prices will likely to move in the limited area during the coming days.

हल्दी : सीमित दायरे में बनी रहेगी

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। तमिलनाडु और केरल में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर वर्षा होने की सूचनाएं आ रही हैं। इसकी वजह से आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी मामूली 100 रुपए सुधरकर 14,700 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही नरमी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की सुस्त लिवाली से सक्रिय वायदा नाममात्र को 10 रुपए या 0.06 प्रतिशत नरम होकर 16,206 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी सीमित दायरे में घूमती रह सकती है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 29 May (NNS): There are hint of ceasefire between Iran and America, after this, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg amid sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect if the strait of hormuz will open without any toll. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। युद्ध विराम के लिए अमेरिका और ईरान के बीच कोई डील होने के संकेत मिल रहे हैं। यद्यपि इस डील को अंतिम रूप से अमेरिका के राष्टï्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी मिलनी शेष है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। यदि इस अनुमानित डील के तहत होर्मुज स्ट्रेट को बगैर किसी टोल के खोला जाता है तो इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं है।

Coriander: no possibility to increase

New Delhi, 29 May (NNS): The arrivals of coriander reported to be weak from the famous producing areas. There were around 300/400 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. After this, here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 1400 per quintal because of the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices went down by Rs 10 or 0.08 percent to Rs 12830 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the spot coriander prices during the coming one or two days.

धनिया : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में धनिए की आवक में कमी आने की सूचनाएं आ रही हैं। इन पंक्तियों के लिखे जाने के समय राजस्थान की बारां मंड़ी में इस प्रमुख किराना जिंस की करीब 300-400 बोरियों की नाममात्र आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से धनिया बादामी 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की सुस्त लिवाली से सक्रिय वायदा मामूली 10 रुपए या 0.08 प्रतिशत नरम होकर 12,830 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने का अनुमान नहीं है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 29 May (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1540 per kg owing to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction prices reported to be at Rs 1350/1600 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect.  There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां बड़ी इलायची का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1560 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी कीमत 1350/1600 रुपए रहने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Cumin: possibility to improve

New Delhi, 29 May (NNS): The arrivals of cumin went down to 9000/10000 bags in Unjha because of the limited selling from the farmers. The arrivals reported to be weak as comparatively, whereas, the prices of cumin went up by Rs 40 per 20 kg. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22400 per quintal due to the sluggish buying. During the previous day, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices gained by Rs 95 or 0.49 percent to Rs 19370 per quintal due to the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may show nominal improvement during the coming days.

जीरा : सुधार के आसार

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। ऊंझा में किसानों की बिकवाली और सीमित होने के कारण जीरे की आवक घटकर करीब 9-10 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने जबकि लिवाली बढ़ने से 40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियो की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 95 रुपए या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 19,370 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में थोड़ा-बहुत सुधार हो सकता है।

Fenugreek: no fear of downfall

New Delhi, 29 May (NNS): Today, the meteorological department further reduced its forecast by 2 percent for rainfall during the monsoon season, which begins from 1 June, after this, the offtake of fenugreek reproved to be sluggish, due to this, here, here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7200 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous producing areas, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming one or two days.

मेथीदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। मौसम विभाग ने एक जून से शुरू होने वाले मानसून सीजन के दौरान संभावित वर्षा के अपने पूर्वानुमान में आज 2 प्रतिशत की और कटौती कर दी है। इसके बाद भी उठाव सुस्त ही बना होने से यहां मेथीदाना सामान्य 7200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी का डर नहीं है।