New Delhi, 28 May (NNS): The productive deals of best quality gram desi from Australia have been closed. On the other hand, there is a shortage of spot stock and the production of new stock seems weak in all the markets, due to this, at Lawrence Road, the prices of gram desi rose by Rs 50 to Rs 6000 per quintal. The prices of annagiri also ruling at the higher level and the arrivals of the stock also reported to be weak amid higher prices. There is a lack of arrivals pressure of the stock from Rajasthan during the season till now. On seeing these circumstances, the prices of old stock may gain by Rs 200 per quintal.
देसी चना-व्यापार में कोई रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) देसी चना बढ़ियां ऑस्ट्रेलिया के अगाऊं सौदे बंद हो गए हैं। दूसरी ओर हाजिर में माल की कमी है, नये माल का दबाव किसी भी मंडी में नहीं बन पा रहा है, जिससे लॉरेंस रोड पर 50 रुपए की बढ़कर 6000 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। अन्नागिरी के भी पड़ते नहीं लग रहे हैं, मध्य प्रदेश के माल भी पड़ते के अभाव में कम आ रहे हैं। राजस्थान का प्रेशर सीजन से अब तक नहीं बढ़ पा रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के पुराने माल में 200 रुपए जल्दी बढ़ जाने की संभावना बन गई है।
Wheat: procurement target may cross 342 lakh metric tonnes
New Delhi, 28 May (NNS): In the current week, the procurement of wheat rose from 310 lakh metric tonnes to 342 lakh metric tonnes, but the supply of wheat remains constant in the markets, due to this, here, its prices have been quoting between Rs 2680/2725 per quintal as per the quality. However, the stockists started trading at the lower level in UP as there is a rumour of weak production in the previous month, due to this reason, its prices ascended by Rs 250 per quintal in Delhi. The arrival pressure of wheat will remain constant in the current week, but the government has been selling the stock of wheat at the minimum support price and some procurement standard have been eased as the crop of wheat gets damaged amid constant rainfall, due to this reason, the procurement has reached to its target on the correct time. Therefore, the market may not show more uptrend during the near future.
गेहूं- 342 लाख मीट्रिक टन को पार
नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) गेहूं की सरकारी खरीद चालू सप्ताह में 310 से बढ़कर 342 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई, लेकिन मंडियों में गेहूं की आपूर्ति पूरी तरह बनी रहने से इसके भाव यहां 2680/2725 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी व कलर के हिसाब से बोले गए। हालांकि पिछले महीने उत्पादन में कमी की अफवाह उड़ाकर यूपी में नीचे भाव पर स्टॉकिस्ट कूद गए थे, जिस कारण 250 रुपए छलांग लगाकर दिल्ली में हो गए थे। चालू माह में गेहूं का दबाव भरपूर रहेगा, लेकिन सरकार भी अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद कर रही है तथा बरसात से गेहूं खराब होने के चलते कुछ खरीद के मानक में भी सुगमता की गई है। इस वजह से खरीद एक बार फिर लक्ष्य तक सही समय के अंदर ही लक्ष्य पर पहुंच गया है। अत: अभी तेजी नहीं लग रही है।
Fine rice: availability of the stock seems difficult
New Delhi, 28 May (NNS): The prices of basmati rice showed sluggish trend due to the lack of demand in the starting of the current month, due to this, the market fell down by Rs 800/1000 per quintal. However, other countries are not trusting trump, despite this, the prices of all varieties of basmati rice rose by Rs 300/400 per quintal due to the constant buying from the exporters for the shipments of May and June shipments. The prices of bold rice also showed uptrend. Here, the steam 1401 which was selling at Rs 8750 per quintal, but now, it is quoting at Rs 9200 per quintal. The prices of rice also showed uptrend in the same ratio. It is expected that the market may increase during the near future.
बारीक चावल-माल मिलना मुश्किल होगा
नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) चालू माह की शुरुआत में ही ग्राहकी के अभाव में बासमती चावल में सुस्ती आ गई थी, जिसके चलते बाजार 800/1000 रुपए प्रति कुंतल तक टूट गए थे। हालांकि ट्रंप पर दूसरे देशों का विश्वास कम रह गया है, इसके बावजूद भी एक बार फिर मई-जून शिपमेंट के लिए निर्यातकों की लिवाली चलने से 300/400 रुपए प्रति क्विंटल की सभी तरह का बासमती चावल में तेजी आ गई है। मोटे चावल में भी बाजार काफी बढ़ गए हैं, यहां जो 1401 स्टीम 8750 रुपए में बिक गया था, उसके भाव 9200 रुपए बोलने लगे हैं, अन्य चावलों में भी इसी अनुपात में तेजी दर्ज की गई है। आगे अभी और बाजार बढ़ने के आसार बन गए हैं।
Maize: no uptrend for some days
New Delhi, 28 May (NNS): The new crop of maize has been started arriving in the Kursela line of Bihar, there, the prices of best quality maize have been ruling at Rs 1850/1950 per quintal. The moisture stock also been quoted at the lower level than this. The arrival pressure of the new maize has been started increasing day by day, on seeing this, the prices of maize may not show uptrend, but it may not show downfall due to the lack of arrival pressure of the stock. Its stock has already been over in MP, but the new crop of maize have been started arriving in Kannauj and Behraich line, there, the crop seems ready. The prices seems favourable to the starch mills, but the procurement of the stock seems weak even after the lower level on seeing the crop of UP.
मक्की-कुछ दिन तेजी नहीं
नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) बिहार के कुर्सेला लाइन में की आने लगी है, वहां बढ़िया मक्की 1850/1950 रुपए प्रति कुंतल मंडियों में बिक रही है। नमी वाले माल इससे भी नीचे बोल रहे हैं। अभी नयी फसल का दबाव आगे दिन प्रति दिन बढ़ेगा, इसे देखते हुए मक्की में फिलहाल तेजी नहीं है, लेकिन ज्यादा मक्की में माल के दबाव बनने पर भी नहीं घटेगी। एमपी में इसका स्टाक समाप्त हो चुका है, लेकिन यूपी के कन्नौज बहराइच लाइन में नई मक्की आने लगी है, वहां फसल पूरी तैयार खड़ी है। स्टार्च मिल वालों को इन भावों में पड़ता लग रहा है, लेकिन यूपी की फसल को देखकर और मंदे में माल कम खरीद रहे हैं।
Millet: will remain strong
New Delhi, 28 May (NNS): The new crop of millet has been started arriving in the markets of Haryana, Rajasthan and UP, its prices have been quoted at Rs 2160/2170 per quintal in Mauli and Barwala reach. It is ruling at Rs 2100/2140 per quintal in the markets. The arrivals of the crop declined by 50 percent from Prayagraj and Bihar along with Itawa, Tundla, Kasganj, Charra and Mainpuri, due to this, there is a lack of stored stock in the markets and there is no risk in the trade at the current level. The reality is that the market showed downfall amid swamp of decrement in the prices of maize, but the prices may not decrease during the near future.
बाजरा-मजबूत ही रहेगा
नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) बाजरा हरियाणा राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के मंडियों में आ रहा है, इसके भाव मौली बरवाला पहुंच में 2160/2170 रुपए प्रति कुंतल नमी के हिसाब से बोल रहे हैं तथा मंडियों में 2100/2140 रुपए के भाव बोल रहे हैं। इटावा टूंडला एटा कासगंज छर्रा मैनपुरी के साथ-साथ प्रयागराज एवं बिहार की फसल 50 प्रतिशत से भी कम आई है, जिससे माल का मंडियों में स्टॉक का प्रेशर नहीं है, इन भावों में बाजरे में कोई जोखिम नहीं है। वास्तविकता यह है कि मकई में दलदल से बाजरा मंदा हो गया था, लेकिन अब इन भावों में मंदा नहीं है।
Masoor: uptrend after the correction
New Delhi, 28 May (NNS): The arrivals of masoor reported to be weak from Mungaoli, Ganj basauda, Saagar and Bhopal line, due to this, here, its market remained close with the strong trend of Rs 100 per quintal from the lower level. There is a shortage of small masoor, due to this, its prices gained by Rs 8/10 percent. The prices of its raw stock also ruling at Rs 95/100 and the prices of small masoor may show uptrend. The prices of bold masoor may increase gradually, but there is no possibility of more downfall in the prices. The prices showed increment in the producing markets, due to this reason, the market corrected by Rs 50/75 to Rs 6850/6875 per quintal after the correction due to the profit taking selling and the prices of small masoor showed strong trend amid shortage of the stock, due to this, its prices improved by Rs 5 per kg. Along with this, the prices of small masoor may increase because of the higher import prices.
मसूर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी
नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) मूंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन से पड़ते के अभाव में माल कम आया, जिससे यहां भी बाजार नीचे के भाव से 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त लिए बंद हुए। छोटी मसूर जबरदस्त शॉर्टेज में आ गई है, जिससे उसमें 8-10 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। उसके भाव कच्चे माल के 95/100 रुपए चल रहे हैं अभी छोटी मसूर में और तेजी की संभावना है। मोटी मसूर भी धीरे-धीरे बढ़ेगी, लेकिन इससे घटने की गुंजाइश नहीं है। उत्पादक मंडियों में मसूर के पड़ते महंगे लग रहे हैं, जिस कारण मुनाफा वसूली बिकवाली आने से करेक्शन के बाद फिर बाजार 50/75 बढ़कर बिल्टी में मसूर 6850/6875 रुपए बिक गई तथा छोटी की शॉर्टेज से बाजार अकड़ में गए हैं, इसलिए उसमें 5 रुपए प्रति किलो की और तेजी की संभावना है। इसके पीछे-पीछे मोटी मसूर भी फिर बढ़ने वाली है, क्योंकि आयात पड़ता काफी महंगा हो गया है।
Urad: possibility to increase from here
New Delhi, 28 May (NNS): The demand of urad reported to be sluggish from the mills during the review week, despite this, the prices of urad fluctuates by Rs 100 per quintal during the whole week. Here, the prices of urad SQ remained at Rs 8850 per quintal as per the quality. Urad FAQ also strengthened at Rs 8250 per quintal. Now, the market of SQ also being quoted at Rs 8900 per quintal. The reality is that the containers have been unloaded in Chennai during the previous days, whereas, the traders have sold the stock at the lower level, due to this, the market showed soft trend, now, the stock has been available at the higher level and the availability of the stock reported to be high while importing the stock in spot, due to this, the trade should not be done at the lower level. There is a lack of urad stock in the markets of MP and Maharashtra, due to this, the prices of urad may increase by Rs 300/400 per quintal after the improvement of its dal.
उड़द-यहां से बढत की उम्मीद
नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में दाल मिलों की ग्राहकी कमजोर के बावजूद 100 रुपए प्रति क्विंटल पूरे सप्ताह भाव घूमते रहे। यहां एस क्यू 8850 रुपए प्रति क्विंटल क्वालिटी पर बाजार बंद हुआ। उड़द एफ ए क्यू भी 8250 रुपए पर मजबूती लिए बंद हुई। अब एसक्यू बाजार 8900 रुपए बोलने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में माल पिछले दिनों उतरे हुए थे, वहीं घटाकर कारोबारियों ने बेच दिया है, जिससे बाजार सुस्त चल गिर गया था, अब पीछे से माल बढ़ाकर मिल रहे हैं, हाजिर में मांगने पर माल कम मिल रहा है, जिससे बाजार अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी उड़द का स्टॉक नहीं है, इसलिए दाल की बिक्री सुधरते ही उड़द 300/400 रुपए लाभ दे जाएगी।
Moong: arrival of the new stock has been increasing
New Delhi, 28 May (NNS): The new crop of moong has been started arriving in the all-round markets of Prayagraj, Agra, charra, Oriya and Kanpur line and its arrival pressure rose by 28/30 percent from the last two days, due to this, it is ruling at Rs 7000/7800 per quintal as per the quality. The traders are quoting the prices of the stock as per the quality and both the inferior and superior quality stock of tender also arriving constantly in the markets, in these circumstances, the prices of moong may declined byRs 500/700 per quintal. Now, the china also demanding superior quality stock, due to this, the prices of medium quality stock may show downfall, but the best quality stock may decrease gradually.
मूंग-नये माल का दबाव बढ़ने लगा
नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) यूपी के प्रयागराज आगरा खुर्जा औरइया कानपुर लाइन की नई मूंग चौतरफा आने लगी है तथा उसका दबाव भी दो दिन के अंतराल 28-30 प्रतिशत बढ़ गया है, जिससे क्वालिटी अनुसार माल के भाव 7000/7800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच अलग-अलग क्वालिटी के कलर, डस्ट एवं चमक के हिसाब से बोलने लगे हैं अभी टेंडर वाले हल्के भारी माल भी आ रहे हैं, इन परिस्थितियों में इसमें 500/700 रुपए प्रति कुंतल की जल्दी और गिरावट लग रही है। हम मानते हैं कि चीन भी, बढ़िया माल का लिवाल है, जिससे मीडियम माल में ज्यादा गिरावट आएगी, बढ़िया धीरे-धीरे घटेगा।
Tur: possibility of profit at the current level
New Delhi, 28 May (NNS): The sale of tur dal has been started improving in North India during the previous week. On the other hand, the previously arrived stock has been unloaded in all the mills of Narela, Bawana, Lawrence Road, Raai and Kundali, due to this reason, the availability of the stock reported to be weak after the prices dropped down to Rs 8100 per quintal, due to this, its prices again jumped to Rs 8150 per quintal. Today, the prices have been ruling at the higher level while importing the stock from Burma. Therefore, the prices may again rose by Rs 300/400 per quintal after the increment in the demand at the current level.
तुवर-वर्तमान भाव पर लाभ संभव
नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) उत्तर भारत में तुवर दाल की बिक्री गत सप्ताह सुधरने लगी थी। दूसरी ओर रंगूनी माल पिछले दिनों के आये हुए नरेला बवाना लॉरेंस रोड राई कुंडली सभी मिलों में उतर गए हैं, जिस कारण कच्चे माल नीचे में 8100 रुपए प्रति कुंतल आने के बाद मिलों को प्रचुर मात्रा में नहीं मिलने से पुन: उछलकर 8150 रुपए प्रति क्विंटल हो गया हैं। आज की तारीख में बर्मा से आयात करने पर यहां इससे ऊंचे का पड़ता लग रहा है। अत: ग्राहकी निकलने पर वर्तमान भाव में फिर 300/400 रुपए बढ़ने के आसार बन गए है।
Rajma chitra: uptrend after the increment in demand
New Delhi, 28 May (NNS): The rajma chitra of China has been started unloading constantly in the markets and the filtered stock also selling at Rs 110/115 per kg as per the quality. Its prices went down to Rs 94/97 per kg due to the constant buying of Indian Brazil and Barsi Beed line. Now, it is expected that the prices may not show more downfall. Therefore, it is profitable to trade at the current level. The prices of China’s stock may increase by Rs 5/67 per kg from here.
राजमां चित्रा-ग्राहकी निकलते ही उछलेगा
नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) राजमां चित्रा चीन का उतरने लगा है, छने हुए माल क्वालिटी के अनुसार 110/115 रुपए तक बिक रहे हैं। इंडियन ब्राजील बारसी बीड लाइन के माल की लिवाली कमजोर होने से घटकर 94/97 रुपए प्रति किलो रह गया है। अब यहां से जो भाव बोल रहे हैं, वह नीचे जाने वाले नहीं हैं। अत: इन भावों में व्यापार करना चाहिए। यहां से 5/7 रुपए प्रति किलो चीन के माल भी बढ़ सकते हैं।
Gram kabuli: uptrend after the increment in demand
New Delhi, 28 May (NNS): There is a lack of rupee in the markets during the current week, despite all this, the arrivals of the stock seems weak, due to this, the prices of its medium quality improved by Rs 2 to Rs 64/68 per kg. However, huge amount of stock has been lying in the cold storage of delhi, but its prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the support of export reported to be good. Therefore, there will be the shortage of the stock. Huge amount of stock has been exporting from Indore line during the last one and a half month and the exporters are also purchasing the stock constantly, but the demand has also arriving from some countries. Here, its consumption has also improving from the domestic markets, on seeing this, the market may increase from here.
काबुली चना- ग्राहकी निकलते ही और तेजी
नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) काबुली चना चालू सप्ताह रुपए की भारी तंगी के बावजूद भी उत्पादक मंडियों से माल कम आने से इसके भाव से 2 रुपए सुधरकर मीडियम माल के भाव 64/68 रुपए प्रति किलो हो गए। हालांकि दिल्ली के कोल्ड स्टोरेज में स्टॉक अधिक बताया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से निर्यात का समर्थन अच्छा मिल रहा है, अत: आगे चलकर स्टॉक कम पड़ जाएगा। इंदौर लाइन से डेढ़ महीने से काफी एक्सपोर्ट में जा रहा है तथा अभी निर्यातक माल खरीद रहे हैं, लेकिन आगे भी कई देशों की मांग आ रही है। इधर घरेलू मंडियों में भी इसकी खपत सुधरने लगी है, इसे देखते हुए यहां से बाजार तेज लग रहा है।
Pea: prices may increase intermittently
New Delhi, 28 May (NNS): The import prices of pea have been ruling at the higher level because of the weak rupee against the American dollar. Presently, the prices have been ruling at the higher level form the ports and both the local and upcountry demand of pea seems good and the weddings will start from the next month, due to this, the prices may increase from here again and it should not be purchase at the current level because of the lack of arrival pressure of the arrived stock in the markets of UP, MP and Bihar.
मटर-रूककर फिर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) मटर का आयात पड़ते में महंगा होने लगा है, क्योंकि डॉलर के तुलना में रुपया काफी कमजोर हो गया है। वर्तमान भाव में बंदरगाहों से पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन भावों में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, अगले महीने शादियां शुरू हो जाएंगी, जिससे यहां से फिर बढ़ने की उम्मीद बन गई है तथा वर्तमान भाव के मटर को खरीदने में मजूरी कहीं नहीं गई है, क्योंकि आई हुई मटर का प्रेशर यूपी एमपी की मंडियों में नहीं है।
